फटा पोस्टर निकला हीरो
| फटा पोस्टर निकला हीरो | |
|---|---|
|
फिल्म का पोस्टर | |
| निर्देशक | राजकुमार सन्तोषी |
| लेखक | राजकुमार सन्तोषी |
| निर्माता |
रमेश तौरानी रोनी स्क्रूवाला सिद्धार्थ राय कपूर |
| अभिनेता |
शाहिद कपूर इलियाना डी'क्रूज़ पद्मिनी कोल्हापुरी |
| छायाकार | रवि यादव |
| संपादक | स्टीवन बेर्नार्ड |
| संगीतकार | प्रीतम |
निर्माण कंपनी |
टिप्स म्यूज़िक फ़िल्म्स |
प्रदर्शन तिथियाँ |
|
| देश | भारत |
| भाषा | हिन्दी |
फटा पोस्टर निकला हीरो २०१३ की बॉलीवुड की एक्शन हास्य फ़िल्म है। फ़िल्म में मुख्य भूमिका शाहिद कपूर और इलियाना डी'क्रूज़ ने निभाई है। फ़िल्म के निर्देशक टिप्स म्यूज़िक फ़िल्म्स के रमेश तौरानी हैं और राजकुमार सन्तोषी फ़िल्म निर्माता हैं, जिन्होंने घायल (1990), अंदाज़ अपना अपना (1994), ख़ाकी (2004) और अजब प्रेम की ग़ज़ब कहानी (2009) जैसी फ़िल्मों का निर्देशन कार्य किया है। फ़िल्म 20 सितम्बर 2013 को जारी की गयी।
पटकथा
[संपादित करें]यह एक युवा लड़के विश्वास राव (शाहिद कपूर) की कहानी है जो हीरो बनने के सपने देखता है। उसकी माँ सावित्री देवी (पद्मिनी कोल्हापुरी) ऑटोरिक्शा चलाती हैं और चाहती हैं कि उनका बेटा ईमानदार पुलिस अफ़सर बने। सावित्री के पति, यशवंत राय (मुकेश तिवारी) भ्रष्ट पुलिस अफ़सर होते हैं, जिनकी एक कार दुर्घटना में मौत हो जाती है। उस समय वो अवैध तरीके से मिली संपत्ति लेकर, अपनी बीवी और नवजात बच्चे विश्वास को छोड़कर भाग रहे थे। विश्वास को मुंबई के पुलिस विभाग से इंटरव्यू का बुलावा आता है। लेकिन वह फ़िल्म इंडस्ट्री में मौके की तलाश रहा होता है। वह फ़िल्मी दुनिया के लिए अपना संघर्ष शुरू कर देता है। एक दिन जब वह पुलिस की वर्दी में घूम रहा होता है, उसकी मुलाकात सामाजिक कार्यकर्ता काजल (इलीना डीक्रूज़) से होती है, जो उसे भूल से पुलिस अफ़सर समझ लेती है। यह बात तेज़ी से फैलती है। ग़लती से विश्वास की फ़ोटो अख़बार में छप जाती है। बाद में विश्वास के जीवन में बहुत उतार चढ़ाव आने का दौर आरम्भ होता है।
कलाकार
[संपादित करें]- शाहिद कपूर - विश्वास राव
- इलियाना डी'क्रूज़ - सामाजिक कार्यकर्ता काजल
- दर्शन जरीवाला
- सौरभ शुक्ला
- संजय मिश्रा
- पद्मिनी कोल्हापुरी - विश्वास की माँ सावित्री देवी
- नर्गिस फ़ख़री (आयटम गीत में विशेष उपस्थिति)[1]
- सलमान ख़ान - अपने ही रूप में विशेष उपस्थिति
- मुकेश तिवारी - यशवंत राय (विश्वास के पिता)
- जाकिर हुसैन
संगीत
[संपादित करें]| Untitled | |
|---|---|
फ़िल्म का संगीत प्रीतम चक्रबर्ती ने बनाया है जिसके गीत इरशाद कामिल और अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। प्रथम गीत तु मेरे अगल बगल है २६ जुलाई २०१३ को जारी किया गया। यह गीत मिका सिंह ने गाया है। फ़िल्म के पाँच गीत: हे मिस्टर डीजे एक क्लब गीत है जो बेनी दयाल, शेफाली आलवरीज एवं शाल्मली खोलगडे ने गाया है। गीत रंग शरबतों का आतिफ़ असलम एवं चिन्मयी ने गाया है। एक अन्य संस्करण मैं रंग शरबतों का (बदला हुआ संस्करण) अरिजीत सिंह ने गाया है। धतिंग नाच एक आयटम नम्बर है जो नर्गिस फ़ख़री पर फ़िल्माया गया है और नेहा कक्कड़ और नकाश ने इसे गाया है।
फ़िल्म के अन्य चार गीत[2][3] संगीत स्ट्रीमिंग सेवा सावन पर विशेष रूप से जारी किए गए।
| क्र॰ | शीर्षक | कलाकार | अवधि |
|---|---|---|---|
| 1. | "तु मेरे अगल बगल है" | मिका सिंह | 4:25 |
| 2. | "मैं रंग शरबतों का" | आतिफ़ असलम & चिन्मयी श्रीपाद | 4:26 |
| 3. | "हे मिस्टर डीजे" | बेनी दयाल, शेफाली आलवरीज & शाल्मली खोलगडे | 4:22 |
| 4. | "मेरे बिना तु (द्वैत संस्करण)" | राहत फ़तेह अली खान & हर्षदीप कौर | 4:23 |
| 5. | "धतिंग नाच" | नकाश अज़ीज़ & नेहा कक्कड़ | 3:10 |
| 6. | "जन्म जन्म" | आतिफ़ असलम | 4:48 |
| 7. | "मैं रंग शरबतों का (बदला हुआ संस्करण)" | अरिजीत सिंह | 4:38 |
| 8. | "जन्म जन्म (बदला हुआ संस्करण)" | सुनिधि चौहान | 3:06 |
| 9. | "मेरे बिना तु" | राहत फ़तेह अली खान | 4:11 |
| 10. | "जन्म जन्म (उदास संस्करण)" | आतिफ़ असलम | 1:45 |
| कुल अवधि: | 39:14 | ||
विज्ञापन चित्र
[संपादित करें]फ़िल्म फटा पोस्टर निकला हीरो का विज्ञापन चित्र अर्थात झलक १४ जुलाई २०१३ को जारी की गयी थी।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Whats cooking Nargis and Shahid, Filmfare.com". मूल से से 21 सितंबर 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 21 सितंबर 2013.
- ↑ "Tu Mere Agal Bagal Hai". मूल से से 21 सितंबर 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 21 सितंबर 2013.
- ↑ "Hey Mr. DJ". मूल से से 21 सितंबर 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 21 सितंबर 2013.
- ↑ Hemmady, Jaidev. "Phata Poster Nikhla Hero - Movie Review" [फटा पोस्टर निकला हीरो - मूवी रिव्यू] (अंग्रेज़ी भाषा में). MovieTalkies. मूल से से 21 सितंबर 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 20 सितंबर 2013.
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]- साँचे के कॉल्स में नकली तर्कों का उपयोग करने वाले पृष्ठ
- 2013 की फ़िल्में
- Articles using infobox templates with no data rows
- Album articles with non-standard infoboxes
- Pages using infobox album with empty type parameter
- Pages using infobox album with unknown parameters
- भारतीय फ़िल्में
- 2013 में बनी हिन्दी फ़िल्म