विकिपीडिया:आम सहमति

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नीति शॉर्टकट:
वि:आस

विकिपीडिया पर फैसले मुख्य रूप से आम सहमति से किए जाते हैं, जो विकिपीडिया के मकसद तक पहुंचने का सबसे बेहतरीन तरीका माना जाता है। विकिपीडिया पर आम सहमति का मतलब सबका-विचार-एक नहीं है (जो आदर्श है लेकिन हमेशा मिल नहीं पाता)। ये वोट का नतीजा भी नहीं है। फैसला लेने और आम सहमति तक पहुंचने में सारे संपादकों की वैध फिक्रों को शामिल करने की कोशिश करी जाती है। इस पूरे प्रॉसेस को करते हुए विकिपीडिया के नीतियों और दिशानिर्देशों पर चला जाता है।

ये नीति बताती है कि विकिपीडिया पर आम सहमति क्या है, ये कैसे मालूम किया जाता है कि आम सहमति हासिल हुई या नहीं (और अगर नहीं हुई है तो क्या करें), और आम सहमति को किधर इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

आम सहमति हासिल करना[संपादित करें]

नीति शॉर्टकट:
वि:आसहासिल

संपादक आमतौर पर आम सहमति तक अपनेआप पहुंचते हैं। किसी पन्ने में बदलाव होने के बाद उसे पढ़नेवाले दूसरे लोग ये फैसला ले सकते हैं कि उसमें आगे बदलाव करना है या नहीं। जब संपादक संपादन से सहमति पर नहीं पहुंच पाते हैं, तब बातचीत पन्ने पर चर्चा आम सहमति के तरफ कदम आगे करती है।

आम सहमति से बनाया गया फैसला संपादकों के उठाए गए सारे वैध फिक्रों को ध्यान में रखकर बनाया जाता है। आदर्श रूप से, ये ऐतराज़ों के कमी के साथ आना चाहिए; लेकिन अक्सर हमें जितना हो सके उतना "फैला हुआ" समझौता करना चाहिए। जब कोई "फैला हुआ" समझौता नहीं हो पाता है, तब आम सहमति लाने के लिए प्रस्ताव को इस तरह बदलना चाहिए की खिलाफ ग्रुप के लोग उसके सपोर्ट में आ जाए और सपोर्ट ग्रुप के लोग बने रहे। (यहा "फैला हुआ" का मतलब "ऐसा प्रस्ताव जिससे ज़्यादा-से-ज़्यादा लोग सहमत हो" है।)

संपादन से आम सहमति[संपादित करें]

नीति शॉर्टकट:
वि:संपादनआस
एक प्रॉसेस फ्लोचार्ट की तस्वीर। शुरुआती निशान पर "आखिरी आम सहमति" लिखा हुआ है और उससे एक तीर "संपादन" के तरफ इशारा कर रहा है। उसके बाद एक फैसला निशान दिखा रहा है "क्या लेख में आगे बदलाव हुए?"। इस पहले फैसले से, "ना" आखिरी निशान "नई आम सहमति" के तरह इशारा कर रहा है। "हा" दूसरे फैसले निशान के तरफ इशारा कर रहा है: "क्या सहमति है?"। इस दूसरे फैसले से, "हा" आखिरी निशान "नई आम सहमति" के तरह इशारा कर रहा है। "ना" "समझौता करने की कोशिश करें" के तरफ इशारा करता है, और फिर वापस "संपादन" पे आ जाता है।
आम सहमति हासिल करने का फ्लोचार्ट। जब कोई संपादन किया जाता है, तब दूसरे संपादक इसे मान सकते हैं, इसे बदल सकते हैं, या इसे कैंसिल कर सकते हैं। समझौता की तलाश का मतलब है "आमतौर पर माने जानेवाले फैसले की खोज"। ये "तलाश" संपादन या चर्चा से करी जाती है।

विकिपीडिया पर आम सहमति आमतौर पर अपनेआप होती है। किसी भी संपादन पर आम सहमति तब तक मानी जाती है जब तक कोई दूसरा सदस्य इसके खिलाफ विरोध या रिवर्ट ना करें। अगर कोई दूसरा संपादक उस संपादन को बदलता है तो नए संपादन को तब तक आम सहमति माना जाएगा जब तक कि उसके खिलाफ कोई विरोध ना करें। इस तरह समय के साथ विकिपीडिया धीरे-धीरे बेहतर होता जाता है।

हर तरह के बदलाव की वजह बताई जानी चाहिए (जब तक वजह ज़ाहिर ना हो)। संपादन सारांश या संबंधित बातचीत पन्ने पर चर्चा से वजह बताई जा सकती है। ठोस और जानकारी से भरे सारांश बताते है कि आम सहमति तक पहुंचने के लिए आगे किन मुद्दों को सुलझाना है। किसी दूसरे संपादक के अच्छे नियत से किए बदलाव रिवर्ट करते वक्त सफाई बहुत ज़रूरी होता है।

उन मामलों को छोड़कर जिनपर नीतियां और दिशानिर्देश लागू होते है, ज़्यादातर लफड़े मामूली बदलाव से हल किए जा सकते है। अगर आपका पहला संपादन रिवर्ट किया गया है, तो एक समझौता संपादन करने की कोशिश करें जो दूसरे संपादक की चिंताओं को ध्यान में रखता है। अगर आप ये नहीं कर सकते, या आप ये करते हैं और आपका दूसरा संपादन भी रिवर्ट कर दिया जाता है, तो विवाद पर चर्चा करने के लिए संबंधित बातचीत पन्ने पर एक नया चर्चा बनाएं।

निडर रहें, लेकिन लापरवाह नहीं। बदलाव चाहे संपादन से आए या चर्चा से, विकिपीडिया में सबसे अच्छी बेहतरी मिलजुलकर काम करने और आम सहमति से होती है, ना कि जंग और घुटने टेकने से। खास नीति-आधारित सामान (जैसे ज़िंदा लोगों की जीवनी) और बर्बरता के रिवर्ट को छोड़कर, बार-बार रिवर्ट करना संपादन जंग नीति के तहत विकिपीडिया नीति के उल्ट है। ये तब भी सच है जब संपादक बार-बार रिवर्ट करके संपादन सारांश का इस्तेमाल मुद्दें पर "चर्चा" करने के लिए कर रहे है।

चर्चा से आम सहमति[संपादित करें]

नीति शॉर्टकट:
वि:चर्चाआस

जब अकेले संपादन के माध्यम से समझौता नहीं किया जा सकता है, तो आम सहमति बनाने की प्रक्रिया अधिक स्पष्ट हो जाती है: संपादक संबंधित वार्ता पृष्ठ पर एक अनुभाग खोलते हैं और नीति, स्रोतों, और सामान्य ज्ञान के आधार पर कारणों का उपयोग करके चर्चा के माध्यम से विवाद को हल करने का प्रयास करते हैं; वे वैकल्पिक समाधान या समझौता भी सुझा सकते हैं जो सभी चिंताओं को संतुष्ट कर सकता हो। परिणाम एक समझौता हो सकता है जो किसी को पूरी तरह से संतुष्ट नहीं करता है, लेकिन उसे सभी एक उचित समाधान के रूप में स्वीकार कर सकते हैं। विकिपीडिया पर आम सहमति एक सतत प्रक्रिया है; किसी विशेष पसंदीदा संस्करण को तुरंत लागू करने के लिए संघर्ष करने की तुलना में पूर्ण-से-कुछ कम समझौता स्वीकार करना अक्सर बेहतर होता है — ये समझते हुए कि पृष्ठ में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

सर्वसम्मति बनाना[संपादित करें]

एक तटस्थ, असम्बंधित और सभ्य रवैया बनाए रखने वाले संपादक आमतौर पर ऊपर वर्णित प्रक्रिया के माध्यम से एक लेख पर आम सहमति तक पहुंच सकते हैं। वे फिर भी कभी-कभी खुद को गतिरोध में पा सकते हैं, या तो इसलिये क्योंकि वे किसी विवाद को निपटाने के लिए तर्कसंगत आधार नहीं खोज पाते हैं या इसलिये क्योंकि चर्चा के एक या दोनों पक्ष भावनात्मक रूप से या वैचारिक रूप से किसी तर्क को जीतने पर केंद्रित हो जाते हैं। इस स्थिति में ये किया जा सकता है कि कई औपचारिक और अनौपचारिक प्रक्रियाओं के विवरण के साथ-साथ कठिन विवाद को हल करने के लिए सुझाव दिए जाएं जो वहां मदद कर सकते हैं।

वार्तापृष्ठों में[संपादित करें]

सर्वसम्मति का निर्धारण करने में, तर्कों की गुणवत्ता, उनके बारे में इतिहास, असहमत लोगों की आपत्तियों और मौजूदा नीतियों और दिशानिर्देशों पर विचार करें। किसी तर्क की गुणवत्ता इस बात से अधिक महत्वपूर्ण है कि वह अल्पसंख्यक दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व करती है या बहुसंख्यक दृष्टिकोण का। ऐसे तर्क कि "मुझे बस ये पसंद नहीं" और "मुझे बस ये पसंद है" आमतौर पर कोई विशेष मदद नहीं करते हैं।

लेख के वार्ता पृष्ठ पर चर्चा को स्रोतों, लेख और नीति की चर्चा तक सीमित रखें। यदि किसी संपादन को चुनौती दी जाती है, या चुनौती दिए जाने की संभावना है, तो संपादकों को वार्ता पृष्ठों का उपयोग यह समझाने के लिए करना चाहिए कि क्यों कुछ जोड़ने, परिवर्तन करने, या हटाने से लेख में, और फलस्वरूप ज्ञानकोश में, सुधार होता है। यदि कोई संपादक किसी परिवर्तन पर आपत्ति नहीं करता है तो सहमति मानी जा सकती है। संपादक जो वार्ता पृष्ठ चर्चाओं को अनदेखा करते हैं, फिर भी विवादित सामग्री को संपादित करना या पूर्ववत करना जारी रखते हैं, या जो चर्चाओं में बाधा डालते हैं, वे विघटनकारी संपादन के दोषी हो सकते हैं और प्रतिबंध लगवा सकते हैं। सर्वसम्मति को हमेशा केवल इसलिए नहीं माना जा सकता है क्योंकि संपादक उन वार्ता पृष्ठ चर्चाओं का जवाब देना बंद कर देते हैं जिनमें वे पहले भाग ले चुके हैं।

आम सहमति बनाने वाली चर्चा का लक्ष्य विवादों को इस तरह से सुलझाना है जो विकिपीडिया के लक्ष्यों और नीतियों को दर्शाता हो और जितना संभव हो उतने कम संपादक उससे नाराज़ हों। अच्छे सामाजिक कौशल और अच्छे समझोता कौशल वाले संपादकों के सफल होने की संभावना अधिक होती है।

सामान्य गलतियाँ[संपादित करें]

आम सहमति बनाने की कोशिश करते समय संपादकों द्वारा की जाने वाली सामान्य गलतियाँ निम्नलिखित हैं:

  • ऑफ-विकी चर्चाएं: ऑन-विकी चर्चा या संपादन के माध्यम से सहमति प्राप्त की जाती है। अन्यत्र चर्चाओं पर ध्यान नहीं दिया जाता है। कुछ मामलों में, इस तरह के ऑफ-विकी संचार से संदेह और अविश्वास पैदा हो सकता है।
  • प्रचार और कठपुतली: किसी समुदायिक चर्चा में प्रतिभागियों को इकट्ठा करने का कोई भी प्रयास, जिससे उस चर्चा को पूर्वाग्रहित करने का प्रभाव हो, अस्वीकार्य है। हालांकि यह ठीक है - प्रोत्साहित भी - कि नई अंतर्दृष्टि और तर्क प्राप्त करने के लिए लोगों को चर्चा में आमंत्रित किया जाए, लेकिन केवल एक विशेष दृष्टिकोण के अनुकूल लोगों को आमंत्रित करना, या लोगों को इस तरह से आमंत्रित करना जो उनकी राय को पूर्वाग्रहित करे, स्वीकार्य नहीं है। आम सहमति को प्रभावित करने के लिए एक वैकल्पिक व्यक्तित्व ("कठपुतली") का उपयोग करना बिल्कुल मना है। विकिपीडिया के सूचनापट, विकिपरियोजना, या संपादकों को तटस्थ, सूचनात्मक संदेश भेजने की अनुमति है; लेकिन ऐसी कार्रवाई जिन्हें उचित रूप से "मतदान पेटी भरने" के प्रयास के रूप में व्याख्यायित किया जा सकता है या अन्यथा आम सहमति-निर्माण प्रक्रिया में बाधा कर सकता है, उन्हें विघटनकारी माना जाता है।
  • साभिप्राय संपादन: एक संपादकीय लक्ष्य की निरंतर, आक्रामक खोज को विघटनकारी माना जाता है, और इससे बचा जाना चाहिए। एक बेहतर लेख बनाने के लिए संपादकों को सुनना, जवाब देना और सहयोग करना चाहिए। संपादक जो किसी अन्य आम सहमति को (सिवाय उस के जिस पर वे जोर देते हैं) अनुमति देने से इनकार करते हैं, और उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अनिश्चित काल तक बाधा पहुंचाते हैं, वे आम सहमति प्रक्रिया को नुकसान पहुंचाते हैं।
  • मंच की खरीदारी, प्रबंधक की खरीदारी, और स्पिन-डॉक्टरिंग: विशेष रूप से एक ही मुद्दे को कई सूचनापटों और वार्ता पृष्ठों पर, या कई प्रबंधकों या समीक्षकों, या इनमें से किसी एक को भी, बार-बार उठाना, आम सहमति खोजने और प्राप्त करने के लिए अनुपयोगी है। अलग-अलग मंचों को इस उद्देश्य से आज़माने के लिए कि यहां आपको मनचाहा जवाब मिल सकता है, आम सहमति विकसित करने में मदद नहीं करता है। सूचनापटों और वार्ता पृष्ठों पर रखे गए प्रश्नों के उत्तर को यथासंभव तटस्थ रूप से अतिरिक्त राय प्रदान करने के लिए वाक्यांशबद्ध किया जाना चाहिए। जहां कई मुद्दे मौजूद हैं, तो अलग-अलग मुद्दों को उचित पृष्ठों पर उठाना सही हो सकता है, लेकिन इस स्थिति में, सामान्य रूप से, यह दिखाने के लिए कड़ी देना सबसे अच्छा है कि आपने और कहां यह सवाल उठाया है।

सर्वसम्मति का निर्धारण[संपादित करें]

विकिपीडिया नीतियों को मध्यनज़र रखते हुए किसी मुद्दे के विभिन्न पक्षों पर दिए गए तर्कों की गुणवत्ता से सहमति का पता लगाया जाता है।

आम सहमति के स्तर[संपादित करें]

संपादकों के एक सीमित समूह के बीच एक स्थान और समय पर सहमति बनाना, व्यापक पैमाने पर सामुदायिक सहमति को ओवरराइड नहीं कर सकता। उदाहरण के लिए, जब तक वे व्यापक समुदाय को यह विश्वास नहीं दिला सकते कि ऐसी कोई कार्रवाई सही है, किसी विकिपरियोजना के प्रतिभागी यह तय नहीं कर सकते कि कुछ आम तौर पर स्वीकृत नीति या दिशानिर्देश इस विकिपरियोजना के दायरे वाले लेखों पर लागू नहीं होते हैं। विकिपरियोजनाओं के सलाह पृष्ठ, सहायता और सूचना पृष्ठ, और साँचे दस्तावेज़ीकरण पृष्ठ समुदाय द्वारा नीति और दिशानिर्देश प्रस्ताव प्रक्रिया के माध्यम से औपचारिक रूप से अनुमोदित नहीं किए गए हैं, इस कारण से ये एक निबंध से अधिक कुछ नहीं हैं।

विकिपीडिया में नीतियों और दिशानिर्देशों में बदलाव के लिए भागीदारी और आम सहमति के लिए एक मानक है। उनकी स्थिरता और निरंतरता समुदाय के लिए महत्वपूर्ण है। तदनुसार, संपादक अक्सर परिवर्तन को लागू करने से पूर्व चर्चा शुरू करने के लिए पहले वार्ता पृष्ठ पर महत्वपूर्ण परिवर्तनों का प्रस्ताव रखते हैं। नीति के पन्नों पर बड़े बदलावों का शायद ही कभी स्वागत किया जाता है। नीति में सुधार धीरे-धीरे और रूढ़िवादी तरीके से, दूसरों से इनपुट और सहमति प्राप्त करने के सक्रिय प्रयासों के साथ करना सबसे अच्छा होता है।

कोई सहमति नहीं[संपादित करें]

चर्चाओं के परिणामस्वरूप कभी-कभी कोई कार्रवाई करने या न करने की सहमति नहीं बनती है। आगे क्या होता है यह संदर्भ पर निर्भर करता है:

  • लेखों, मीडिया, या अन्य पृष्ठों को हटाने के प्रस्तावों की चर्चा में, आम सहमति की कमी के परिणामस्वरूप सामग्री को सामान्यतः रखा जाता है।
  • लेखों में सामग्री को जोड़ने, संशोधित करने या हटाने के प्रस्तावों की चर्चा में, आम सहमति की कमी आमतौर पर लेख के संस्करण को बनाए रखने का परिणाम देती है क्योंकि यह संस्करण प्रस्ताव या निर्भीक संपादन से पहले ही बना था। हालांकि:
    • जीवित लोगों से संबंधित चर्चाओं में, सर्वसम्मति की कमी के परिणामस्वरूप अक्सर विवादास्पद सामग्री को हटा दिया जाता है, भले ही प्रस्ताव इसे जोड़ने, संशोधित करने या हटाने का था या नहीं।
    • बाहरी कड़ियों पर विवादों में, विवादित लिंक तब तक हटा दिए जाते हैं जब तक कि उन्हें शामिल करने के लिए आम सहमति न हो।
  • लेख के शीर्षक की चर्चाओं में, आम सहमति की कमी की स्थिति में लागू नीति सबसे हाल के पूर्व स्थिर शीर्षक को बरकरार रखती है। यदि कोई पूर्व स्थिर शीर्षक नहीं है, तो डिफ़ॉल्ट शीर्षक वह शीर्षक होगा जिसका उपयोग लेख के आधार-रूप से विस्तारीत होने के बाद प्रथम प्रमुख योगदानकर्ता द्वारा रखा गया था।

आम सहमति बदल सकती है[संपादित करें]

नीति शॉर्टकट:
वि:आसबदल

संपादक वर्तमान सर्वसम्मति में बदलाव का प्रस्ताव रख सकते हैं, विशेष रूप से पहले के अविचारित तर्कों या परिस्थितियों को उठाने के लिए। वहीं दूसरी ओर, हाल ही में स्थापित सर्वसम्मति को बदलने का प्रस्ताव विघटनकारी हो सकता है।

संपादक चर्चा या संपादन द्वारा आम सहमति परिवर्तन का प्रस्ताव रख सकते हैं। हालांकि, ज्यादातर मामलों में, एक संपादक अगर ये जानते हैं कि प्रस्तावित परिवर्तन पिछली चर्चा द्वारा हल किए गए मामले को संशोधित करेगा, तो उस परिवर्तन को चर्चा द्वारा प्रस्तावित करना चाहिए। संपादक जो किसी संपादन द्वारा प्रस्तावित परिवर्तन को पूर्ववत् करते हैं, उन्हें आम तौर पर ऐसी संक्षिप्त व्याख्याओं से बचना चाहिए (जैसे "आम सहमति के विरुद्ध") जो परिवर्तन प्रस्तावित करने वाले संपादक को कम मार्गदर्शन प्रदान करते हैं (या, यदि आप इस तरह की संक्षिप्त व्याख्याओं का उपयोग करते हैं, तो इसके लिए उस चर्चा की एक कड़ी भी शामिल करना सहायक होता है जहां सर्वसम्मति बनाई गई थी)।

फैसले जो संपादकों के आम सहमति के अंदर नहीं हैं[संपादित करें]

नीति शॉर्टकट:
वि:आसनहीं

विकिमीडिया फाउंडेशन (विफा) और इसके अधिकारियों द्वारा बनाए गए कुछ नीतियां और फैसले संपादकों के आम सहमति के दायरे से बाहर हैं। इस लिस्ट में हर तरह के केस शामिल नहीं है; ये बस याद दिलाता है कि इस प्रोजेक्ट के अंदर लिए गए फैसले सिर्फ हिंदी विकिपीडिया के आज़ाद समाज के कामकाज पर लागू होते हैं।

  • विकिपीडिया पर विफा का कानूनी हक है। विफा बोर्ड के फैसले, नियम, और कार्य और इसके विधिवत रूप से नियुक्त किए गए अभिकर्ता सर्वसम्मति पर पूर्वता लेते हैं। संपादकों के बीच इस विषय में आम सहमति कि ऐसा कोई निर्णय, नियम, या कार्य विकिमीडिया फाउंडेशन की नीतियों का उल्लंघन करता है, WMF को लिखित रूप में सूचित किया जा सकता है।
  • कार्यालय की कार्रवाइयों को संपादकों द्वारा, स्पष्ट रूप से कार्यालय की अनुमति के बिना, पूर्ववत करने की अनुमति नहीं है।
  • कुछ मामले जो हिंदी भाषा के विकिपीडिया ( hi.wikipedia.org ) पर समुदाय की सहमति के अधीन लग सकते हैं, वे एक अलग डोमेन में हैं। विशेष रूप से, मीडियाविकि सॉफ्टवेयर डेवलपर्स का समुदाय, जिसमें दोनों शामिल हैं: विकिमीडिया फाउंडेशन के पेड कर्मचारी और स्वयंसेवक, और बन्धु प्रकल्प, काफी हद तक अलग-अलग परियोजनाएं हैं। ये स्वतंत्र, सह-समान समुदाय अपने अनुसार काम करते हैं जिस तरह वे आवश्यक या उपयुक्त समझते हैं, उदाहरण के लिए सॉफ़्टवेयर सुविधाओं को जोड़ना, हटाना या बदलना या कोई संपादन स्वीकार करना या हटाना(देखें meta:Limits to configuration changes), या कुछ योगदानों को स्वीकार या अस्वीकार करना, भले ही उनके कार्यों का यहां संपादकों द्वारा समर्थन न किया गया हो।