सामग्री पर जाएँ

विजय देवरकोंडा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
विजय देवरकोंडा

एक संवाददाता सम्मेलन में फिल्म नोटा का प्रचार करते विजय
जन्म 9 मई 1989 (1989-05-09) (आयु 36)[1]
आवास हैदराबाद, तेलंगाना
पेशा अभिनेता
कार्यकाल 2011 – वर्तमान

विजय देवरकोंडा (तेलुगु; విజయ్ దేవరకొండ) एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं जो मुख्यत: तेलुगु सिनेमा में काम करते हैं। विजय ने रवि बाबू की रोमांटिक कॉमेडी नुव्विला (2011) के साथ अपना फ़िल्मी पदार्पण किया, लेकिन उन्हें पहचान फिल्म येवेद सुब्रमण्यम (2015) में उनके द्वारा निभाई गयी एक सहायक भूमिका से मिली।

विजय ने 2016 की ब्लॉकबस्टर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म पेली चोपुलु की मुख्य भूमिका से स्टारडम हासिल किया, जिसने तेलुगु में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ फिल्म - तेलुगु का फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीता। विजय ने अर्जुन रेड्डी (2017), महानति (2018), गीता गोविंदम (2018), और टैक्सीवाला (2018), डीयर कामरेड (2019) जैसी महत्वपूर्ण और व्यावसायिक सफलताओं में प्रमुख भूमिकायें निभाकर तेलुगु सिनेमा के एक प्रमुख अभिनेता के रूप में खुद को स्थापित किया है। उनकी कुछ फिल्में तेलुगु सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में शामिल हैं। अर्जुन रेड्डी में उनके शानदार अभिनय ने उन्हें कई पुरस्कार दिलवाये, जिसमें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार - तेलुगु शामिल है।[2][3]और आनेवाले समय मैं उनकी द फैमिली स्टार फिल्मआ रही हैं।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Shalini J. R. (9 May 2018). "Vijay Deverakonda celebrates his birth in a unique way". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. पुरालेखित from the original on 11 जनवरी 2019. अभिगमन तिथि: 3 January 2019.
  2. "Serial kisser Deverakonda is the Emraan Hashmi of Telugu cinema". पुरालेखित from the original on 10 जनवरी 2018. अभिगमन तिथि: 4 मार्च 2019.
  3. Vyjayanthi Network (15 January 2015). "Yevade Subramanyam Theatrical Trailer - Nani, Malavika Nair". पुरालेखित from the original on 24 फ़रवरी 2018. अभिगमन तिथि: 30 August 2017 – via YouTube.

[1]

  1. https://anews7.com/