हरियाणा के जिले

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(हरियाणा के ज़िले से अनुप्रेषित)

उत्तर भारत में स्थित हरियाणा जनसंख्या के हिसाब से भारत का १७वां सबसे बड़ा राज्य है। जनसामान्य को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं देने के लिये राज्य को ६ मण्डलों तथा २२ जिलों में विभाजित किया गया है।

१ नवंबर १९६६ को जब तत्कालीन पूर्वी पंजाब के विभाजन द्वारा हरियाणा राज्य की स्थापना हुई थी, तब राज्य में ७ जिले थे; रोहतक, महेंद्रगढ़, गुडगाँव, ,करनाल ,अम्बाला ,जींद तथा हिसार। २०१७ तक इन जिलों के पुनर्गठन के बाद १४ नए जिले जोड़े जा चुके हैं।

निम्नलिखित सूची हरियाणा के जिलों me है:

जिला स्थापना मुख्यालय क्षेत्रफल (वर्ग किमी) जनसंख्या (२०११)[1] मानचित्र
अम्बाला १ नवंबर १९६६ [[अम्बाला १,५७४ ११,३६,७८४
करनाल १ नवंबर १९६६ करनाल २,५२० १५,०६,३२३
कुरुक्षेत्र २३ जनवरी १९७३ कुरुक्षेत्र १,५३० ९,६४,२३१
कैथल १ नवंबर १९८९ कैथल २,३१७ १०,७२,८६१
गुरुग्राम १ नवंबर १९६६ गुरुग्राम १,२५३ १५,१४,०८५
जींद १ नवंबर १९६६ जींद २,७०२ १३,३२,०४२
झज्जर १५ जुलाई १९९७ झज्जर १,८३४ ९,५६,९०७
दादरी जिला १८ सितम्बर २०१६ चरखी दादरी
पलवल १५ अगस्त २००८ पलवल १,३५९ १०,४०,४९३
पंचकुला १५ अगस्त १९९५ पंचकुला ८९८ ५,५८,८९०
पानीपत १ नवंबर १९८९ पानीपत १,२६८ १२,०२,८११
फतेहाबाद १५ जुलाई १९९७ फतेहाबाद २,५३८ ९,४१,५२२
फरीदाबाद १५ अगस्त १९७९ फरीदाबाद १,७९२ १७,९८,९५४
भिवानी २२ दिसंबर १९७२ भिवानी ४,७७८ १६,२९,१०९
महेंद्रगढ़ १ नवंबर १९६६ नारनोल १,८५९ ९,२१,६८०
मेवात ४ अप्रैल २००५ नूंह १,८७४ १०,८९,४०६
यमुनानगर १ नवंबर १९८९ यमुनानगर १,७६८ १२,१४,१६
रेवाड़ी १ नवंबर १९८९ रेवाड़ी १,५८२ ८,९६,१२९
रोहतक १ नवंबर १९६६ रोहतक १,७४५ १०,५८,६८३
सिरसा २६ अगस्त १९७५ सिरसा 4,277 १२,९५,११४
सोनीपत २ दिसंबर १९७२ सोनीपत २,१२२ १४,८०,०८०
हिसार १ नवंबर १९६६ हिसार ३,९८३ १७,४२,८१५
  1. "District-wise Population of Haryana" (DOC). censusindia.gov.in. Ministry of Home Affairs – Office of the Register General & Census Commissioner. मूल से 24 सितंबर 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 July 2011.