सदस्य वार्ता:Vanished user 1232965

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

आपसे बात करके हमे खुशी होगी :)

नमस्कार, मैंने देखा कि आपने विश्वनाथन आनंद पृष्ठ से बिना किसी सारांश के ज्ञानसंदूक हटाया है। कृपया आप अपने इस संपादन का कारण बता सकते है। चूंकि मैंने पहले भी आपके ऐसे ही बिना सारांश के ज्ञानसंदूक हटाने वाले संपादन देखे है तो आज कारण पूछे बिना रहा नहीं गया। DreamRimmer (वार्ता) 06:33, 12 जून 2023 (UTC)[उत्तर दें]

हमारे सिर्फ दो वजह थे: पहला अंग्रेजी ज्ञानसंदूक के कई सारे पैरामीटर हिंदी में डिफाइन नही है, और दूसरा जब हिंदी में पैरामीटर मौजूद हो तब भी उनका अनुवाद बहुत बुरा है, जैसे टाइटल (जैसे ग्रैंडमास्टर) = शीर्षक। हमने सोचा इतना बुरा हाल है तो बेहतर होगा लेख मे ही चीज़ लिख देते है, और हम उसी पर काम कर रहे थे। अगर आप हमें संदूक ठीक करने का तरीका बता देंगे तो हम खुद संदूक के सोर्स को बेहतर करने के काम पे लग जाएंगे। शुक्रिया। मुरही (वार्ता) 06:57, 12 जून 2023 (UTC)[उत्तर दें]
जी, मेरी सलाह से आप पूरा ज्ञानसन्दूक मत हटाइए बल्कि किसी सदस्य से उस साँचें के पेरामीटर को अनुवादित करने के लिए मदद के लिए पूछ सकते हैं, क्योंकिं ज्ञानसन्दूक में तो थोडा सा सुधार करके उसे ठीक किया जा सकता है, लेकिन लेखो में हटाये गए ज्ञानसन्दूक को वापस जोड़ने में बहुत ही अधिक समय लगता हैं। फिलहाल मैं आपको ज्ञानसन्दूक साँचों में संपादन करने की सलाह नही दूंगा, क्योकिं एक छोटी सी गलती से उन लेखों में त्रुटियाँ आ जायेगी जिनमे वो साँचा ट्रांसक्लुड हो रहा है। ऐसी कोई मदद चाहिए हो तो आप मुझे किसी भी समय संदेश छोड़ सकते हैं। DreamRimmer (वार्ता) 07:22, 12 जून 2023 (UTC)[उत्तर दें]
शुक्रिया। हम संदूक वापस जोड़ देते है। हम आपको, या किसी सीनियर को, ज़रूरत होने पे बोल देंगे। खुद भी ज़रा सा सीखने की कोशिश करेंगे। वापस शुक्रिया :) मुरही (वार्ता) 07:33, 12 जून 2023 (UTC)[उत्तर दें]
@DreamRimmer पिंग। मुरही (वार्ता) 07:11, 12 जून 2023 (UTC)[उत्तर दें]

बिना चर्चा के सामग्री हटाना[संपादित करें]

मुरही जी,नमस्ते! मैंने देखा आपने हाल ही में कंप्यूटर नामक पृष्ठ से बिना चर्चा किये हुए सामग्री हटा दी क्या मैं जान सकता हूँ की आपने ऐसा क्यों किया? हिंदी विकिपीडिया पर लेखो से बिना सूचना या वार्ता किये हुए जानकारी हटाना विघातनकारी संपादन में आता है, कृपया आगे से ऐसा न करे। धन्यवाद ~~ aviram7(talk) 15:05, 16 जून 2023 (UTC)[उत्तर दें]

क्या आप बता सकते है आप किस संपादन की बात कर रहे है? हमने जो बदलाव किए है वो वार्ता पन्ने के नतीजों के आधार पे है। अगर उसके सिवा कोई जानकारी हटाई है तो वो बिन- स्रोत होनी चाहिए। मुरही (वार्ता) 15:11, 16 जून 2023 (UTC)[उत्तर दें]
@Aviram7 पिंग मुरही (वार्ता) 15:22, 16 जून 2023 (UTC)[उत्तर दें]


हम इस संपादन की चर्चा कर रहे है, अगर उसमे स्रोत उपलब्ध नहीं तो उस भाग में स्रोत जोड़ा जा सकता था न की सीधा हटा दिया जाये आपका यह कार्य मुझे सकरात्मक नहीं लग रहा है और कृपया मुझे पिंग न करे .~~ aviram7(talk) 15:25, 16 जून 2023 (UTC)[उत्तर दें]
हमने वो लिस्ट इसलिए हटाई क्योंकि वो बातचीत के नतीजे के खिलाफ थी: अंग्रेजी शब्द, खासकर कंप्यूटर, का इस्तेमाल किया जाना चाहिए; दिए गए तस्वीरे अंग्रेजी विकि से लिए गए थे, लेकिन उनके पैरा गुम थे; उद्धरण नहीं थे। हम इन चीज़ो को ठीक कर रहे है। लेकिन तब तक के लिए क्वालिटी कंट्रोल के तरह उन्हें हटा दिया। वैसे भी उद्धरण जोड़ने का काम हमारे ऊपर नहीं है। मुरही (वार्ता) 15:39, 16 जून 2023 (UTC)[उत्तर दें]
लेकिन हम चीज़ हटाने के लिए माफी मांगते है। मुरही (वार्ता) 15:41, 16 जून 2023 (UTC)[उत्तर दें]

[1] मुझे अभी तक कोई वोट नहीं मिला है, कृपया मुझे वोट देकर मेरी मदद करें। ✠ ZenDragoX✠ (✉✉) 14:17, 17 जून 2023 (UTC)[उत्तर दें]

हमने मतदान दे दिया है, आपको किसी ऐडमिन को नतीजा सुनाने के लिए बोलना चाहिए। मुरही (वार्ता) 04:22, 18 जून 2023 (UTC)[उत्तर दें]
@मुरही नमस्ते, मैं मेरे प्रबंधन सूचना पट पर लिखे शब्दों के लिए माफ़ी चाहूँगा, मेरा कोई मतलब है आपको और आपकी टीम को स्वीकृति देने के लिए नहीं है, कृपा इसे गलत तरीके से ना समझे।😌 ✠ ZenDragoX✠ (✉✉) 11:07, 28 जून 2023 (UTC)[उत्तर दें]

Information icon कृपया विकिपीडिया के अति महत्वपूर्ण साँचे मनमाना तरीके से न बदलें, जैसा कि आपने साँचा:सहायता पर किया, इसे पूर्ववत कर दिया गया है। कृपया ऐसे बदलावों से पहले चर्चा करें और आम सहमति स्थापित होने के बाद ही ऐसे व्यापक बदलाव करें। धन्यवाद। --SM7--बातचीत-- 19:06, 16 जुलाई 2023 (UTC)[उत्तर दें]

क्या हुआ?[संपादित करें]

क्या हुआ?
क्या हुआ मुझे अपने शोध प्रकाशित करने के लिया विकि का इस्तेमाल क्यू नहीं करना चाहिया!! मैथमटिसिऑन ओम प्रकाश (वार्ता) 07:07, 21 जुलाई 2023 (UTC)[उत्तर दें]
हैलो @मैथमटिसिऑन ओम प्रकाश, ये ध्यान से पढ़ें। मुरही (बातचीत) 07:28, 21 जुलाई 2023 (UTC)[उत्तर दें]

सामग्री संवर्द्धन संपादनोत्सव/जून 2023 सूचना[संपादित करें]

प्रिय Vanished user 1232965, सामग्री संवर्द्धन संपादनोत्सव/जून 2023 के नौ सौ से भी अधिक लेख बनाने के अभियान में भाग लेकर इसे सफल बनाने के लिए आयोजक मंडल आपका धन्यवाद करता है।

बधाई हो!

मिठाई

प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के लिए 30 जुलाई 2023 तक प्रतिभागी सूचना प्रपत्र भरकर जमा करें। 15 अगस्त तक आपको ई-प्रमाण-पत्र भेज दिया जाएगा। पहले सूचना प्रपत्र भर लेने तथा बाद में प्रमाण-प्रपत्र मिलने की सूचना इस संदेश के उत्तर के रूप में अवश्य दें। अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) 14:49, 23 जुलाई 2023 (UTC)[उत्तर दें]

गुर्जर देश पेज के बारे में[संपादित करें]

जी आपने अभी गुर्जर देश undo किया है लेकिन पूरा प्रोग्राफ हटाना सही नही है उसमे संदर्भ अभी एड किया जायेगा । आप निश्चित रहे। क्युकी अभी सभी पेजों से गुर्जर शब्द को बदलने की होड़ लग गई है जैसे गुर्जर पेज , देवनारायण पेज ,और भी बहुत है । Ramchandra Dhabhai (वार्ता) 08:10, 25 जुलाई 2023 (UTC)[उत्तर दें]

@Ramchandra Dhabhai, आप अब संपादन जंग कर रहे है। आम सहमति बनने तक ऐसे बदलाव ना करें। ये एक चेतावनी है। मुरही (बातचीत) 08:19, 25 जुलाई 2023 (UTC)[उत्तर दें]
जी । यहां सभी स्वतंत्र है एडिट करने के लिए। बिना बदलाव के संदर्भ कैसे जोड़ा जाएगा। आपको दिक्कत कहा लग रही है उसका जवाब दिया जायेगा । Ramchandra Dhabhai (वार्ता) 08:44, 25 जुलाई 2023 (UTC)[उत्तर दें]
हमारा मतलब था कि संदर्भ के बिना कुछ भी ना जोड़ें। हमारी दिक्कत बिनस्रोत होने के वजह से थी। कंटेंट के ऊपर दूसरे सदस्यों से बात करें। मुरही (बातचीत) 09:02, 25 जुलाई 2023 (UTC)[उत्तर दें]

आपके बदलाव[संपादित करें]

मुरही जी, नमस्ते! कृपया आप किसी सांचे पर बदलाव करने से पहले चर्चा करने पर महत्व देने का कष्ट करे, जैसे आपने done और Not done पर किया था , मुझे यह नहीं समझ में नहीं आता आपको साँचा में कुछ बदलाव करने से पहले चर्चा करने में क्यों परेशानी होती है, अगर आप किसी सांचे में छोटा या बड़ा परिवर्तन करते है तो उसका असर अन्य विकियो के इंटरफेर और विकि पर असर पड़ता है, हालांकि मैंने आपके संपादनो को अच्छी नीति के संपादनो बताकर हटा दिया गया है, कृपया उसे रिवर्ट न करे, यहाँ पर साँचो में बदलाव से पूर्व चर्चा को महत्त्व दिया जाता है, आशा है की आप मेरे वार्ता को समझ रहे होंगे, आप एक बार मेरी चर्चा पर ध्यान अवश्य दे। ---ÀvîRâm7(talk) 04:09, 29 जुलाई 2023 (UTC)[उत्तर दें]

शुक्रिया। हमने बदलाव के "छोटे" होने के वजह से चर्चा की ज़रूरत नहीं समझी। उस सांचे पे फिलहाल सिर्फ दो लोगों की संपादन से आम सहमति है। सालों से संपादन ना होने का मतलब ये नहीं कि दूसरे लोग उससे सहमत है (इसका मतलब सिर्फ ये है कि उनका उधर ध्यान नहीं गया)। ऐसे में हमें ऐसा बदलाव करने में कोई दिक्कत नहीं हुई। क्योंकि आपको (और फिलहाल सिर्फ आपको) इससे दिक्कत है, तो "पूर्ण" पे ही छोड़ दें। शायद आपको हिंदी शब्द का संस्क्रत संस्करण ज़्यादा पसंद है। मुरही (बातचीत) 04:36, 29 जुलाई 2023 (UTC)[उत्तर दें]
नमस्ते मुरही जी, कृपया अपने मन से कल्पना न करें कि अभी तक किसी का ध्यान नहीं गया इसलिए वहाँ संपादन नहीं हुए हैं। आपको क्या लगता है कि ये इतने महत्वपूर्ण साँचे बस आप ही को दिख रहे औरों को नहीं दिखते? सुधार की गुंजाइश सिर्फ़ आपको लग रही और किसी को लगी ही नहीं? आपके द्वारा बहुत सारे परियोजना पन्नों और महत्वपूर्ण साँचों में किए गए तथाकथित "भाषा आसान करी" वाले कार्यों पर भी लोगों का ध्यान गया है और आपको सूचना भी दी गई है। इस बदलाव को आप "छोटा" कह रहे जबकि आप इससे पहलें "बड़े" बदलाव भी इसी तरह मनमाने ढंग से कर चुके हैं। बजाय इस तरह के कार्य करने के, बेहतर होगा यदि आप कुछ कुछ अच्छी गुणवत्ता के लेख बनाएँ और अपनी भाषा दक्षता साबित करें। पहले यह साबित हो जाय कि आप बड़ी अच्छी हिंदी लिखते हैं और आप इस मामले में इतनी योग्यता रखते हैं कि आपके इस तरह के भाषा संबंधी सुझाव या बदलाव स्वीकार भी करने योग्य हैं। जिस तरह आप दूसरों को समझा रहे कि शायद उन्हें "संस्क्रत" (इस शब्द को सही से लिखना सीख लीजिये, अगर नहीं आता) ज़्यादा पसंद है, उसी तरह आपको भी समझाया जा सकता है।
अतः सुझाव यह है कि पहले कुछ बेहतरीन लेख बनाने की कोशिस करें और उन्हें ऐसी जगहों के लिए नामांकित करें जहाँ साथी विकिपीडियन आपके लेखों की समीक्षा कर सकें; आपकी पसंद की भाषा की समीक्षा हो सके। इससे पहले यह अपनी पसंद वाली भाषा विकिपीडिया के परियोजना पन्नों और साँचों में लागू करने का प्रयास न करें। जल्दबाज़ी से बचें, हम आशा करते हैं आप लंबे समय तक विकिपीडिया पर अपने योगदान देते रहेंगे और इसे बेहतर बनाने में मदद करेंगे।
कृपया इसे दूसरी औपचारिक चेतावनी समझें और अपने व्यवहार में आवश्यक सुधार करें। अगर आप आगे भी ऐसे संपादन जारी रखते हैं, आपके कार्य विघटनकारी माने जा सकते। धन्यवाद एवं शुभकामनाएँ। --SM7--बातचीत-- 06:08, 29 जुलाई 2023 (UTC)[उत्तर दें]
शुक्रिया। हम रिटायर हो रहे है। मुरही (बातचीत) 12:56, 29 जुलाई 2023 (UTC)[उत्तर दें]

आनेवाली शोध एक्टिविटी में भाग लेकर विकिपीडिया को बेहतर बनाने में हमारी मदद करें[संपादित करें]

प्रिय Vanished user 1232965,

विकिपीडिया में आपके महत्वपूर्ण योगदान के लिए धन्यवाद!

यह आनेवाली शोध एक्टिविटी में भाग लेने के लिए एक निमंत्रण है. यह शोध विकिपीडिया के अलग अलग भाषा संस्करणों में एडिट करने, अनुवाद और पढ़ने के बारे में है.

अगर दिलचस्पी हो, तो शुरू करने के लिए कृपया यह फ़ॉर्म भरें.

https://wikimedia.qualtrics.com/jfe/form/SV_3y2jaWBVil1X1bg?Q_Language=hi

अगर आप समुदाय के दूसरे सदस्यों को जानते हैं जिनकी दिलचस्पी हो सकती है, तो कृपया यह मैसेज उनके साथ शेयर करें.

धन्यवाद, EAsikingarmager (WMF) (वार्ता) 14:58, 31 अक्टूबर 2023 (UTC)[उत्तर दें]

यह सर्वे एक थर्ड-पार्टी सर्विस के ज़रिए आयोजित किया जाएगा, जो इसे अतिरिक्त शर्तों के अधीन कर सकता है. गोपनीयता और डेटा-हैंडलिंग के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, देखें https://foundation.wikimedia.org/wiki/Legal:MinT_Research_Privacy_Statement/hi