सदस्य:Shweta Jaju/प्रयोगपृष्ठ2

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
ब्राइटन की रोईडन स्कूल जहाँ अडेल गेरस ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की थी।

अड़ेल गेरस का जन्म १५ मार्च १९४४ को हुआ था| वे छोटे बच्चों, किशोरों और वयस्कों के लिए लिखने वाली एक अंग्रेज़ी लेखिका हैं| इनके पति, नोर्मन गेरस एक मार्क्सवादी आदमी थे और उनकी बेटी, सोफी हेनाह भी एक उपन्यासकार और कवयित्री हैं। बचपन में ब्रिटिश औपनिवेशिक सेवा के लिए विस्तृत काम करते हुए अपने पिता को देखने और समझने से, उपन्यासकार और लघु कथा लेखक अड़ेल गेरस के काम बहुत प्रभावित हुए हैं। ऐतिहासिक यरुशलम जहां उनका जन्म हुआ, तथा अफ़्रीका और ग्रेट ब्रिटेन, जहां उन्होंने बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई की थी और अब रहती हैं, के अनुभवों का उपयोग करके गैरस अपनी कल्पनन्दक कहानियों में जगह और समय का एक मजबूत अर्थ बांधती है।

प्रारंभिक जीवन[संपादित करें]

सेंट हिल्डा कॉलेज, ऑक्सफोर्ड जहाँ से अडेल गेरस आधुनिक भाषाओं की डिग्री के साथ स्नातक हुई।

गेरर्स का जन्म यरूशलम, ब्रिटिश अनिवार्य फ़िलिस्तीन में हुआ था। उनके पिता औपनिवेशिक सेवा में थे और इस कारण उनका बचपन काफी परिवर्तित और भ्रमन पूर्वक था| वे काफी कम समय में ही नाइजीरिया, साइप्रस, तंजानिया, गाम्बिया और ब्रिटिश उत्तरी बोर्नियो जैसे देशों में रहीं थी। उन्होंने ब्राइटन के रोईडन स्कूल में पढाई की थी और फिर सेंट हिल्डा कॉलेज, ऑक्सफोर्ड से आधुनिक भाषाओं की डिग्री के साथ स्नातक हुई। एक प्रदर्शनकारी कलाकार और एक शिक्षक दोनों के रूप में प्रशिक्षित, गेरस का लेखिका बनने का इरादा नहीं था, हालांकि यह बचपन में उनका एक शौक था। जैसे कि उन्होंने वर्डपूल ऑनलाइन के एक साक्षात्कारकर्ता को समझाया, "मैं जबसे लिख पायी हूँ, मैंने अपने मनोरंजन के लिए लिखा है। मैंने कविता लिखने के साथ शुरुआत की और जब मैं स्कूल में थी, तब मैंने मुख्य तौर से अपने प्रदर्शन और अपने दोस्तों के लिये नाटक लिखती थी। लेखन में तो मैं दुर्घटना से आई थी”| १९७३ में एक कहानी लेखन की प्रतियोगिता में उन्होंने भाग लिया था और कहानी का एक टुकड़ा लिखने में उनको इतना आनंद मिला की उन्होंने सोचा की वे और कुछ लिखने की कोशिश करेंगी| वे अपने रंगमंच और मुखर प्रतिभा के लिए जानी जाती थीं, लेकिन फिर उन्होंने इसके बजाय एक पूर्णकालिक लेखिका बनने का फैसला किया|

काम[संपादित करें]

गेरस की पहली पुस्तक ‘टी एट मिसस मैंडरबायस्’ थी, जिसे १९७६ में प्रकाशित किया गया था। उनका पहला पूर्ण-लंबा उपन्यास ‘द गर्ल्स इन द वेल्वेट फ्रेम’ था। उन्होंने बच्चों, युवा वयस्कों और वयस्कों के लिए ९५ से अधिक पुस्तकें लिखी हैं। उनकी सबसे अच्छी किताबों में ये किताबें गिनी जाती हैं: 'ट्रॉय' (व्हिटब्रेड पुरस्कार के लिए मनोनीत की गयी थी और कार्नेगी पदक के लिए इसे अत्यधिक सराहना दी गयी थी), 'इथाका', 'हैप्पी एवर आफ्टर' (पहले इसे एगरटन हॉल की त्रयी के रूप में प्रकाशित किया गया था), 'साइलेंट स्नो', ‘सीक्रेट स्नो’ और ‘ए थाउजेंड यार्ड्स ऑफ’।

वयस्कों के लिए लिखे उनके लिखे उपन्यासों में शामिल हैं: 'फेसिंग द लाइट', 'हेस्टरस् स्टोरी', 'मेड इन हेवेन', और 'ए हिडन लाइफ'। 

दिसंबर 2016 में गेरस बीबीसी टू के यूनिवर्सिटी चैलेंज के क्रिसमस स्पेशल में सेंट हिल्डा कॉलेज, ऑक्सफोर्ड की टीम के सदस्य के रूप में दिखाई दी थीं।

पुरस्कार[संपादित करें]

गेराज ने अमेरिका में दो पुरस्कार जीते हैं, एक ‘माय ग्रैंडमोदर्स स्टोरीज’ के लिए 'सिडनी टेलर बुक अवार्ड' और 'गोल्डन विंडोज़' के लिए 'राष्ट्रीय ज्यूइश बुक पुरस्कार'। उन्होंने अपनी कविताओं के लिए भी पुरस्कार जीते हैं और वे 'स्मिथ डोरस्टॉप पोएट्री पैम्पलेट अवार्ड' की एक संयुक्त विजेता भी थी, जो उसके प्रकाशक के द्वारा दिया गया था।

सन्दर्भ[संपादित करें]

[1]

[2] [3]

  1. https://en.wikipedia.org/wiki/Ad%C3%A8le_Geras
  2. http://www.encyclopedia.com/people/literature-and-arts/english-literature-20th-cent-present-biographies/adele-geras
  3. http://www.adelegeras.com/