सापेक्षिकता का सिद्धांत
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
सापेक्षिकता का सिद्धांत या केवल सापेक्षता, अलबर्ट आइंस्टाईन के दो सिद्धान्तों को सूचित करता है - विशिष्ट सापेक्षता (special relativity) तथा सामान्य सापेक्षता (general relativity) का सिद्धान्त |
थिअरी ऑफ् रिलेटिविटी नामक इस शब्द का प्रयोग सबसे पहले सन १९०८ में मैक्स प्लैंक ने किया था।
[संपादित करें] विशिष्ट सापेक्षता
इसका प्रतिपादन सन १९०५ में आइंस्टीन ने अपने एक शोधपत्र ऑन द एलेक्ट्रोडाइनेमिक्स ऑफ् मूविंग बॉडीज में की थी। विशिष्ट सापेक्षता दो परिकल्पनाओं (पॉस्चुलेट्स) पर आधारित है जो शास्त्रीय यांत्रिकी (क्लासिकल मेकैनिक्स) के संकल्पनाओं के विरुद्ध (उलटे) हैं:
१) भौतिकी के नियम एक दूसरे के सापेक्ष एकसमान (यूनिफार्म) गति कर रहे सभी निरिक्षकों के लिये समान होते हैं। (गैलिलियो का सापेक्षिकता का सिद्धान्त)
२) निर्वात में प्रकाश का वेग सभी निरिक्षकों के लिये समान होता है चाहे उन सबकी सापेक्ष गति कुछ भी हो , चाहे प्रकाश के स्रोत
की गति कुछ भी हो ।
इस सिद्धान्त से निकलने वाले परिणाम आश्चर्यजनक हैं; इनमें से कुछ इस प्रकार हैं:
- किसी स्थिर घडी की अपेक्षा एक गतिशील घडी धीमी चलती है। (टाइम डिलेशन्) (Time dilation)
- किसी निरीक्षक के सापेक्ष किसी दिशा में गतिशील वस्तुओं की लम्बाई उस दिशा में घट जाती है। ( Length contraction )
- दो घटनायें जिन्हें कोई निरीक्षक 'क' एक साथ ( simultaneous ) घटित होता हुआ देखता है , किसी दूसरे निरीक्षक 'ख' को वे एक साथ घटित होती हुई नहीं दिखेंगी यदि दूसरा निरीक्षक पहले के सापेक्ष गतिशील है। ( Relativity of simultaneity )
- द्रव्य और उर्जा तुल्य हैं; एक को दूसरे के रूप में बदला जा सकता है। इस परिवर्तन में E = mc2 का सम्बन्ध लागू होता है।
शास्त्रीय यांत्रिकी में प्रयुक्त गैलिलियो का रूपान्तरण (Galilean transformations) प्रयुक्त होता है जबकि विशिष्ट सापेक्षता में लारेंज रूपानतरण (Lorentz transformations) ।
[संपादित करें] सामान्य सापेक्षिकता
सन १९०७ से १९११ के बीच आइन्स्टीन द्वारा विकसित गुरुत्व का सिद्धान्त ही सामान्य सापेक्षिकता के नाम से जाना जाता है।
[संपादित करें] वाह्य सूत्र
- Relativity: The Special and General Theory by Publicliterature.org
- Yale University Video Lecture: Special and General Relativity at Google Video
- Wikibooks: Special Relativity
- Relativity Animations
- Relativity tutorial
- Living Reviews in Relativity — An open access, peer-referred, solely online physics journal publishing invited reviews covering all areas of relativity research.
- MathPages - Reflections on Relativity — A complete online course on Relativity.
- Relativity explained in one-syllable words
- Relativity explained in words of four letters or less
- On the Electrodynamics of Moving Bodies
- Special Relativity Simulator
- A Relativity Tutorial at Caltech — A basic introduction to concepts of Special and General Relativity, as well as astrophysics.
- Relativity Gravity and Cosmology — A short course offered at MIT.
- Relativity in film clips and animations from the University of New South Wales.
- Animation easy to understand Animation for Pirelli Ralativity Award.
- What is the experimental basis of Special Relativity?
- Animation clip visualizing the effects of special relativity on fast moving objects.