हैरी पॉटर और पारस पत्थर (फ़िल्म)
| हैरी पॉटर और पारस पत्थर | |
|---|---|
|
| |
| निर्देशक | क्रिस कोलंबस |
| पटकथा | स्टीव क्लोव्स |
| आधारित |
जे के रोलिंग द्वारा हैरी पॉटर और पारस पत्थर |
| निर्माता | डेविड हेमैन |
| अभिनेता |
|
| छायाकार | जॉन सील |
| संगीतकार | जॉन विलियम्स |
| वितरक | वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स |
प्रदर्शन तिथियाँ |
|
लम्बाई |
152 मिनट |
| देश |
|
| भाषा | अंग्रेज़ी |
| लागत | $12.5 करोड़ |
| कुल कारोबार | $100 करोड़[1] |
हैरी पॉटर और पारस पत्थर वर्ष 2001 की फ़िल्म है। यह क्रिस कोलंबस द्वारा निर्देशित और डेविड हेमैन द्वारा निर्मित है। इसकी पटकथा स्टीव क्लोव्स द्वारा लिखी गई है। यह जे के रोलिंग के इसी नाम के 1997 के उपन्यास पर आधारित है। यह हैरी पॉटर फिल्म शृंखला की पहली कड़ी है। फिल्म में हैरी पॉटर के रूप में डैनियल रैड्क्लिफ़, रॉन वीज़्ली के रूप में रूपर्ट ग्रिंट और हर्माइनी ग्रेंजर के रूप में एम्मा वाटसन हैं। इसकी कहानी हॉगवर्ट्स जादूगरी और तंत्र के विद्यालय में हैरी के पहले वर्ष का अनुसरण करती है। उसे पता चलता है कि वह एक प्रसिद्ध जादूगर है और फिर वह अपनी औपचारिक जादूगरी शिक्षा शुरू करता है।
वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स ने 1999 में कथित तौर पर £10 लाख ($10.65 लाख) में पुस्तक के फिल्म अधिकार खरीदे थें। फ़िल्म का निर्माण 2000 में यूनाइटेड किंगडम में शुरू हुआ। रोलिंग ने जोर देकर कहा कि पूरी कास्ट ब्रिटिश और आयरिश होनी चाहिये।[2] सितंबर 2000 से मार्च 2001 तक यूनाइटेड किंगडम के आसपास लीव्सडेन फिल्म स्टूडियो और ऐतिहासिक इमारतों में फिल्मांकन हुआ।
यह फ़िल्म 16 नवंबर को संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और ताइवान के साथ-साथ आधिकारिक तौर पर यूनाइटेड किंगडम और आयरलैंड में जारी हुई। यह व्यावसायिक सफलता बनी, जिसने अपने शुरुआती दौर में दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर $974 मिलियन की कमाई की। यह 2001 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। साथ ही यह उस समय इतिहास की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। इस फिल्म को कई पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया था। अकादमी पुरस्कार में इसे सर्वश्रेष्ठ मूल स्कोर, सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन और सर्वश्रेष्ठ पोशाक डिजाइन के लिए नामांकन मिला था। इसके बाद 2002 में हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहख़ाना के साथ इसकी अगली कड़ी जारी हुई। 2011 में हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े – भाग २ के साथ इस फ़िल्म शृंखला का अंत हुआ।
मुख्य कलाकार
[संपादित करें]- डैनियल रैड्क्लिफ़ — हैरी पॉटर
- रूपर्ट ग्रिंट — रॉन वीज़्ली
- एम्मा वाटसन — हर्माइनी ग्रेंजर
- रोबी कोल्ट्रेन — रूबियस हैग्रिड
- रिचर्ड हैरिस — ऐल्बस डम्बल्डोर
- मैगी स्मिथ — मिनर्वा मैकगोनागल
- एलन रिकमैन — सेवेरस स्नेप
- इयान हार्ट — क्विरिनस क्विरेल
- रिचर्ड ग्रिफिथ्स — वर्नोन डर्स्ली
- टॉम फेल्टन[3] — ड्रेको मालफॉय
पुस्तक से अंतर
[संपादित करें]फ़िल्म संस्करण से पुस्तक में मौजूद कई छोटे पात्रों को हटा दिया गया है। जिनमें पीव्स नामक भूत सबसे प्रमुख रूप है। अभिनेता रिक मायल को इस भूमिका के लिए गया था। लेकिन अंततः उनके दृश्यों को फिल्म से काट दिया गया और कभी जारी नहीं किया गया। वर्नोन और पेटूनिया डर्स्ली के दृष्टिकोण से बतलाया गया पुस्तक का पहला अध्याय भी फ़िल्म में अनुपस्थित है। मैडम मलकिन की दुकान में हैरी और ड्रेको की पहली मुठभेड़ और आधी रात को हुआ द्वंद्व फ़िल्म में नहीं है। फ़िल्म में ड्रैगन के बच्चे नॉर्बर्ट को दूर ले जाने की जिम्मेदारी डम्बल्डोर ने पूरी की, जबकि किताब में हैरी और हर्माइनी को उसे हाथ से चार्ली वीज़्ली के दोस्तों के पास ले जाना पड़ता है।[4]
इसके परिमाणस्वरूप उन लोगों को डिटेंशन भी अलग तरीके से प्राप्त होती है। किताब में फिल्च, हैरी और हर्माइनी को एस्ट्रोनॉमी टॉवर छोड़ते समय पकड़ लेता है। फिर उन्हें नेविल और मालफॉय के साथ नजरबंद कर देता है। जबकि फ़िल्म में, हैरी, हर्माइनी और रॉन को मालफॉय देर रात हैग्रिड की झोपड़ी में पाता है। इसके बाद चारों को डिटेंशन मिलती है।
पुस्तक की समयरेखा भी फ़िल्म में लागू नहीं की गई है। पुस्तक में, हैरी का ग्यारहवां जन्मदिन 1991 में है। जबकि फ़िल्म की कहानी वर्ष 2001 से शुरू होती है।[5]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Harry Potter and the Sorcerer's Stone". बॉक्स ऑफ़िस मोजो. आईएमडीबी. 1 सितम्बर 2020 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 15 दिसंबर 2021.
- ↑ "Harry Potter and the Philosopher's Stone". द गार्जियन (अंग्रेज़ी भाषा में). 16 नवंबर 2001. 7 अप्रैल 2020 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 16 अप्रैल 2020.
- ↑ "हैरी पॉटर के दुश्मन का वो राज जो आज तक किसी को नहीं पता था". न्यूज़ 18. 31 जुलाई 2018. मूल से से 27 जून 2023 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 15 जून 2023.
- ↑ Dadds, Kimberley; Zendle, Miriam (9 जुलाई 2007). "Harry Potter: Books vs films". Digital Spy (अंग्रेज़ी भाषा में). 7 अप्रैल 2020 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 17 April 2020.
- ↑ Harvey-Jenner, Catriona (11 मई 2016). "You can soon visit Harry Potter's Privet Drive IRL". Cosmopolitan (अंग्रेज़ी भाषा में). 29 सितम्बर 2019 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 29 सितम्बर 2019.