सामग्री पर जाएँ

विश्व शतरंज चैंपियनशिप 2013

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मौजूदा चैंपियन दावेदार
Viswanathan Anand
Viswanathan Anand
Magnus Carlsen
Magnus Carlsen
भारत विश्वनाथन आनंद नॉर्वे मैग्नस कार्लसन
विश्व शतरंज चैम्पियनशिप 2013 के विजेता
जन्म 11 दिसम्बर 1969
43 साल की उम्र
जन्म 30 नवम्बर 1990
22 साल की उम्र
विजेता विश्व शतरंज चैंपियनशिप 2012
रेटिंग: 2775 (श्रेणी. 8)[1] रेटिंग: 2870 (श्रेणी 1)[1]


वर्ष 2013 की विश्व शतरंज चैंपियनशिप भारत के चेन्नई में आयोजित की गई। 9 नवम्बर 2013 को आरंभ हुई यह प्रतियोगिता 22 नवम्बर 2013 को संपन्न हुई।

दावेदार उम्मीदवार टूर्नामेंट

[संपादित करें]

यह टूर्नामेंट विश्व खिताब के लिए चैलेंजर को निर्धारण करने के लिए आयोजित की गई थी। यह टूर्नामेंट 15 मार्च से 1 अप्रैल 2013 को लंदन में हुआ था।[2]

अंतिम स्टैंडिंग दावेदार उम्मीदवार टूर्नामेंट विश्व शतरंज चैंपियनशिप 2013 का[3]
पदखिलाड़ीरेटिंग
मार्च 2013[4]
1 2 3 4 5 6 7 8 अंकटाई-ब्रेकर[5]
हेड से हेडजीत
1नॉर्वेमैग्नस कार्लसन 2872 ½½ 01 ½½ 11 1½ 0½ ½1 15
2रूस व्लादिमीर क्रैमनिक 2810 ½½ 1½ ½1 ½½ ½1 ½0 1½ 14
3रूस पीटर स्विद्लेर 2747 01 ½0 1½ ½½ ½½ 1½ 1½ 8
4आर्मीनिया लेवोन अरोनिअन 2809 ½½ 0½ ½0 10 ½½ 11 11 8½
5इसराइल बोरिस गेल्फन्द 2740 00 ½½ ½½ 10 ½½ ½½ ½1 12
6रूस अलेक्जेंडर ग्रिस्छुक 2764 ½0 0½ ½½ ½½ ½½ 1½ ½½ 11
7युक्रेन वेसिली इवान्चुक 2757 ½1 1½ ½0 00 ½½ ½0 10 6
8अज़रबैजान तैमूर रद्जबोव 2793 0½ ½0 ½0 00 0½ ½½ 10 4

प्रतियोगी

[संपादित करें]

प्रारूप

[संपादित करें]
  • क्लासिकल शैली
  • 6.5 अंक पहले बनाने वाले खिलाड़ी की जीत
  • यदि यह 12वीं बाजी से पहले होता है तो बाकी बाजियां नहीं, विजेता को पुरस्कार राशि का 60 प्रतिशत
  • बारह बाजी के बाद भी अंक बराबर रहने पर कम समय की बाजियां
  • विजेता का निर्णय टाईब्रेकर से होने की स्थिति में विजेता को कुल इनामी राशि का 55 प्रतिशत

प्रतियोगिता

[संपादित करें]
विश्व शतरंज चैंपियनशिप 2013
रेटिंगखेल 1
9 नवम्बर
खेल 2
10 नवम्बर
खेल 3
12 नवम्बर
खेल 4
13 नवम्बर
खेल 5
15 नवम्बर
खेल 6
16 नवम्बर
खेल 7
18 नवम्बर
खेल 8
19 नवम्बर
खेल 9
21 नवम्बर
खेल 10
22 नवम्बर
खेल 11
24 नवम्बर
खेल 12
26 नवम्बर
अंक
भारत विश्वनाथन आनंद2775 ½½ ½½ 00 ½½ 0½ आवश्यक नहीं
नॉर्वे मैग्नस कार्लसन2870 ½½ ½½ 11 ½½ 1½
नोट
  • 0 जीत
  • 0 खोया
  • 0 ड्रा


मैच परिणाम

[संपादित करें]
  • पहला मैच: ड्रॉ रहा अर्थात् हारजीत के निर्णय के बिना समाप्त हुआ। एक घंटे और 20 मिनट तक चले इस मुकाबले में 16 चालों के बाद दोनों खिलाड़ी ड्रॉ पर सहमत हो गए। दोनों खिलाड़ियों के बीच आधे-आधे अंक बंट गए।[7]
मैग्नस कार्लसन विजेता विश्व शतरंज चैंपियनशिप 2013
  • दूसरा मैच: ड्रॉ। लघभग एक घंटे तक चले इस मुकाबले में 25 चालों के बाद दोनों खिलाड़ी ड्रॉ पर सहमत हो गए। दोनों खिलाड़ी 1-1 से बराबर।[8]
  • तीसरा मैच: ड्रॉ। यह बाजी 51 चाल तक चली। दोनों खिलाड़ी 1.5-1.5 अंक के साथ बराबर।[9]
  • चौथा मैच: ड्रॉ। 64वीं चाल के बाद दोनों खिलाड़ी ड्रॉ पर राजी हो गए। दोनों 2-2 अंक के साथ बराबरी पर।[10]
  • पाँचवा मैच: मैग्नस कार्लसन जीते। कार्लसन ने आनंद पर 3-2 की बढ़त बनाई।[11]
  • छटा मैच: मैग्नस कार्लसन जीते। कार्लसन ने आनंद पर 4-2 की बढ़त बनाई।[11]
  • सातवाँ मैच: ड्रॉ। मुकाबला 32 चालों तक चला। स्कोर : कार्लसन 4.5 - आनंद 2.5।[12]
  • आठवाँ मैच: ड्रॉ। आठवीं बाजी केवल 75 मिनट और 33 चाल तक सीमित रही। कार्लसन की आनंद पर बढ़त 5-3।[13]
  • नौवाँ मैच: मैग्नस कार्लसन जीते। 6-3 की बढ़त।[14]
  • दसवाँ मैच: ड्रॉ। यह बाजी 4 घंटे 45 मिनट और 65 चाल तक चली। कार्लसन ने 6.5 - 3.5 के अंतर से चैंपियनशिप जीती।[15]

मैग्नस कार्लसन विजयी रहे। उन्होंने आनंद को 6.5 के मुकाबले 3.5 अंकों के अंतर से हराया। 22 नवम्बर 2013 को मात्र 22वर्ष (व 357 दिन) की आयु में इस खिताब को जीतने वाले वे विश्व के सबसे कम उम्र खिलाड़ी हैं।[15] उल्लेखनीय है कि इससे पहले आनंद ने पांच बार 2000, 2007, 2008, 2010 और 2012 में खिताब जीता था और यह पहला अवसर है जबकि आनंद विश्व चैंपियनशिप मुकाबले में एक भी बाजी जीतने में नाकाम रहे।[15] मुकाबले की शुरुआत से पहले ही भूतपूर्व शतरंज चैंपियन गैरी कास्पारोव ने भी कार्लसन के जीतने की भविष्यवाणी की थी।[16]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. 1 2 "Top 100 Players November 2013". Ratings.fide.com. 31 अक्तूबर 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2 नवम्बर 2013.
  2. Doggers, Peter (15 मार्च 2013). "FIDE Candidates' Tournament officially opened by Ilyumzhinov". ChessVibes. मूल से से 17 मार्च 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 15 मार्च 2013.
  3. "Tournament standings". FIDE. मूल से से 17 दिसंबर 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 1 अप्रैल 2013.
  4. "FIDE Top players – Top 100 Players March 2013". FIDE. 31 अक्तूबर 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 1 मार्च 2013.
  5. उद्धरण त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; b नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।
  6. "वर्ल्ड चेस चैंपियनशिपः आनंद-कार्लसन की पहली बाजी ड्रॉ". नवभारत टाईम्स. 9 नवम्बर 2013. 3 दिसंबर 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 23 नवम्बर 2013.
  7. "वर्ल्ड चेस चैंपियनशिपः आनंद-कार्लसन की पहली बाजी ड्रॉ". नवभारत टाईम्स. 9 नवम्बर 2013. {{cite web}}: |access-date= requires |url= (help); Missing or empty |url= (help)
  8. "वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप: आनंद-कार्लसन की दूसरी बाजी भी ड्रॉ". नवभारत टाईम्स. 10 नवम्बर 2013. 3 दिसंबर 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 23 नवम्बर 2013.
  9. "आनंद ने कार्लसन को परेशानी में डाला पर तीसरी बाजी भी ड्रा". नवभारत टाईम्स. 12 नवम्बर 2013. 2 दिसंबर 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 23 नवम्बर 2013.
  10. "वर्ल्ड चेस की चौथी बाजी भी ड्रॉ". नवभारत टाईम्स. 14 नवम्बर 2013. 2 दिसंबर 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 23 नवम्बर 2013.
  11. 1 2 "वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप: छठी बाजी भी हारे विश्वनाथन आनंद". नवभारत टाईम्स. 16 नवम्बर 2013. 3 दिसंबर 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 23 नवम्बर 2013.
  12. "आनंद ने सातवीं बाजी ड्रॉ खेली, कार्लसन को दो अंक की बढ़त". नवभारत टाईम्स. 18 नवम्बर 2013. 3 दिसंबर 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 23 नवम्बर 2013.
  13. "एक और नीरस ड्रॉ, कार्लसन की बढ़त बरकरार". नवभारत टाईम्स. 19 नवम्बर 2013. 3 दिसंबर 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 23 नवम्बर 2013.
  14. "आनंद फिर हारे, कार्लसन खिताब से एक ड्रॉ दूर". नवभारत टाईम्स. 21 नवम्बर 2013. 3 दिसंबर 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 23 नवम्बर 2013.
  15. 1 2 3 "मैग्नस कार्लसन बने शतरंज के वर्ल्ड चैंपियन". नवभारत टाईम्स. 22 नवम्बर 2013. http://hindi.economictimes.indiatimes.com/sports/other-sports/Magnus-Carlsen-become-chess-world-champion/articleshow/26219360.cms. अभिगमन तिथि: 23 नवम्बर 2013.
  16. "शतरंज कास्परोव ने की कार्लसन की जीत की भविष्यवाणी". नवभारत टाईम्स. 9 नवम्बर 2013. 3 दिसंबर 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 23 नवम्बर 2013.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]