हिडिंबी

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हिडिंबी, हिडिंब नामक राक्षश की बहन थी, जिसका महाभारत में उल्लेख है। महाभारत की कथा के अनुसार जब पाण्डव प्रथम वनवास कै दौरान वन-वन भटक रहे थे उनकी भेंट हिडिंबा और हिडिंब से हुई। कथा कुछ इस प्रकार है की वनवास के दौरान ही पाण्डव बंधु रात्रि में एक वृक्ष के नीचे विश्राम कर रहे थे। उस दिन पहरा देने की भीम की बारी थी। भीम पहरा दे रहे थे की हिडिंब राक्षश कहीं से आया और भीम को उठाकर अपनी बहन के पास ले गया ताकि वह भीम को खा सके। लेकिन भीम के बलवान शरीर को देखकर हिडिंबा भीम पर मोहित हो गई और उनसे विवाह कर लिया। हिडिंबा और हिडिंब द्वाराभीम और अन्य पाण्डवों से यह अनुरोध भी किया गया की वे वनवास के शेष दिन उनके साथ उनके स्थान पर बिता लें। लेकिन पाण्डवों ने यह कहकर वहाँ रुकने से मना कर दिया की उनके साथ रुकना वनवास नही गृहवास होगा।

उसके पश्चात वे वहाँ से चले गए। नियत समय पर हिडिंबा को घटोत्कच नामक बलवान पुत्र हुआ जिसने महाभारत के युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।