मक्का (शहर)

विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से

यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मक्का (IPA: / mɛkə /, अरबी: مكة المكرمة, शाब्दिक आदरणीय मक्का) इस्लाम का पवित्रतम शहर है जहाँ पर काबा तीर्थ और मस्जिद-अल-हरम (पवित्र या विशाल मस्जिद) स्थित है। मक्का शहर वार्षिक हज तीर्थयात्रा, जो इस्लाम के पाँच स्तंभों में से एक है के लिये प्रसिद्ध है। हर साल करीब 3 लाख हजयात्री मक्का आते हैं।

इस्लामी परंपरा के अनुसार मक्का की शुरुआत इश्माइल वंश ने की थी। 7 वीं शताब्दी में, इस्लामी पैगम्बर मोहम्मद ने शहर में जो तब तक, एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केन्द्र था मे इस्लाम की घोषणा की और इस शहर ने इस्लाम के प्रारंभिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सन 966 से लेकर 1924 तक, मक्का शहर का नेतृत्व स्थानीय शरीफ द्वारा किया जाता था। 1924 मे यह सउदी अरब के शासन के अधीन आ गया। आधुनिक काल में, मक्का शहर के आकार और बुनियादी संरचना में एक महान विस्तार देखा गया है।


आधुनिक मक्का शहर सउदी अरब के मक्काह प्रांत की राजधानी है और, ऐतिहासिक हेजाज़ क्षेत्र में स्थित है। शहर की आबादी 1700000 (2008) के करीब है और यह जेद्दा से 73 किमी (45 मील) की दूरी पर एक संकरी घाटी में समुद्र तल से 277 मीटर (910 फीट) की ऊँचाई पर स्थित है।