सदस्य:Nirupama.H/प्रयोगपृष्ठ/प्रणोय राॅय

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

प्रणोय राॅय[संपादित करें]

प्रणोय राॅय

प्रणोय रॉय एक प्रसिद्ध भारतीय पत्रकार और मीडिया व्यक्तित्व है। उनका जन्म १५ अक्टूबर १९४९ को हुआ था। वह अपनी पत्नी राधिका रॉय के साथ नई दिल्ली टेलीविजन (एनडीटीवी) के सह-संस्थापक और कार्यकारी सह-अध्यक्ष हैं । [1]

प्रारंभिक जीवन[संपादित करें]

प्रणोय रॉय का जन्म कलकत्ता में हुआ था। उनका बंगाली पिता पी.एल. ("हरिकेन्") रॉय ब्रिटिश कंपनी की भारतीय इकाई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी थे और माँ एक आयरलैंड राज्य से थी और एक शिक्षक थी। उन्होंने ला मार्टिनियर कलकत्ता, दून स्कूल, देहरादून में पढाई किया था। बाद में उन्होंने ब्रिटेन में हाईलेबरी और इंपीरियल सर्विस कॉलेज में अपने ए-लेवल के लिए एक छात्रवृत्ति जीता और ब्रिटिश चार्टर्ड एकाउंटेंट के रूप में योग्य प्राप्त किया। उनकी दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अर्थशास्त्र में पी.एच.डी भी है। उनके अकादमिक पुरस्कारों में लिवरहुल्म ट्रस्ट (यू के) फैलोशिप, बी.एस.सी में परिणाम के लिए क्वीन मैरी कॉलेज पुरस्कार और द हॉर्नबरी कॉलेज में अध्ययन करने के लिए दून स्कूल में एक ओ.पी.ओ.एस छात्रवृत्ति और चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान, इंग्लैंड और वेल्स से शामिल है। उनके पैतृक दादा पारश लाल रॉय को 'भारतीय बॉक्सिंग का पिता' कहा जाता था। परश लाल रॉय के छोटे भाई इंद्र लाल रॉय वो थे जो प्रथम विश्व युद्ध के दौरान रॉयल फ्लाइंग कॉर्प का पहला भारतीय पायलट था। प्रणय रॉय ने अपने स्कूल के दोस्त राधिका रॉय से शादी की और उनके एक बेटी है जिसका नाम तारा राय है। प्रणोय राॅय भारतीय लेखक अरुंधति राय के चचेरे भाई हैं।

व्यवसाय[संपादित करें]

रणोय रॉय भारत में एक टीवी / डिजिटल पत्रकार, एक लेखक, एक पेशेवर ब्रिटिश चार्टर्ड अकाउंटेंट और इकोनोमिस्ट है। वह चुनाव विश्लेषण और भारत के राष्ट्रीय टेलीविजन नेटवर्क दूरदर्शन और बी.बी.सी वर्ल्ड न्यूज़ 'प्रश्न समय भारत के लिए बजट विशेष के लिए प्रमुख एंकर रहे हैं। प्रणय रॉय और उनकी पत्नी राधिका रॉय ने १९८८ में न्यू दिल्ली टेलीविज़न (एन.डी.टी.वी) के न्यूज प्रोडक्शन हाउस की स्थापना की। न्यू दिल्ली टेलीविज़न (एन.डी.टी.वी) भारत के पहले 24 घंटे की अंग्रेज़ी न्यूज़ चैनल है जो २४ × ७ न्यूज देता है। [2] रॉय ने भारत के आम चुनावों के टीवी कवरेज के साथ अपने करियर की शुरुआत की। दूरदर्शन पर, उन्होंने "द न्यूज़ टुनाइट" और "द वर्ल्ड दिस वीक" (जिन्हें आजादी के बाद से भारत के 5 सर्वश्रेष्ठ टेलीविज़न कार्यक्रमों में से एक के रूप में नामित किया गया था) समाचार कार्यक्रमों की मेजबानी की थी। वह अंतरराष्ट्रीय एकाउंटेंसी फर्म प्राइसवाटरहाउसकूपर्स के इंडिया डिविजन के लिए एक सलाहकार थे। रॉय उन दो भारतीयों में से एक थे जिन्होंने २००९ में अंतर्राष्ट्रीय संबंध परिषद के विदेश संबंध परिषद में काम किया था। वह भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में एक आर्थिक सलाहकार और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में एक एसोसिएट प्रोफेसर रहे हैं, जहां उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक मैक्रो-अर्थमित्र पूर्वानुमान मॉडल तैयार किया। २००९ में रॉय वॉशिंगटन में विदेशी संबंध परिषद के अंतर्राष्ट्रीय सलाहकार बोर्ड पर सेवा करने वाले दो भारतीयों में से एक थे। प्रणोय और उनकी पत्नी राधिका पर सी.बी.आई की बैंकिंग धोखाधड़ी विभाग ने २०१४ में आरोप लगाया था। तब से ई.डी और आयकर विभाग ने समाचार चैनल पर नजर रख दिया है। सोमवार, ५ मई, २०१७ को, सी.बी.आई. ने रॉय के कार्यालय की खोज की और बैंक धोखाधड़ी के सिलसिले में अपने घर पर छापा मारा। जुलाई २०१३ में, रॉय और एनडीटीवी को अदालत ने मंजूरी दे दी गयी थी और सी.बी.आई ने रॉय के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा १२०-बी के तहत आपराधिक षड्यंत्र के लिए और भ्रष्टाचार निवारण के तहत दर्ज किए गए सभी आरोपों का दोषी नहीं पाया।[3] उन्होंने डेविड बटलर के साथ "अ चम्पीदियम ओफ इनडियन एलेक्शन् " और "इन्डिया डिसैड्स: एलेक्शन् १९५२-१९९१" का सहलेखन किया है।

  1. https://en.wikipedia.org/wiki/Prannoy_Roy
  2. https://www.ndtv.com/convergence/ndtv/corporatepage/prannoy_roy.aspx
  3. www.thehindu.com/news/national/cbi...raids...prannoy-roy/article18721754.ece