वोलापूक विकिपीडिया
Jump to navigation
Jump to search
![]() | |
प्रकार |
संजाल विश्वकोश परियोजना |
---|---|
इनमें उपलब्ध | वोलापूक |
मालिक | विकिमीडिया संस्थापन |
जालस्थल |
vo![]() |
व्यापारिक? | नहीं |
पंजीकरण | वैकल्पिक |
वोलापूक विकिपीडिया (वोलापूक: Volapük Vükiped ) विकिपीडिया का वोलापूक भाषा का संस्करण है। वोलापूक एक निर्मित/कृत्रिम भाषा है जिसे जॉहान मार्टिन स्कैलियेर नामक एक रोमन कैथलिक पादरी ने बाडन, जर्मनी में निर्मित किया था। यह निर्मित भाषाओं में विकिपीडिया का दूसरा सबसे बड़ा संस्करण है।
वोलापूक विकिपीडिया फ़रवरी २००३ में निर्मित किया गया था पर इसके मुखपृष्ठ अनुसार यह २७ जनवरी २००४[1] में जारी किया गया था।
अक्टूबर २०१२ की स्थिति तक इस विकिपीडिया पर लेखों की संख्या १,१९,०००+ है और यह सैंतीसवा सबसे बड़ा विकिपीडिया संस्करण है। इसके अतिरिक इस समय तक इसपर १४,८२८+ पंजीकृत प्रयोक्ता, ६ प्रशासक तथा २९,६२,०००+ सम्पादन हैं।[2]
सन्दर्भ[संपादित करें]
- ↑ Cifapad Archived 28 फ़रवरी 2012 at the वेबैक मशीन. वोलापूक विकिपीडिया मुखपृष्ठ
- ↑ Statits Archived 17 अक्टूबर 2012 at the वेबैक मशीन. वोलापूक विकिपीडिया आँकड़े
बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]