सुकन्या हमारी बेटियां (टीवी धारावाहिक)
दिखावट
| यह लेख सामान्य उल्लेखनीयता निर्देशों के अनुरूप नहीं है। कृपया विषय के बारे में विश्वसनीय स्रोत जोड़कर उल्लेखनीयता स्थापित करने में सहायता करें। यदि उल्लेखनीयता स्थापित न की जा सकी, तो लेख को विलय, पुनर्निर्देशित अथवा हटाया जा सकता है।
स्रोत खोजें: "सुकन्या हमारी बेटियां" टीवी धारावाहिक – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
| सुकन्या हमारी बेटियां | |
|---|---|
| अन्य नाम | सुकन्या हमारी बेटियां |
| लेखक | निधि मिश्र |
| स्क्रीनप्ले | निधि मिश्र |
| कथाकार | निधि मिश्र |
| निर्देशक | सबीर मुस्तफा |
| रचनात्मक निर्देशक | सुरेश जोशी, ए.बी. श्रीवास्तव |
| अभिनीत | मीनाक्षी आर्य यामिनी ठाकुर |
| थीम संगीत रचैयता | राजेश प्रसाद |
| प्रारंभ विषय | सुकन्या हमारी बेटियां |
| समापन विषय | सुकन्या हमारी बेटियां |
| संगीतकार | राजेश प्रसाद |
| मूल देश | भारत |
| मूल भाषा(एँ) | हिंदी |
| सीजन की सं. | 2 |
| एपिसोड की सं. | 325+ |
| उत्पादन | |
| कार्यकारी निर्माता | शाहिद सैयद हेमाली गोडा |
| निर्माता | अजय पटाडिया मनीष पटाडीया |
| उत्पादन स्थान | वाराणसी मुंबई चित्रनगरी |
| संपादक | आसिफ़ इसरार खाँ अरुणोदय प्रसाद |
| प्रसारण अवधि | 22-23 मिनट |
| उत्पादन कंपनी | पी.एम.आई एंटरटेनमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड |
| मूल प्रसारण | |
| प्रसारण | सितम्बर 5, 2011 – 2013 |
सुकन्या हमारी बेटियां एक भारतीय धारावाहिक था, जो वर्ष 2011 से 2013 तक दूरदर्शन पर प्रसारित होता था। इसके सबसे पहले एपिसोड का प्रसारण 5 सितंबर 2011[1] से शुरू हुआ था। पी.एम.आई एंटरटेनमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले धारावाहिक की कहानी दो बहने आकांक्षा और उसकी बड़ी बहन तृष्णा के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। आकांक्षा एक प्रशासनिक अधिकारी (आई.ए.एस) बनना चाहती है तो वही उसकी बड़ी बहन तृष्णा एक अच्छे और खुशहाल ससुराल की चेष्टा करती है। धारावाहिक में मुख्यतः इन दोनों बहनों के द्वारा देखी गई समस्याएं और उनके समाधान को दिखाया गया है।[2][3][4][5]
इस धारावाहिक का समय-समय पर दूरदर्शन के द्वारा पुनः प्रसारण किया गया है। अंतिम बार इसका पुनः प्रसारण वर्ष 2022 में हुआ था।[6]
कलाकार
[संपादित करें]- मीनाक्षी आर्य: आकांक्षा वर्मा: दीपक और पार्वती की छोटी बेटी, तृष्णा की छोटी बहन, विराज की पत्नी, दीनानाथ और शकुंतला की बड़ी बहू, पूजा की जेठानी (2011-12)
- नाज़िया हसन सईद द्वारा मीनाक्षी की जगह ली गई (2013)
- यामिनी ठाकुर: तृष्णा अपूर्वा: दीपक और पार्वती की बड़ी बेटी, आकांक्षा की बड़ी बहन, अपूर्वा की पत्नी, भुवनेश और कल्याणी की बहू, पूजा की भाभी (2011-13)
- सीमा कपूर: मल्लिका थापर: बनारस की एक बड़ी उद्योगपति, ला.ला. काशीनाथ विश्वविद्यालय की ट्रस्ट्री, श्रीमान थापर की पत्नी, अभिषेक और मेनका की मां, विशंभर की सौतेली बहन (2011-12)
- मेहुल बुच: प्रोफ़ेसर दीपक वर्मा: पार्वती के पति, आकांक्षा और तृष्णा के पिता, अपूर्वा और विराज के ससुर, ला.ला. काशीनाथ विश्वविद्यालय में पूर्व प्रोफेसर व वर्तमान में एक प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक (2011-13)
- नेहा बाम: पार्वती दीपक वर्मा: दीपक की पत्नी, तृष्णा और आकांक्षा की मां, अपूर्व और विराज की सास (2011-13)
- डॉ. पिंकी अरोड़ा: श्रीमती वर्मा: दीपक की मां, पार्वती की सास, आकांक्षा और तृष्णा की दादी (2011)
- ताहिरा खाँ द्वारा डॉ. पिंकी की जगह ली गई (2011-13)
- शशिकांत गंधे: चंद्रशेखर शास्त्री: ला.ला. काशीनाथ विश्वविद्यालय के प्रधानाध्यापक, दीपक के पिता समान (मृत; 2011)
- अंजुम नवाज़: श्रीमती शास्त्री: चंद्रशेखर शास्त्री की पत्नी (2011)
- अनूप अरोरा: भुवनेश उर्फ भावेश: कल्याणी के पति, अपूर्वा और पूजा के पिता, तृष्णा और विशाल के ससुर (मृत; 2011-12)
- प्रियंवदा पांडे: कल्याणी भावेश: भावेश की पत्नी, अपूर्वा और पूजा की मां, तृष्णा और विशाल की सास (2011-13)
- रितेश मोभ: अपूर्वा: भावेश और कल्याणी के बेटे, पूजा के बड़े भाई, तृष्णा के पति (2011-13)
- अनुजा कश्यप: पूजा विशाल: भावेश और कल्याणी की बेटी, अपूर्व की छोटी बहन, तृष्णा की ननद, विशाल की पत्नी, दीनानाथ और शकुंतला की छोटी बहू, आकांक्षा की देवरानी (2011-13)
- अमिता नांगिया: शकुंतला दीनानाथ: दीनानाथ की पत्नी, विराज, विशाल और रागिनी की मां, आकांक्षा और पूजा की सास (2012-13)[7]
- रवि भाटिया: विराज "वीजू" सेठ: दीनानाथ और शकुंतला के बड़े बेटे, विशाल और रागिनी के बड़े भाई, आकांक्षा के पति, पूजा के जेठ (2012-13)[8]
- अज्ञात: दीनानाथ "दीनू" सेठ: शकुंतला की पति, विराज, विशाल और रागिनी के पिता, आकांक्षा और पूजा के ससुर (2012-13)
- आलोक भारद्वाज: विशाल "विशु" सेठ: दीनानाथ और शकुंतला के छोटे बेटे, विराज के छोटे भाई, रागिनी के बड़े भाई, पूजा के पति, आकांक्षा के देवर (2012-13)[9]
- विजेंद्र कुमेरिया: सोहन: आकांक्षा के पूर्व मंगेतर, मेनका के पति, मल्लिका के दामाद (2011-12)[10](
- मंसूर दार: अभिषेक थापर: मल्लिका के बेटे, मेनका के भाई (2011-12)
- प्रीति मानेक: मेनका थापर: मल्लिका की बेटी, अभिषेक की बहन, सोहन की पत्नी (2011-12)
- अमित सिंह ठाकुर: श्रीमान थापर: मल्लिका के पति, अभिषेक और मेनका के पिता (2011-12)
- अज्ञात: विशंभर बनारसी: बजुनिया का पति, जमुनिया के पिता, मल्लिका के सौतेले भाई (2012)
- निशात शिरीन: बजुनिया बनारसी: विशंभर की पत्नी, जमुनिया की मां (2011-12)
- मन्नत शर्मा: जमुनिया बनारसी: विशंभर और बजुनिया की बेटी (2011-12)
- मुकेश पाध्य: मिश्रा: थापर उद्योग समूह के कर्मचारी और मल्लिका थापर के निजी सहायक (2011-13)
- विपुल भट्ट: प्रोफेसर सिन्हा: ला.ला. काशीनाथ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर (2011-12)
- अजय पारेख: इंस्पेक्टर मोहन भार्गव: बनारस पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर (2011-12)
- नीरज रुपारेल: दयाल: एक बनारसी गुंडा (2012)
- आचल कंडरी: आकांक्षा की सहेली (2011-12)
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "DD to air Sukanya - Hamari Betiyaan from 5 September". DreamDTH Forums - Television Discussion Community (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2023-04-03.
- ↑ "Hindi Tv Serial Sukanya Hamari Betiyan - Full Cast and Crew". nettv4u (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2023-04-03.
- ↑ Ajay Patadia (2011-12-26). "PMI India Hindi Serial Sukanya Hamari Betiyaan". PMI ENTERTAINMENT INDIA PVT LTD.
- ↑ "(PPT) PMI India Hindi Serial Sukanya Hamari Betiyaan". dokumen.tips (अंग्रेज़ी भाषा में). मूल से से 3 अप्रैल 2023 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2023-04-03.
- ↑ "Sukanya Hamari Betiyan program's schedule on tv - Tvwish". tvwish.com. अभिगमन तिथि: 2023-04-03.
- ↑ "DD National Tweet". Twitter. अभिगमन तिथि: 2023-04-03.
- ↑ "Amita Nangia and Ravi Bhatia to enter Sukanya on DD National". Tellychakkar.com (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2023-04-03.
- ↑ "Amita Nangia and Ravi Bhatia to enter Sukanya on DD National". Tellychakkar.com (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2023-04-03.
- ↑ "अशोक भारद्वाज". wikibin.org. अभिगमन तिथि: 2023-04-03.
- ↑ "vijayendra in DD serial | Udann". India Forums (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2023-04-03.
श्रेणियाँ:
- Short description with empty Wikidata description
- ज्ञानसन्दूक टेलिविज़न में अज्ञात प्राचलों के प्रयोग वाले पृष्ठ
- Pages using infobox television with image-related values without an image
- Pages using infobox television with incorrectly formatted values
- Pages using infobox television with nonstandard dates