नवादा जिला
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
| नवादा | |||
| — जिला — | |||
|
|
|||
| समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०) | |||
| देश | |||
| राज्य | बिहार | ||
| ज़िला | नवादा | ||
| जिलाधीक्षक | श्री पंकज कुमार | ||
| सांसद | वीरचंद पासवान | ||
| जनसंख्या • घनत्व |
१३५९६९४ (२००१ के अनुसार [update]) | ||
| क्षेत्रफल • ऊँचाई (AMSL) |
२४९४ कि.मी² • ८० मीटर |
||
|
विभिन्न कोड
|
|||
| आधिकारिक जालस्थल: nawada.bih.nic.in | |||
नवादा बिहार का एक जिला है ।इसका मुख्यालय नवादा शहर में है। पटना के दक्षिण-पूर्व में 93 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नवादा बिहार का एक खूबसूरत जिला है। प्रकृति की गोद में बसा नवादा जिला कई प्रमुख पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है। ककोलत, प्रजातंत्र द्वार, बाबा की मजार व हनुमान मंदिर, सीतामढ़ी, नारद संग्रहालय, सेखोदेवरा और गुनियाजी तीर्थ आदि यहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से है। इसका जिला मुख्यालय नवादा शहर है। ऐतिहासिक दृष्टि से भी यह स्थान काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। प्राचीन समय में इस जगह पर कई शासकों ने लम्बे समय तक शासन किया था।
==यह भी देखें==
|
|||||||||||||||||||||||||||||