विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
Hand mit Ringen: रोएन्टजन की पहली 'मेडिकल' एक्स-किरण का प्रिन्ट - उनकी पत्नी का हाथ का प्रिन्ट जो २२ दिसम्बर, सन् १८९५ को लिया गया था
जल से शीतलित एक्स-किरण नलिका (सरलीकृत/कालातीत हो चुकी है।)
एक्स-किरण या एक्स रे एक प्रकार का विद्युत चुम्बकीय विकिरण है जिसकी तरंग दैर्घ्य 10 से 0.01 नैनोमीटर होती है। यह चिकित्सा में निदान () ३के लिये सर्वाधिक प्रयोग की जाती है। यह एक प्रकार का आयनन विकिरण है, इसलिए खतरनाक भी है । कई भाषाओं में इसे रॉण्टजन विकिरण भी कहते हैं, जो कि इसके अन्वेषक विल्हेल्म कॉनरॅड रॉण्टजन के नाम पर आधारित है। रॉण्टजन ईक्वेलेंट मानव (Röntgen equivalent man / REM) इसकी शास्त्रीय मापक इकाई है ।