ऑय्लर रेखा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
 
ऑय्लर रेखा, नवबिन्दु वृत्त के नवबिन्दु केन्द्र के साथ
 
मध्यिकाएँ (केन्द्रक पर प्रतिच्छेद)
 
शीर्षलम्ब (लम्बकेन्द्र पर प्रतिच्छेद)
 
भुजाओं के मध्यबिन्द्वों से लम्बवत रेखाएँ (परिकेन्द्र पर प्रतिच्छेद)

भूमिति में, ऑय्लर रेखा, किसी भी असमबाहु त्रिभुज से निर्धारित रेखा है। यह त्रिभुज की एक केन्द्रीय रेखा है, और यह त्रिभुज से निर्धारित कई महत्त्वपूर्ण बिन्द्वों से होकर गुजरती है, जिसमें लम्बकेन्द्र, परिकेन्द्र, केन्द्रक, एक्सेटर बिन्दु और त्रिभुज के नवबिन्दु वृत्त का केन्द्र शामिल है। [1]

त्रिभुज की ऑय्लर रेखा की अवधारणा अन्य आकृतियों की ऑय्लर रेखा तक विस्तृत है, जैसे कि चतुर्भुज और चतुष्फलक

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Kimberling, Clark (1998). "Triangle centers and central triangles". Congressus Numerantium. 129: i–xxv, 1–295.