सामग्री पर जाएँ

रूसी विकिपीडिया

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
Favicon of Wikipedia रूसी विकिपीडिया
85%
स्क्रीनशॉट

रूसी विकिपीडिया का मुख्यपृष्ठ, अप्रैल 2013
प्रकार
संजाल विश्वकोश प्रयोजना
इनमें उपलब्ध रूसी
मालिक विकिमीडिया संस्थान
जालस्थल ru.wikipedia.org
व्यापारिक नहीं
पंजीकरण वैकल्पिक
उपयोगकर्ता 38,43,371
उद्घाटन तिथि 20 मई 2001; 24 वर्ष पूर्व (2001-05-20)
लाइसेंस
क्रिएटिव कॉमन्स लाइसेन्स 4.0

रूसी विकिपीडिया (रूसी: Русская Википедия) विकिपीडिया का रूसी भाषा का संस्करण है। वर्तमान इसके 20,75,923 लेख हैं।

मई २००८ तक यह दसवाँ सबसे बडा़ विकिपीडिया संस्करण बन गया था और फरवरी २०११ में यह आठवें स्थान पर पहुँच गया था। अगस्त २०११ में इसने ७,५०,००० लेखों का आँकडा़ पार किया। २० सितम्बर २०११ को यह जापानी विकिपीडिया को पछाड़ कर सातवें स्थान पर पहुँच गया लेकिन २१ अक्टूबर २०११ को डच विकिपीडिया द्वारा पीछे छोडे़ जाने के कारण यह पुनः आठवें स्थान पर आ गया।

रूसी विकिपीडिया स्लाविक भाषाओं में लिखा जाने वाला पोलिश विकिपीडिया के बाद दूसरा सबसे बडा़ संस्करण है। हालाँकि गहराई के आधार पर यह पोलिश विकिपीडिया से आठ गुणा अधिक है। इसके अतिरिक्त यह सिरिलिक लिपि में लिखा जाने वाला सबसे बडा़ विकिपीडिया संस्करण है।

यह विकिपीडिया २० मई २००१ को आरम्भ किया गया था।

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]