विन्सटन चर्चिल
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
विन्सटन चर्चिल(30 नवंबर, 1874-24 जनवरी, 1965) द्वितीय विश्वयूद्ध, 1940-1945 के समय इंगलैंड के प्रधानमंत्री था। चर्चिल प्रसिद्ध कूटनीतिज्ञ और प्रखर वक्ता था. वो सेना में अधिकारी रह चुका था. साथ ही वह इतिहासकार, लेखक और कलाकार भी था. वह एकमात्र प्रधानमंत्री था जिसे नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. अपने आर्मी कैरियर के दौरान चर्चिल भारत, सूडान और द्वितीय विश्वयुद्ध में अपना जौहर दिखाया था. उसने युद्ध संवाददाता के रूप में ख्याति पाई थी. प्रथम विश्व युद्द के दौरान उसने ब्रिटिश सेना में अहम जिम्मेदारी संभाली थी. एक राजनीतिज्ञ के रूप में उन्होंने कई पदों पर कार्य किया. विश्वयुद्ध से पहले वे गृहमंत्रालय में व्यापार बोर्ड के अध्यक्ष रहे. प्रथम विश्व युद्ध के दौरान वे लॉर्ड ऑफ एडमिरिल्टी बने रहे. युद्ध के बाद उन्हें शस्त्र भंडार का मंत्री बनाया गया.
10 मई 1940 को उन्हें यूनाइटेड किंगडम का प्रधानमंत्री बनाया गया और उन्होंने धूरी राष्ट्रों के खिलाफ लड़ाई जीती. चर्चिल प्रखर वक्ता थे.
1945 के चुनाव में हार के बाद वो विपक्ष के नेता बने. 1951 में वे फिर प्रधानंत्री बने. 1955 में उन्होंने राजनीति से संन्यास ले लिया. उनकी मृत्यु के बाद महारानी ने उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया.
नोबेल पुरस्कार साहित्य विजेता, १९५३।
ये जीवनचरित लेख अपनी प्रारम्भिक अवस्था में है, यानि कि एक स्टब है। आप इसे बढाकर विकिपीडिया की सहायता कर सकते है।