सतीशचन्द्र विद्याभूषण

सतीशचन्द्र विद्याभूषण (30 जुलाई 1870 - 25 अप्रैल 1920) संस्कृत और पाली भाषा के विद्वान और संस्कृत कॉलेज के प्राचार्य थे।
प्रारम्भिक जीवन
[संपादित करें]सतीशचंद्र विद्याभूषण का जन्म 1870 में बंगाल के राजबाड़ी जिले में हुआ था। उनके पिता पीताम्बर विद्यावागीश एक पण्डित और खगोलशास्त्री थे। 1888 में सतीश चंद्र ने नवद्वीप के हिन्दू स्कूल से एंट्रेंस पास किया और 1892 में कृष्णानगर गवर्नमेंट कॉलेज से संस्कृत ऑनर्स के साथ गोल्ड मेडल के साथ बीए पास किया। [1] वह पहले भारतीय थे जिन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से पालि में एमए की डिग्री प्राप्त की। [2] [3]
करियर
[संपादित करें]विद्याभूषण भारतीय तर्कशास्त्र और तिब्बती बौद्ध ग्रंथों में अपने विशिष्ट ज्ञान के लिए जाने जाते थे। [4] उन्होंने शरत चंद्र दास के साथ मिलकर तिब्बती-अंग्रेजी शब्दकोश तैयार किया। सन् 1910 में अध्ययन के लिए वे श्रीलंका गए और पुनः भारत लौटने पर उन्हें कोलकाता के प्रसिद्ध संस्कृत कॉलेज का प्राचार्य नियुक्त किया गया। [5] वे बौद्ध ग्रन्थ सोसायटी के सहायक संपादक बने। उन्होंने 22 वर्षों तक बंगीय साहित्य परिषद की पत्रिका का संपादन किया। विद्याभूषण एक भाषाविद् थे जिन्हें बौद्ध साहित्य, चीनी, जापानी, जर्मन और फ्रेंच भाषा का ज्ञान था। 1906 में उन्हें महामहोपाध्याय की उपाधि मिली और 1908 में पीएच.डी की उपाधि। [2] [1] [6]
कृतियाँ
[संपादित करें]- आत्मतत्त्व प्रकाश
- पालि व्याकरण
- न्याय दर्शन का अंग्रेजी में अनुवाद
- वुद्धदेव
- ए हिस्ट्री ऑफ इन्डियन लाजिक
सन्दर्भ
[संपादित करें]- 1 2 Vol - I, Subodh C. Sengupta & Anjali Basu (2002). Sansad Bangali Charitavidhan (Bengali). Kolkata: Sahitya Sansad. p. 545. ISBN 81-85626-65-0. उद्धरण त्रुटि: अमान्य
<ref>टैग; "Vol - I 2002" नाम कई बार भिन्न सामग्री के साथ परिभाषित है - 1 2 Padmanabh S. Jaini (2001). Collected Papers on Buddhist Studies. ISBN 9788120817760. अभिगमन तिथि: May 2, 2018. उद्धरण त्रुटि: अमान्य
<ref>टैग; "Padmanabh S. Jaini 2018" नाम कई बार भिन्न सामग्री के साथ परिभाषित है - ↑ "Department of Pali". caluniv.ac.in. मूल से से 3 मई 2018 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: May 2, 2018.
- ↑ Dr. Mantosh Mandal. Indian Paṇdits Engaged in Tibetan Translations of Buddhist Logic. ISBN 9781312791336. अभिगमन तिथि: May 2, 2018.
- ↑ Sukumar Dutt (5 November 2013). Early Buddhist Monachism: 600 BC - 100 BC. ISBN 9781136378539. अभिगमन तिथि: May 2, 2018.
- ↑ C. Hayavadana Rao. "The Indian Biographical Dictionary (1915)". अभिगमन तिथि: October 21, 2018.