बेल्जियम राष्ट्रीय पुरुष हॉकी टीम

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
बेल्जियम
बेल्जियम
उपनामलाल शेर
संस्थारॉयल बेल्जियम हॉकी संघ
संघईएचएफ (यूरोप)
कोचशेन मैकिलोड
सह-कोचMichel van den Heuvel
Steve Bayer
प्रबन्धकEric Pirenne
कप्तानथॉमस ब्रियल
Home
Away
एफआईएच रैंकिंग
वर्तमान1 वृद्धि (दिसम्बर 2018)
सर्वाधिक1 (दिसम्बर 2018 – वर्तमान)
न्युनतम14 (2003 – 2004)
ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक
उपस्थिती14 (first in 1920)
सर्वश्रेष्ठ परिणामदूसरा (2016)
विश्व कप
उपस्थिती6 (first in 1973)
सर्वश्रेष्ठ परिणामपहला (2018)
European Championship
उपस्थिती15 (first in 1970)
सर्वश्रेष्ठ परिणाम2nd (2013, 2017)

बेल्जियम राष्ट्रीय पुरुष हॉकी टीम, अंतरराष्ट्रीय पुरुष हॉकी में बेल्जियम का प्रतिनिधित्व करती है, और रॉयल बेल्जियम हॉकी संघ, बेल्जियम में हॉकी के लिए शासी निकाय द्वारा नियंत्रित होती है।

बेल्जियम ने 2018 में हॉकी विश्व कप जीता, और 2016 में रियो डी जेनेरो और 1920 एंटवर्प ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में एक रजत और कांस्य पदक जीत चुका है। वे 1995 से यूरोपीय चैम्पियनशिप में सात सेमीफाइनल में भी पहुंच चुके है, जिसमें वे 2007 में तीसरे स्थान और 2013 और 2017 में उपविजेता रह चुके है।

इतिहास[संपादित करें]

1902 में बेल्जियम में हॉकी खेल लाया गया था। देश का पहला क्लब 1904 में स्थापित किया गया था। 1907 में, कई क्लबों ने मिलकर बेल्जियम हॉकी संघ की स्थापना की। बेल्जियम ने जर्मनी के खिलाफ अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला, और यह अंतरराष्ट्रीय हॉकी संघ (एफआईएच) के संस्थापक सदस्यों में से एक था।

1920 और 1978 के बीच, बेल्जियम पहले तीन विश्व कपों में से दो और तेरह ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में ग्यारह में शामिल हो चुका है। सफल शुरुआती सालों (1950 के दशक से पहले) ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ पांच में तीन बार होने के बाद, 1990 के दशक से बेल्जियम अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र हॉकी शीर्ष पर पहुंचने से पहले छह दशकों तक टिका रहा।

2000 के दशक के आरंभ तक, रॉयल बेल्जियम हॉकी संघ ने युवाओं में भारी निवेश करना शुरू किया और इसकी संरचनाओं का आधुनिकीकरण किया। 2007 में, बेल्जियम ने यूरोपीय चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता, जो देश के इतिहास में पहला था। बेल्जियम ने 2008 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में 32 वर्षों बाद पहली बार योग्यता प्राप्त की थी।

बेल्जियम ने 2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में रजत पदक जीता, इससे पूर्व पह एंटवर्प में 1920 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में बेल्जियम तीसरे स्थान पर रहा था। दो साल बाद बेल्जियम ने 2018 हॉकी विश्वकप जीता।[1] यह देश के इतिहास में पहला प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खिताब था।

सम्मान[संपादित करें]

ग्रीष्मकालीन ओलंपिक
2 दूसरा स्थान: 2016
3 तीसरा स्थान: 1920
विश्व कप
1 पहला स्थान: 2018
यूरोपीयन चैम्पियनशिप
2 दूसरा स्थान: 2013, 2017
3 तीसरा स्थान: 2007

प्रतियोगिता इतिहास[संपादित करें]

विश्व कप[संपादित करें]

  विजेता    उप-विजेता    तीसरा स्थान    चौथा स्थान

हॉकी विश्वकप रिकॉर्ड
वर्ष दौर स्थान खे जी ड्रॉ* हा गोमा गोखा
स्पेन 1971 भाग नहीं लिया था
नीदरलैंड 1973 समूह चरण 8वां 5 2 0 3 8 12
मलेशिया 1975 भाग नहीं लिया था
अर्जेण्टीना 1978 समूह चरण 14वां 6 1 2 3 12 18
भारत 1982 भाग नहीं लिया था
इंग्लैण्ड 1986
पाकिस्तान 1990
ऑस्ट्रेलिया 1994 समूह चरण 11वां 5 0 1 4 6 26
नीदरलैंड 1998 भाग नहीं लिया था
मलेशिया 2002 समूह चरण 14वां 7 0 0 7 7 23
जर्मनी 2006 भाग नहीं लिया था
भारत 2010
नीदरलैंड 2014 5वां–6वां प्ले-ऑफ 5वां 6 4 0 2 21 13
भारत 2018 विजेता 1ला 7 5 2 0 22 5
कुल सर्वश्रेष्ठ: विजेताऐं 6/14 35 13 5 19 76 97

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "हॉकी वर्ल्ड कप: नीदरलैंड्स को हराकर बेल्जियम पहली बार चैंपियन". Navbharat Times Hindi News. मूल से 19 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 दिसम्बर 2018.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]