सदस्य वार्ता:Aditimehrotra1987

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
विषय जोड़ें
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
स्वागत!  नमस्कार Aditimehrotra1987 जी! आपका हिन्दी विकिपीडिया में स्वागत है।

-- नया सदस्य सन्देश (वार्ता) 16:29, 3 नवम्बर 2017 (UTC)उत्तर दें

हृदय नारायण मेहरोत्रा ‘हृदयेश’ पृष्ठ को शीघ्र हटाने का नामांकन[संपादित करें]

नमस्कार, आपके द्वारा बनाए पृष्ठ हृदय नारायण मेहरोत्रा ‘हृदयेश’ को विकिपीडिया पर पृष्ठ हटाने की नीति के मापदंड ल4 के अंतर्गत शीघ्र हटाने के लिये नामांकित किया गया है।

ल4 • प्रतिलिपि लेख

इस मापदंड के अंतर्गत वो लेख आते हैं जो किसी पुराने लेख की प्रतिलिपि हैं। इसमें वे लेख भी आते हैं जो किसी ऐसे विषय पर बनाए गए हैं जिनपर पहले से लेख मौजूद है और पुराना लेख नए लेख से बेहतर है।

आपका बनाया लेख पहले ही हृदय नारायण मेहरोत्रा नाम से मौजूद है। कृपया लेख बनाने से पहले उस शीर्षक के लिये खोज कर लिया करें। यदि आप इस विषय पर और लिखना चाहते हैं तो मूल लेख हृदय नारायण मेहरोत्रा पर लिखें।

यदि यह पृष्ठ अभी हटाया नहीं गया है तो आप पृष्ठ में सुधार कर सकते हैं ताकि वह विकिपीडिया की नीतियों पर खरा उतरे। यदि आपको लगता है कि यह पृष्ठ इस मापदंड के अंतर्गत नहीं आता है तो आप पृष्ठ पर जाकर नामांकन टैग पर दिये हुए बटन पर क्लिक कर के इस नामांकन के विरोध का कारण बता सकते हैं। कृपया ध्यान रखें कि शीघ्र हटाने के नामांकन के पश्चात यदि पृष्ठ नीति अनुसार शीघ्र हटाने योग्य पाया जाता है तो उसे कभी भी हटाया जा सकता है।

-रोहित(💌) 20:36, 19 दिसम्बर 2020 (UTC)उत्तर दें

‘हृदय नारायण मेहरोत्रा’ नाम के पेज में क्या “हृदयेश” जोड़ा जा सकता है? क्यूँकि इस लेखक को उनके उपनाम से जाना जाता है। उन्हें इंटर्नेट पर या सीधे विकीपिडिया पर कोई ढूँढेगा तो “हृदयेश” नाम से ढूँढेगा। Aditimehrotra1987 (वार्ता) 06:11, 20 दिसम्बर 2020 (UTC)उत्तर दें

@Aditimehrotra1987: जी आप विकिपीडिया पर हृदयेश नाम से भी खोजेंगे तो भी आप हृदय नारायण मेहरोत्रा पृष्ठ पर पहुंच जाएंगे क्योंकि मैंने पुनर्प्रेषित कर दिया हैं।---रोहित(💌) 07:51, 20 दिसम्बर 2020 (UTC)उत्तर दें

धन्यवाद। क्या आप एक जानकारी मुझे दे सकते हैं? ये लेखक मेरे दादाजी हैं। मेरे पास इनकी जीवनी और काम के बारे में विकिपीडिया पर जोड़ने के लिए बहुत कुछ है। इन पर बहुत काम किया भी गया है। इसलिए रेफ़्रेन्स की कमी नहीं है। हिंदी जगत के होने के कारण काफ़ी रेफ़्रेन्स किताबों में है। ना कि ऑनलाइन। क्या किताबों के रेफ़्रेन्स देकर (जो कि e-books में न हों) एडिटिंग सम्भव है? Aditimehrotra1987 (वार्ता) 08:17, 20 दिसम्बर 2020 (UTC)उत्तर दें

@Aditimehrotra1987: जी आप किताबों के संदर्भ दे सकते हैं बस पुस्तक का नाम, ISBN नम्बर, लेखक का नाम आदि जानकारी सही हो---रोहित(💌) 10:51, 20 दिसम्बर 2020 (UTC)उत्तर दें

जी क्या आप बता सकते हैं कि मेरे द्वारा किए गए बदलाव किस वजह से ठीक नहीं लगे हैं। आप expert हैं इसलिए आप से जानना चाह रही हूँ। बदलाव तथ्यात्मक तौर पर सही थे, कृतियों के नाम जोड़े। reference भी दिया है। कुछ अन्य “बाहरी कड़ियाँ” रूप में reference भी जोड़े थे, लेख को और विश्वसनीय बनाने के लिए। पहली पंक्ति में ‘है’ को ‘हैं’ किया शिष्टता को ध्यान में रखते हुए। आप expert हैं इसलिए आप से पूछ रही हूँ, आप अन्यथा न लें। ताकि इस पेज पर और जानकारी, और तथ्य जुड़ सकें। क्या छूटा, क्या ग़लत हुआ जानने से मैं ठीक से दोबारा कोशिश कर सकती हूँ, जो अंत में विकिपीडिया के निश्चित उद्देश्य को और आगे बढ़ा सकेगा। धन्यवाद। Aditimehrotra1987 (वार्ता) 07:05, 21 दिसम्बर 2020 (UTC)उत्तर दें

कृपया यहाँ देखें 1 2। मैंने आपका संपादन स्थापित करके कुछ परिवर्तन किए हैं। कुछ साँचा संबंधित गलतियों को फिलहाल दूर किया गया है। आप स्वयं भी लेख को सुधार के विस्तरित कर सकती हैं पर पहले विकिपीडिया:स्वशिक्षा पढ़ लें। कोई समस्या हो तो मेरे वार्ता पर संदेश छोड़ें या अपने वार्ता पर प्रश्न पूछते वक्त ping करें।---रोहित(💌) 07:59, 21 दिसम्बर 2020 (UTC)उत्तर दें

जी बिलकुल। सम्पादन स्थापित करने के लिए आपका बहुत धन्यवाद! आपके द्वारा किया गया परिवर्तन भी अच्छा लग रहा है। आपकी मदद और जवाबों के लिए भी। आपके सुझाव को ध्यान मेंरखते हुए सम्पादन करूँगी। Aditimehrotra1987 (वार्ता) 08:29, 21 दिसम्बर 2020 (UTC)उत्तर दें