काबा
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
काबा हज के दौरान
काबा (अरबी: الكعبة; IPA: [ 'kɑʕbɑ] या IPA: [' kæʕbæ]) "घन" मक्का, सउदी अरब में स्थित एक घनाकार इमारत है, और इस्लाम का सबसे पवित्र स्थल है। यह भवन कम से कम एक हजार साल पुराना है, लेकिन इस्लामी परंपरा इसे के इब्राहीम के समय से जोड़ती है। इस भवन के आसपास एक मस्जिद-अल-हरम है।
पूरी दुनिया के सभी मुसलमान चाहें वे कहीं भी हो नमाज़ के समय अपना मुँह काबा की ओर ही रखते हैं।