भोजपुर

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
(भोजपुर जिला से अनुप्रेषित)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


भोजपुर
निर्देशांक: (निर्देशांक ढूँढें)
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०)
देश Flag of India.svg भारत
राज्य बिहार
जिला भोजपुर
जिलाधीश
पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार


भोजपुर बिहार का एक जिला है । इसका मुख्यालय आरा है. पहले ये जिला शाहाबाद का हिस्सा था. सन् 1971 में इसको बांटकर रोहतास नामक अलग जिला बना दिया गया. यहां के निवासियों का मुख्य व्यवसाय कृषि है . बिहार की राजधानी पटना से चालीस किलोमीटर की दूरी पर बसा भोजपुर जिला ऐतिहासिक महत्व रखता है. आरा एक प्राचीन नगर है. यहां कई दर्शनीय मंदिर हैं. आरण्य देवी इस शहर की आराध्य देवी हैं. जैन समाज के भी कई प्रसिद्ध मंदिर यहां है. भोजपुर में हीं है जगदीशपुर ,जहां के बाबू कुंवर सिंह ने पहले स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजो के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व किया था. भोजपुर जिले में पीरो और जगदीशपुर नामक दो अनुमंडल और तेरह प्रखण्ड है. जिले के उतर में गंगा नदी,पूर्व में सोन इसकी प्राकृतिक सीमा निर्धारित करते हैं. दक्षिण में रोहतास और पश्चिम में बक्सर जिले की सीमा मिलती है. आरा देश के बाकी हिस्सों से ट्रेन और सड़क मार्ग से भी जुड़ा है.वीर कुंवर सिंह के नाम पर विश्वविद्यालय है. कई उच्चस्तरीय कॉलेज और स्कूल जिले की शैक्षणिक पहचान दिलाते हैं. हर प्रसाद दास जैन कॉलेज, महाराजा कॉलेज, सहजानंद ब्रह्मर्षि कॉलेज, जगजीवन कॉलेज ,महंत महादेवानंद महिला कॉलेज प्रमुख कॉलेज हैं .


वैयक्तिक औज़ार
नामस्थान

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात