विषु
| Vishu | |
|---|---|
| Vishu A traditional vishu kani setting |
|
| आधिकारिक नाम | Vishu |
| द्वारा मनाया जाता है | Malayalis and Palakkad Tamils |
| तिथि | First day of Medam (Malayalam Calendar) |
| Observances | Vishu Kani & Vishukkaineetam |
विषु (मलयालम में വിഷു|വിഷു) केरल का प्राचीन त्योहार है। यह केरलावासियों के लिए नववर्ष का दिन है। यह मलयालम महीने मेष की पहली तिथि को मनाया जाता है ।
विषुक्कणी [संपादित करें]
विषु के दिन की प्रमुख विशेषता "विषुक्कणी" है । 'विषुक्कणी' उस झाँकी-दर्शन को कहते हैं, जिसका दर्शन विषु के दिन प्रात:काल सर्वप्रथम किया जाता है । ऐसा विश्वास है कि विषुक्कणी का प्रभाव वर्ष भर रहता है । विषु की पूर्व संध्या को 'कणी' दर्शन की सामग्री इकट्ठी करके सजा दी जाती है । एक काँसे के डेगची या अन्य किसी बर्तन में चावल, नया कप़ड़ा, ककड़ी, कच्चा आम, पान का पत्ता, सुपारी, कटहल, आइना, अमलतास के फूल आदि सजा कर रख दिए जाते हैं । इस बर्तन के पास एक लम्बा दीपक जलाकर रखा जाता है । प्रातः काल परिवार का कोई बुजुर्ग व्यक्ति एक-एक करके परिवार के सदस्यों की आँखें मूंद 'विषुक्कणी' तक ले आकर आँखें खुलवाते हैं । उपर्युक्त 'कणी' का दर्शन कराने के बाद घर के बुजुर्ग परिवार के सभी सदस्यों को 'कैनीट्टम' या भेंट में कुछ रुपये देते हैं । इस अवसर पर दावत भी दी जाती है । उत्तरी केरल में विषु के दिन आतिशबाजी का आयोजन भी होता है ।
भारत के अन्य भागों में इसी दिन मनाये जाने वाले पर्व [संपादित करें]
- पंजाब - बैसाखी
- असम - बिहू
- तमिलनाडु - तमिल पुतान्दु या विषु पुण्यकालम्