सामग्री पर जाएँ

सुनीता दनुवार

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सुनीता दनुवार

Sunita Danuwar in 2018
जन्म 16 जुलाई 1977
Dailekh, Nepal
पेशा सुनीता फाउण्डेशन की अध्यक्षा
प्रसिद्धि का कारण सामाजिक कार्यकर्ता, सुनीता फाउण्डेशन की अध्यक्षा हैं।
वेबसाइट
औपचारिक जालस्थल

सुनीता दनुवार (जन्म १६ जुलाई, १९७७) एक नेपाली मानवाधिकार कार्यकर्ता तथा सुनीता फाउंडेशन और शक्ति समूह की संस्थापिका हैं। शक्ति समूह नेपाल में स्थित एक गैर-सरकारी संगठन है जो भारत के वेश्यालयों से बचाई गई महिलाओं द्वारा बनाया गया है, और यह महिलाओं की तस्करी के खिलाफ काम करता है। [1]

प्रारंभिक जीवन

[संपादित करें]

सुनीता दनुवार का जन्म नेपाल के पश्चिमी भाग में स्थित दैलेख जिले में हुआ था। उनके माता-पिता का नाम गंगा बान और चंद्रकला बान है।[2]सुनीता दनुवार को बचपन में स्कूल जाने का अवसर नहीं मिला क्योंकि अधिकांश गरीब नेपाली परिवारों के लिए लड़कियों की शिक्षा प्राथमिकता नहीं है। फिर भी उसके पिता ने उन्हें नेपाली वर्णमाला और संख्याएँ सिखाईं। पांच साल की उम्र में, कुपोषण, गरीबी और स्वास्थ्य देखभाल की कमी से छह भाइयों और बहनों को खोने के बाद, वह और उनका परिवार उत्तरी भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य में आ बसा। [3] जब सुनीता चौदह वर्ष की हो गयीं तो उनके परिवार ने फिर से नैनीताल जाने का फैसला किया।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Shakti-Samuha | Home". shaktisamuha.org.np. Archived from the original on 8 सितंबर 2019. Retrieved 2016-05-05.
  2. "Sunita Danuwar - Biography". www.sunitadanuwar.net. Archived from the original on 22 मई 2021. Retrieved 2016-05-05.
  3. Bista, Devaki (2013-09-06). "Sunita's long walk to freedom". Nepali Times. Retrieved 2016-05-05.