आर राजकुमार

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
आर... राजकुमार
चित्र:आर राजकुमार का प्रचार पोस्टर (२०१३).jpg
प्रचार पोस्टर
निर्देशक प्रभु देवा
लेखक शिराज़ अहमद (संवाद)
पटकथा प्रभु देवा
सुनील अग्रवाल
रवि एस सुन्दरम
कहानी प्रभु देवा
निर्माता विकि रजानी
सुनील लुल्ला
अभिनेता शाहिद कपूर
सोनाक्षी सिन्हा
सोनू सूद
छायाकार मोहन कृष्ण
संपादक बाल्लू सलुजा
संगीतकार प्रीतम
सन्दीप चोवटा (पृष्ठभूमि स्कोर)
निर्माण
कंपनी
वितरक इरॉस इण्टरनेशनल
प्रदर्शन तिथियाँ
  • दिसम्बर 6, 2013 (2013-12-06)
लम्बाई
139 मिनट
देश भारत
भाषा हिन्दी
लागत 400 मिलियन (US$5.84 मिलियन)

आर... राजकुमार (अथवा आर राजकुमार जिसका पूर्व नाम रम्बो राजकुमार था) प्रभु देवा द्वारा निर्देशित और शिराज़ अहमद द्वारा लिखित २०१३ की बॉलीवुड एक्शन फ़िल्म है।[1] इसके निर्माता विकि रजानी और सुनील लुल्ला हैं एवं फ़िल्म में मुख्य अभिनय भूमिका में शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा हैं।[2] फ़िल्म का यूट्यूब पर प्रचार ट्रेलर १ अक्टूबर २०१३ को जारी किया गया और फ़िल्म ६ दिसम्बर २०१३ को जारी की गई।[3] श्रीहरी जिन्होंने फ़िल्म में अजीत टाका का अभिनय किया है, का ४९ वर्ष की आयु में मुम्बई के लीलावती अस्पताल में गुर्दे की बिमारी से निधन हो गया।[4][5]

कथानक[संपादित करें]

राजकुमार (शाहिद कपूर) एक उद्देश्यरहित युवा है जो शिवराज (सोनू सूद) नामक नशीली दवाओं का अवैध व्यापार करने वाले के लिए काम करता है। उसका ताजा मिशन मानिक परमार (आशीष विद्यार्थी) नामक प्रतिद्वन्द्वी विक्रेता की हत्या करना है। लेकिन राजकुमार के जीवन में तब परिवर्तन आ जाता है जब वह खूबसूरत आंखों वाली और शिक्षित चन्दा (सोनाक्षी सिन्हा) को देखता है। वह चन्दा के बारे में यह नहीं जानता कि चन्दा एक अनाथ है और उसका पालन पोषण मानिक परमार ने किया हिअ। दोनों की मोहब्बत जब परवान चढ़ने लगती है तभी परमार और शिवराज दुश्मनी भुलाकर एक दूसरे के दोस्त बन जाते हैं और परमार अपनी भतीजी का हाथ, शिवराज के हाथ में सौंपने का फ़ैसला कर लेता है। इससे राजकुमार और शिवराज एक दूसरे के आमने-सामने आ खड़े होते हैं और एक दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं।

कलाकार[संपादित करें]

संगीत[संपादित करें]

आर राजकुमार
संगीत प्रीतम द्वारा
जारी ६ नवम्बर २०१३
रिकॉर्डिंग २०१२-२०१३
संगीत शैली फ़िल्म संगीत
लंबाई 28:22
लेबल एरॉस म्यूज़िक
निर्माता प्रीतम
प्रीतम कालक्रम

फटा पोस्टर निकला हीरो
(२०१३)
आर राजकुमार
(२०१३)
शादी के साइड इफ़ेक्ट्स
(२०१४)

फ़िल्म का संगीत प्रीतम ने दिया है। निर्देशक प्रभु देवा प्रीतम के साथ काम करने के इच्छुक थे और अन्त में उन्हें इसका मौका मिल ही गया। फ़िल्म का गीत "गंदी बात" १६ अक्टूबर २०१३ को जारी किया गया जिसको मिका सिंह और कल्पना पटवारी ने गाया है। फ़िल्म का अन्य गीत "साड़ी के फाल सा" अन्तरा मित्रा और नकाश अज़ीज़ ने गाया है।

सभी गीत अनुपम आमोद, मयूर पुरी द्वारा लिखित।

गीत सूची
क्र॰शीर्षकसंगीतअवधि
1."गंदी बात"मिका सिंह, कल्पना पटवारी4:13
2."साड़ी के फाल सा"अन्तरा मित्रा, नकाश अज़ीज़3:53
3."मत मारी"कुणाल गांजावाला, सुनिधि चौहान4:21
4."धोखा धड़ी"अरिजित सिंह, पलक मुच्छल4:09
5."कद्दू कटेगा"अन्तरा मित्रा3:31
6."गंदी बात (फ़िल्म संस्करण)"नकाश अज़ीज़, ऋतु पाठक4:26
7."साड़ी के फाल सा (रिमिक्स)"अन्तरा मित्रा, नकाश अज़ीज़3:49
कुल अवधि:28:22

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Shahid Kapoor's next called Rambo Rajkumar" [शाहिद कपूर को आगे रम्बो राजकुमार पुकारा जायेगा]. हिन्दूस्तान टाइम्स (अंग्रेज़ी में). २४ दिसम्बर २०१२. मूल से 3 दिसंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ६ दिसम्बर २०१३.
  2. "Shahid, Sonakshi shoot for Rambo Rajkumar" [शाहिद, सोनाक्षी ने रम्बो राजकुमार के लिए शूट करवाया]. इण्डियन एक्सप्रेस (अंग्रेज़ी में). २ मार्च २०१३. मूल से 2 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ६ दिसम्बर २०१३.
  3. "Saif-Shahid clash averted" [सैफ़-शाहिद टकराव टला]. मुम्बई मिर्रर. १० सितम्बर २०१३. मूल से 16 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ६ दिसम्बर २०१३.
  4. Notice of death of Srihari (श्रीहरि के निधन का समाचार) Archived 2013-12-17 at the वेबैक मशीन(अंग्रेज़ी में) , द हिन्दू।
  5. Notice of death of Srihari (श्रीहरि के निधन का समाचार) Archived 2015-06-11 at the वेबैक मशीन(अंग्रेज़ी में) , द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया
  6. "संग्रहीत प्रति". मूल से 17 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 दिसंबर 2013.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]