ट्यूनिस
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
ट्यूनिस अफ्रीका के ट्यूनीशिया देश की राजधानी है।
स्थिति : 36° 48' उ. अ. तथा 10° 12. पू. दे.। यह ट्यूनिस झील के पश्चिमी किनारे, दो खारी झीलों, सब्खा-एल-सेजुमी (Sebka-el-sejumi) तथा बहिरा (ट्यूनिस झील) को पृथक् करनेवाले पर्वतीय स्थलडमरूमध्य पर स्थित है। ट्यूनिस, प्राचीन, काल के कार्थेज की तरह भूमध्यसागर की पश्चिमी खाड़ी की दहलीज पर बसा है। यहाँ से दक्षिण की ओर भी आवागमन की सुगम साधन हैं। छिछली बहिरा झील के किनाने बसे होने के कारण इसका समुद्री व्यापार एक मध्यवर्ती शहर गालेटा या लागूलेट् से होकर चलता है। 1895 में 96,558 किमी. लंबी तथा 7.5 मीटर गहरी नहर समुद्र से नगर तक खोदी गई और इस प्रकार ट्यूनिस नगर समुद्र बंदरगाह बन गया।
बाहरी कड़ियाँ [संपादित करें]
- Lexicorient
- TunisForum:Guide ou sortir en Tunisie
- The Municipality of Tunis official website.
- Video tour of the Bardo Museum
- Video of Tunis Medina
- Air Freight Tunis // Forwarding transit Tunis