आनयूट्टु
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
स्थान - वडक्कुंनाथ मंदिर, तृश्शूर ।
आनयूट्टु नामक यह अनुष्ठानपरक रस्म तृश्शूर के वडक्कुंनाथ मंदिर में संपन्न होती है । इसमें हाथियों को विशेष रूप की औषधियों से बना खाद्य पदार्थ खिलाया जाता है। हाथियों के स्वास्थ्य संरक्षण की दृष्टि से यह औषधीय चिकित्सा अत्यंत महत्व रखती है ।
कर्कट मास (जुलाई - अगस्त) की पहली तारीख को आनयूट्टु का आयोजन किया जाता है । यह महीना आयुर्वेद चिकित्सा के लिए भी उपयुक्त है ।
कैसे पहुँचें - निकटतम रेलवे स्टेशन - तृश्शूर स्टेशन से थोड़ी दूर पर है वडक्कुंन्नाथ मंदिर । निकटतम एयरपोर्ट - कोच्चि अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, नेडुम्बाश्शेरी, जहाँ से तृश्शूर को 58 किलोमीटर ।