नांदेड़ जिला
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
| नांदेड़ जिला नांदेड जिल्हा |
|
|---|---|
|
महाराष्ट्र में नांदेड़ जिले की अवस्थिति |
|
| राज्य | महाराष्ट्र, |
| प्रशासनिक प्रभाग | औरंगाबाद मंडल |
| मुख्यालय | नांदेड़ |
| क्षेत्रफल | 10,422 कि.मी.२ (4,024 वर्ग मील) |
| जनसंख्या | 28,76,259 (2001) |
| जनसंख्या घनत्व | 275.98 /कि.मी.२ (714.8 /वर्ग मी.) |
| शहरी जनसंख्या | 28.29% |
| साक्षरता | 68.52% |
| लिंगानुपात | 942 |
| तहसील | |
| लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र | 1. नांदेड़, 2. हिंगोली ( हिंगोली जिला के साथ साझा) ( निर्वाचन आयोग जालस्थल पर आधारित) |
| प्रमुख सड़कें | NH-222 |
| औसत वार्षिक वर्षण | 954 मिमी |
| आधिकारिक जालस्थल | |
नांदेड़ जिला (मराठी: नांदेड जिल्हा), भारत के राज्य महाराष्ट्र का एक प्रशासनिक जिला है। नांदेड़ शहर, जिले का मुख्यालय है। जिले का क्षेत्रफल 10502 वर्ग किमी है, जबकि 2001 की जनगणना के अनुसार इसकी जनसंख्या 2876259 थी जिसमें से 23.96% जनसंख्या शहरी थी। पवित्र नदी गोदावरी जिले से होकर बहती है।
नांदेड़ जिला, औरंगाबाद मंडल में आता है और मराठवाड़ा क्षेत्र के पूर्वी भाग में स्थित है। जिला पूर्व में आंध्र प्रदेश के निज़ामाबाद, मेडक, और आदिलाबाद जिलों से घिरा है, मराठवाड़ा के परभणी और लातूर जिले इसके पश्चिम में, विदर्भ क्षेत्र का यवतमाल जिला उत्तर में और कर्नाटक का बीदर जिला इसके दक्षिण में स्थित है। नांदेड़ के लोगों के व्यवहार, भाषा और आचरण पर आंध्र, कर्नाटक और विदर्भ का स्पष्ट प्रभाव देखा जा सकता है।
सन्दर्भ [संपादित करें]
बाहरी कड़ियां [संपादित करें]
|
||||||||||||||||||||||