सतारा जिला
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
| सतारा जिला सातारा जिल्हा |
|
|---|---|
|
महाराष्ट्र में सतारा जिले की अवस्थिति |
|
| राज्य | महाराष्ट्र, |
| प्रशासनिक प्रभाग | पुणे मंडल |
| मुख्यालय | सतारा |
| क्षेत्रफल | 10,484 कि.मी.२ (4,048 वर्ग मील) |
| जनसंख्या | 27,96,906[1] (2001) |
| जनसंख्या घनत्व | 266.77 /कि.मी.२ (690.9 /वर्ग मी.) |
| साक्षरता | 78.52% |
| लिंगानुपात | 995 |
| तहसील | 1. सतारा, 2. कराड, 3. वाई, 4. महाबलेश्वर, 5. फलटन, 6. मान, 7. खटव, 8. कोरेगाँव, 9. पाटन, 10. जाओली, 11. खंडाला |
| लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र | 1. सतारा, 2. माढा ( सोलापुर जिला के साथ साझा) (निर्वाचन आयोग जालस्थल)पर आधारित |
| प्रमुख सड़कें | NH-4 |
| औसत वार्षिक वर्षण | 1426 मिमी |
| आधिकारिक जालस्थल | |
सतारा जिला (मराठी: सातारा जिल्हा), भारत के पश्चिम में स्थित राज्य महाराष्ट्र के पैंतीस जिलों में से एक है। यह महाराष्ट्र के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है और इसका कुल क्षेत्रफल 10480 किमी² है। 2001 की जनगणना के अनुसार सतारा जिले की कुल जनसंख्या 2808994 है जिसमें से 14.17% आबादी शहरी है। जिले का मुख्यालय सतारा शहर है। जिले के अन्य प्रमुख स्थानों में वाई, कराड, कोयनानगर, रहमतपुर, फलटन, महाबलेश्वर और पंचगनी शामिल हैं। यह जिला पुणे मंडल के अंतर्गत आता है। इस जिले के उत्तर में पुणे जिला, पश्चिमोत्तर में रायगढ़ जिला, पूर्व में सोलापुर जिला, दक्षिण में सांगली जिला और पश्चिम में रत्नागिरि जिला स्थित है।
सन्दर्भ [संपादित करें]
बाहरी कड़ियाँ [संपादित करें]
|
||||||||||||||||||||||