केरल की लोक क्रीड़ाएँ

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

केरल की ग्रामीण संस्कृति के प्रतिरूप हैं लोक क्रीडाएँ । केरल के आचार कला, साहित्य, जाति - व्यवस्था इत्यादि से ये लोक क्रीडाएँ जुडी हुई हैं । लोक क्रीडाओं का लक्ष्य विजयी का चयन करना मात्र नहीं था, इनमें गान, नृत्य, पुराकथा संदर्भों का स्मरण, सहभागिता सभी भाव अन्तर्निहित थे । इस कारण बहुत सी लोक क्रीडाएँ ऐसी होती है जिनमें कोई भी विजयी नहीं माना जाता है । राष्ट्रीय लक्ष्यों को सिद्ध करने के लिए भी लोक क्रीडा आयोजित की जाती थीं । इसका एक उदाहरण है मुर्गों की लडाई । मध्यकालीन केरल में मुर्गा भिंडत से रियासतों के अधिपतियों के बीच के वाद - विवाद का समाधान ढूँढा जाता था । यदि उससे समाधान न होता तो वे 'आळंकम्' याने मानव द्वन्द्व युद्ध के लिए तैयार हो जाते थे । मुर्गों की लडाई आज कल प्रचलित नहीं है । किन्तु 'कोष़िप्पोरू' नामक भिंडत का आयोजन किया जाता है जिसमें मुर्गों को परस्पर लड़ने दिया जाता है, लेकिन किसी को जान नहीं खोनी पड़ती । यह क्रीडा आज भी उत्तरी मलबार में प्रचलित है ।

[संपादित करें] इतिहास

केरल की अधिकतर कलाओं का प्रारंभ क्रीडाओं से हुआ है । अत्यंत प्राचीन कळियाट्टम कालान्तर में अधिक ताल निष्ठ कला के रूप में विकसित होकर परिभाषा बद्ध हो गया । अनेक कलारूपों ने विभिन्न खेलों से कई तत्त्व ग्रहण किए । परिचमुट्टुकळि, कोल्क्कळि, तुळ्ळल, दप्पुकळि, कथकळि, पूरक्कळि इत्यादि में कळरिप्पयट्टु के प्रभाव लक्षित होते हैं । प्रसिद्ध विद्वान मूरकोत्तु कुमारन का कहना है कि केरल के खेलों को 'कला और कमला' का संगम कहा जा सकता है । आज खेले जाने वाले कई खेलों में नृत्य-सा तालबद्ध पद विन्यास, गीत तथा मिथकीय बिम्ब की झलक मिलती है । वैसे ही केरल में अनेक उत्कृष्ट कलाएँ 'कळि' (खेल) नाम से जानी जाती हैं । उदाहरण द्रष्टव्य हैं - कथकळि, कैकोट्टिक्कळि, तुळ्ळलकळि, पूरक्कळि, अरवनक्कळि आदि । इस प्रकार जिन खेलों में कला का प्राधान्य रहता है वे लोक क्रीडाओं के अन्तर्गत नहीं आते ।

केरल की क्षेत्रीय कलाओं को पाँच विभागों में बाँट सकते हैं- कलहक्कळि, कौशलक्कळि, भाग्यक्कळि, अन्वेषणक्कळि और अनुकरणक्कळि । कलहक्कळि ऐसे खेल हैं जिनमें विनोदपरक कलह तथा झगडे का कलाप्रदर्शन समाहित हैं । इस प्रकार के खेलों में थोड़ा बहुत बल प्रयोग धक्का-मुक्की, खींचातानी आदि हुआ करते हैं । उदा - कबड्डी, तुम्बिकळि आदि ।

कौशलक्कळि

इसमें दावपेंचों की प्रधानता रहती है । साँस छोडे बिना सरल उपायों से लक्ष्य प्राप्ति इस खेल की खूबी है । कौशलपूर्वक मोहरें चलाना, प्रतिद्वन्द्वी की गति समझकर प्रतिक्रिया जताना आदि प्रस्तुत खेलों की विशेषताएँ हैं । उदा - तलप्पन्तुकळि, कक्कुकळि आदि ।

भाग्यक्कळिकल

ये ऐसे खेल हैं जो भाग्याश्रित रहते हैं । परंतु इसमें थोडा-सा कौशल भी है लेकिन भाग्य ही प्रमुख है । उत्सव मैदान के हाथी, मयूर, ऊँट खेलों से लेकर जुआ, पकिडकळि आदि इसमें शामिल हैं ।

अन्वेषणक्कळियों

इनका सामान्य गुण है किसी वस्तु को छुपाकर रखना और उसे ढूँढ पाना । इन खेलों में अनुमान तथा भाग्य का स्थान अधिक है । उदा - अण्डरकळि, पून्तोलम् कळि आदि ।

अनुकरणक्कळिकळ

ये वे खेल हैं जिनमें पुराण पात्रों से लेकर पशु-पक्षियों तक का अनुकरण किया जाता है । 'तवळच्चाट्टम' (मेंढक-कूद) जैसे अनुकरण खेल में मेंढक-कूद करके पहले पहुँचना ही शामिल है । किन्तु 'सियार और गाय' खेल में थोड़ा-सा बल प्रयोग भी शामिल है ।

[संपादित करें] विदेशी खेल

यूरोपीय खेलों के आगमन के साथ केरल की अनेक लोक क्रीडाएँ तिरोहित हो गईं । रेडियो- टेलिवीज़न प्रसारण संप्रेक्षण तथा सितारों के उदय आदि से क्रिकेट घर-घर पहुँच गया । फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्कटबॉल आदि अन्तर्राष्ट्रीय महत्व के खेलों के प्रति केरल के लोगों का सम्मान दुनिया के किसी दूसरे देश के लोगों से कम नहीं है । कला और जीवन में भूमण्डलीकरण के कारण बडी क्रान्तियाँ हुई हैं मगर खेलों के विषय में कोई क्रान्ति नहीं हुई । यहाँ किसी लोक-क्रीडा पर भूमण्डलीकरण का अभाव नहीं पडा है । हाँ, अनेक लोक क्रीडाएँ विलुप्ति के कगार पर ज़रूर पहुँच गयीं । लोक क्रीडाएँ परिवर्तन के बदले लुप्त हो गई । आज केरल की लोकक्रीडाओं पर अनुसंधान करने तथा बहुत-सी लोक-क्रीडाओं की पुनर्स्थापना का प्रयास जारी है । इस दिशा में डॉ. एम. वी. विष्णु नंपूतिरि जैसे व्यक्तियों का प्रयास प्रशंसनीय है । 'फोकलोर निघंटु', 'नाटन कळिकळुम विनोदंगळुम' (लोक क्रीडाएँ एवं मनोरंजन) आदि ग्रन्थ लोक क्रीडाओं पर प्रकाश डालते हैं।

वैयक्तिक औज़ार
नामस्थान

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात