विकिपीडिया:विकिपरियोजना भौतिकी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
 मुख्य पृष्ठ वार्तालाप सूचना सहायता सदस्य 
यह एक विकिपरियोजना है, सम्पादकों का एक सहयोग क्षेत्र एवं मुक्त समूह, जो कि किसी विशिष्ट शीर्षक पर विकिपीडिया के फैलाव को , या विकिपीडिया के किसी आंतरिक प्रक्रिया के संगठन हेतु समर्पित है।
विकिपरियोजना भौतिकी

यह विकिपरियोजना हिंदी विकिपीडिया में भौतिकी से जुड़े लेखों को बनाने और सुधारने के लिए है। इस परियोजाना के माध्यम से भौतिकी से जुड़े जितने भी विषय हैं उनहे हिंदी विकिपीडिया में लाया जायेगा और उन्हें सही तरीके से श्रेणीबद्ध किया जायेगा। इस परियोजाना के माध्यम से भौतिक शास्त्र आम आदमी तक आसानी से पहुँच पायेगा।

इस परियोजाना को सफ़ल बनाने के लिए काफी लोगो की मदद की ज़रुरत है। इस विकिपरियोजना का हिस्सा बननें के लिए सब का स्वागत है - भौतिक शास्त्र में रूचि रखने वालो से ले कर पेशेवरों और शिक्षाविदों तक। हमारे देश में अंग्रेजी भाषा में शिक्षा प्रचलित है इसी कारण बहुत से विद्यार्थी और शिक्षाविद जो भौतिकी जानते है, इस शास्त्र से जुड़े हिंदी शब्दों को नहीं जानते। इसी बात को ध्यान में रखते हुए एक पारिभाषिक (अंग्रेजी-हिंदी) शब्दावली का निर्माण किया गया है जिसमे भौतिकी और मूल विज्ञानं से जुड़े शब्दों को जोड़ा जायेगा। इस शब्दावली की मदद से आप अच्छी गुणवत्ता वाले लेख बना सकेंगे।

अगर आप इस परियोजाना से जुड़ना चाहते है तो कृपया अपना नाम सदस्य सूची में जोड़ दे। इस परियोजाना से जुड़े कुछ भी सवाल हो या कोई भी सुझाव हो तो कृपया वार्तालाप पृष्ठ पर जाएँ। कृपया अपना योगदान दे।

विषय

चिरसम्मत भौतिकी के अंतर्गत मुख्य रूप से स्थूल परिघटनाओं पर विचार किया जाता है, इसमें यांत्रिकी, वैद्युत गतिकी, प्रकाशिकी तथा उष्मागतिकी जैसे विषय सम्मलित हैं। आधुनिक भौतिकी शब्द का इस्तेमाल सामान्यतः क्वांटम यांत्रिकी से जुड़े क्षेत्रों के लिये किया जाता है।

मूलभूत अवधारणायएँ चिरसम्म्त भौतिकी आधुनिक भौतिकी अंतर्विषयक क्षेत्र
अंतरिक्ष चिरसम्मत यांत्रिकी विशिष्ट आपेक्षिकता और सामान्य आपेक्षिकता गणितीय भौतिकी
समय विद्युतचुम्बकत्व क्वांटम यांत्रिकी खगोल शास्त्र
पदार्थ पदार्थ की अवस्थाएँ क्वांटम क्षेत्र सिद्धान्त रासायनिक भौतिकी
ऊर्जा उष्मागतिकी क्वांटम गुरुत्व पदार्थ विज्ञान
ठोस यांत्रिकी संघनित पदार्थ भौतिकी भूभौतिकी
प्रबल अन्योन्य क्रिया तरल यांत्रिकी परमाणु-भौतिकी जैव भौतिकी
दुर्बल अन्योन्य क्रिया ध्वनिकी नाभिकीय भौतिकी नैनोतकनीकी
गुरुत्वीय बल प्रकाशिकी कण भौतिकी  
एन्ट्रॉपी   प्लाज़्मा भौतिकी