मौलाम्याइन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मौलाम्याइन
Mawlamyine / မော်လမြိုင်မြို့
मौलाम्याइन is located in म्यान्मार
मौलाम्याइन
मौलाम्याइन
बर्मा में स्थिति
सूचना
प्रांतदेश: मोन राज्य, बर्मा
जनसंख्या (२०११): ३,२५,९२७
मुख्य भाषा(एँ): बर्मी, मोन, करेन चीनी, भारतीय भाषाएँ
निर्देशांक: 16°29′N 97°37′E / 16.483°N 97.617°E / 16.483; 97.617

मौलाम्याइन (बर्मी: မော်လမြိုင်မြို့, अंग्रेज़ी: Mawlamyine) बर्मा का चौथा सबसे बड़ा शहर और उस देश के मोन राज्य की राजधानी है। यह पहले मोउलमेइन (Moulmein) कहलाता था[1] यह राष्ट्रीय राजधानी यांगोन से ३०० किमी दक्षिण में सालवीन नदी के किनारे बसा हुआ और बंगाल की खाड़ी से सटा हुआ एक बंदरगाह शहर है।

नामोत्पत्ति[संपादित करें]

मोन भाषा में मोउलमेइन (မတ်မလီု) का अर्थ "फूटी आँख" होता है। स्थानीय मान्यता है कि इतिहास से किसी काल में यहाँ एक शक्तिशाली मोन राज्य का राजा हुआ करता था जिसके माथे पर तीसरा नेत्र था जिसके द्वारा वह आस-पास के राज्यों में हो रही गतिविधियों पर नज़र रखने में सक्षम था। उसके घर में किसी अन्य राज्य की राजकुमारी उसकी वधु बन कर आई और उसने चलाकी से राजा की तीसरी आँख फोड़ डाली। नगर का नाम इसी घटना पर पड़ गया।[2][3]

सांस्कृतिक महत्व[संपादित करें]

बर्मा में मौलाम्याइन अपने खान-पान और स्वादिष्ट फलों के लिये प्रसिद्ध है। बर्मी भाषा में देश के तीन प्रमुख शहरों की यात्रा करने के कारण दिये गये हैं - "माण्डले बोल-चाल के लिये, यांगोन डींगे हाँकने के लिये, मौलाम्याइन खाने के लिये।" इनमें माण्डले शहर की बर्मी बोली सबसे अलंकृत मानी जाती है और यांगोन देश का सबसे बड़ा नगर है।[4]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Exploring Ethnic Diversity in Burma," Mikael Gravers, NIAS Press, 2007, ISBN 9788791114960
  2. Dictionary of Modern Spoken Mon by H.L. Shorto (1962, Oxford University Press).
  3. Myanmar Travel Information Archived 2016-03-23 at the वेबैक मशीन. Accessed 16 August 2015
  4. "Moulmein". Encyclopædia Britannica online. अभिगमन तिथि 2009-02-03. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)