धम्मसात्थ

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

धम्मसात्थ , 'धर्मशास्त्र' का पालि रूप है और इस शब्द का उपयोग दक्षिण-पूर्व एशिया के भारतीयकृत देशों (आधुनिक काल के लाओस, म्यांमार, कंबोडिया, थाइलैंड, और युन्नान) के एक प्रकार के साहित्य का नाम है। यह साहित्य मुख्यतः पालि, बर्मी भाषा, मोन या थाई भाषा में है या द्विभाषी निस्सय में है। धम्मसात्थ, भारत के पारम्परिक सनातन 'धर्मशास्त्र' का ही रूप है किन्तु यह थेरवाद बौद्ध परम्परा से तथा दक्षीन-पूर्व एशिया के साहित्य से बहुत प्रभावित है

विभिन्न भाषाओं में नाम
  • बर्मी भाषा : धम्मथात (ဓမ္မသတ် )
  • थाई और मोन : थम्मसात या धम्मसात (थाई : ธรรมศาสตร์)

इन्हें भी देखें[संपादित करें]