"धातुपाठ": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
छो →‎बाहरी कड़ियाँ: removing cat उत्तम लेख
पंक्ति 29: पंक्ति 29:
*[http://sanskritdocuments.org/doc_z_misc_major_works/dhatupath_alphabeticalBSingh.pdf पाणिनीय धातुपाठ] (देवनागरी वर्णक्रम में)
*[http://sanskritdocuments.org/doc_z_misc_major_works/dhatupath_alphabeticalBSingh.pdf पाणिनीय धातुपाठ] (देवनागरी वर्णक्रम में)


[[श्रेणी:उत्तम लेख]]
[[श्रेणी:पञ्चाङ्ग व्याकरण]]
[[श्रेणी:पञ्चाङ्ग व्याकरण]]



07:26, 4 दिसम्बर 2011 का अवतरण

क्रियावाचक मूल शब्दों की सूची को धातुपाठ कहते हैं। इनसे उपसर्ग एवं प्रत्यय लगाकर अन्य शब्द बनाये जाते हैं। । उदाहरण के लिये, 'कृ' एक धातु है जिसका अर्थ 'करना' है। इससे कार्य, कर्म, करण, कर्ता, करोति आदि शब्द बनते हैं।

प्रमुख संस्कृत वैयाकरणों (व्याकरण के विद्वानों) के अपने-अपने गणपाठ और धातुपाठ हैं। गणपाठ संबंधी स्वतंत्र ग्रंथों में वर्धमान (12वीं शताब्दी) का गणरत्नमहोदधि और भट्ट यज्ञेश्वर रचित गणरत्नावली (ई. 1874) प्रसिद्ध हैं। उणादि के विवरणकारों में उज्जवलदत्त प्रमुख हैं। काशकृत्स्न का धातुपाठ कन्नड भाषा में प्रकाशित है। भीमसेन का धातुपाठ तिब्बती (भोट) में प्रकाशित है। पूर्णचंद्र का धातुपारायण, मैत्रेयरक्षित (दसवीं शताब्दी) का धातुप्रदीप, क्षीरस्वामी (दसवीं शताब्दी) की क्षीरतरंगिणी, सायण की माधवीय धातुवृत्ति, श्रीहर्षकीर्ति की धातुतरंगिणी, बोपदेव का कविकल्पद्रुम, भट्टमल्ल की आख्यातचंद्रिका विशेष उल्लेखनीय हैं।

पाणिनीय धातुपाठ

पाणिनि के अष्टाध्यायी के अन्त में (परिशिष्ट) धातुओं एवं उपसर्ग तथा प्रत्ययों की सूची दी हुई है। इसे 'धातुपाठ' कहते हैं। इसमें लगभग २००० धातुएं हैं। इसमें वेदों में प्राप्त होने वाली लगभग ५० धातुएं नहीं हैं। यह धातुपाठ मूल १० वर्गों में हैं-

1. भ्वादि ( भू + आदि )

2. अदादि ( अद् + आदि)

3. जुहोत्यादि

4. दिवादि

5. स्वादि

6. तुदादि

7. रुधादि

8. तनादि

9. क्र्यादि

10. चुरादि

बाहरी कड़ियाँ

साँचा:उत्तम लेख