कोरियाई विकिपीडिया

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

कोरियाई विकिपीडिया विकिपीडिया का कोरियाई भाषा का संस्करण है। यह अक्टूबर, २००२ में आरंभ किया गया था और इस पर लेखों की कुल संख्या २५ मई, २००९ तक ९८,७५०+ है। यह विकिपीडिया का सत्ताईसवां सबसे बड़ा संस्करण है।

४ जून, २००९ को इस विकिपीडिया ने १ लाख लेखों की संख्या को पार किया।