विकिपीडिया वार्ता:सामग्री संवर्द्धन संपादनोत्सव/जून 2023

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
विषय जोड़ें
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

समाधान करें 🤔[संपादित करें]

@अनिरुद्ध कुमार:

  • नियम 4 में "3,000 बाइट तथा २00 से अधिक शब्दों ..." किन्तु नियम 6 में "तीन हजार बाइट या दो सौ शब्द ..." लिखा है?
  • नियम 9 को कृपया और अधिक स्पष्ट करें।
    • एक लेख पर अधिकतम कितने अंक होंगे? -> 1 + 20 = 21 या 1 + 19 = 20
  • नियम 11 में अंक निर्धारण की प्रक्रिया का विस्तार से वर्णन करने की कृपा करें।
    • जैसे अंक निर्धारण के पैरामीटर क्या होंगे अर्थात:
      • इंफोबॉक्स होने पर कितने अंक दिए जाएंगे?
      • चित्र होने पर कितने अंक?
      • श्रेणी व फुटर टेम्पलेट के कितने अंक होंगे आदि।
  • पुरस्कारों का वितरण किस माध्यम से किया जाएगा?

धन्यवाद 🙂 ---  चक्रपाणी  वार्ता  02:50, 7 मई 2023 (UTC)उत्तर दें

@चक्रपाणी जी, कृपया सामान्य भाषा और अंगराग में लिखें। ये लाल रंग, तिरछा, मोटा अक्षर, स्माइली इत्यादि की विकिपीडिया पर आवश्यकता नहीं। आप फेसबुक पर नहीं हैं। --SM7--बातचीत-- 07:59, 7 मई 2023 (UTC)उत्तर दें
आपकी जिज्ञासा के लिए धन्यवाद।
  1. नियम 4 तथा 6 के तथ्य एक समान कर दिए गए हैं। लेख में दो सौ शब्द भी होने चाहिए और तीन हजार बाइट भी।
  2. नियम नौ को उदाहरण देकर स्पष्ट किया गया है।
शेष बातें ध्यान से पढ़ने पर स्वतः स्पष्ट हो जाएंगी। फिर भी संदेह हो तो पूछ सकते हैं। आपकी जिज्ञासा नियम को स्पष्ट बनाने में सहायक हुई है। अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) 23:31, 8 मई 2023 (UTC)उत्तर दें

सम्पादन में रुचि[संपादित करें]

@अनिरुद्ध कुमार: नियम २ के अनुसार नूतन लेखों का निर्माण सुझायी हुई लेख सूची में से ही करना होगा। किन्तु क्या इस सूची में प्रत्येक विषय हेतु साझाव दिया जाएगा? जैसे मेरी रुचि गणित और विज्ञान (भौतिकी, रासायनिकी, जैविकी) के विषय वाले लेखों को सुधारने और विस्तृत करने में है। कृपया सभी सम्पादकों के रुचियों और विशेषज्ञता के बारे में सोचकर यह सूची बनाएँ। धन्यवाद 🗿 Nishānt Omm (💌) 12:23, 30 मई 2023 (UTC)उत्तर दें

प्रश्न[संपादित करें]

@SM7 जी, मेरे लेख प्रतियोगिता नियमों के अनुरूप पर्याप्त बड़े है और मैं इन्हें और बड़ा करना चाहता हूं, तो क्या फाउंटेन पर जमा करने के बाद भी मैं इसमें जानकारी जोड़ सकता हूं? जैसे 2 जून को बनाए लेखों में 3 जून को सुधार कर सकते है क्या?

अन्य प्रश्न - क्या हम हमारे बनाए हुए लेखों को किसी एक दिन जमा कर सकते है? यह मैने कही पर नियमों में पढ़ा था पर अभी प्रश्नोत्तर वाला भाग खुल नही रहा है। कृपया बताने की कृपा करे। DreamRimmer (वार्ता) 01:39, 3 जून 2023 (UTC)उत्तर दें

@अजीत कुमार तिवारी जी का भी उल्लेख कर रहा हूं। DreamRimmer (वार्ता) 01:40, 3 जून 2023 (UTC)उत्तर दें
अन्य प्रश्न - इस प्रश्न के ऊपर @अनिरुद्ध कुमार जी ने चक्रपाणि जी की टिप्पणी का जबाब देते हुए कहा की लेख में 3000 बाइट भी होने चाहिए और 200 शब्द भी, परन्त सुझाई गई सूची में कुछ लेख ऐसे भी है जिनका अनुवाद करने पर 200 शब्द नहीं बनते और अगर संदर्भों के शब्द भी साथ में जोड़ते है तो बात अलग है। कृपया सारे प्रश्नों के उत्तर देकर जिज्ञासा को शांत करे। DreamRimmer (वार्ता) 01:46, 3 जून 2023 (UTC)उत्तर दें
@अजीत कुमार तिवारी जी कृपया यहां देखें। DreamRimmer (वार्ता) 08:30, 3 जून 2023 (UTC)उत्तर दें
@DreamRimmer: जी, उत्तर बिंदुवार निम्नांकित प्राप्त करें :
  1. आप लेख को न्यूनतम अर्हता, जो कि 3000 बाइट और 200 शब्द है, पूरी करने के बाद फ़ाउंटेन टूल पर जमा कर सकते हैं। लेख में सुधार, विस्तार कर सकते हैं। बस इसका ध्यान रखें कि यदि अनुवाद कर रहे हैं तो किसी भी स्थिति में मशीनी और अटपटा नहीं रहना चाहिए।
  2. आप अपने बनाए हुए सभी लेख फ़ाउंटेन टूल पर किसी एक दिन जमा कर सकते हैं।
  3. सूची में यदि ऐसे लेख हैं जो 200 शब्द भी नहीं हो रहे तो उसे छोड़कर अन्य लेख चुनें।
अजीत कुमार तिवारी बातचीत 06:46, 4 जून 2023 (UTC)उत्तर दें
@अजीत कुमार तिवारी जी, फिर तो हमारी मेहनत पर पानी फिर रहा हैं, क्योकि यह गद्य आकार वाला उपकरण फिल्मोग्राफी वाली सूचियों में से शब्दों को तो गिन ही नही रहा हैं। इस तरीके से मेरे बनाये हुए 10 लेखो में 10-15-20 शब्द कम पड रहे हैं तो क्या उन्हें फ़ालतू मान लूँ? आपने सूची में नाम डाले इसलिए तो हम उन पर लेख बना रहे हैं। यह जबाब तो आपने 10 घंटे पहले दिया हैं तो उससे पहले के तीन दिनों के लेख बेकार ही बनाये हैं शायद। कृपया उन लेखो के बारे में कोई सलाह दें जिनमें कुछ शब्द कम पड़ रहे हैं। DreamRimmer (वार्ता) 19:01, 4 जून 2023 (UTC)उत्तर दें
@DreamRimmer: जी, नियम में स्पष्ट तौर पर लिखा गया है कि सूची लेखों पर कोई अंक नहीं दिया जाएगा। फिल्मोग्राफी भी तो सूची लेख ही है। यदि किसी कलाकार की जीवनी लिखते समय फिल्मोग्राफी का उल्लेख है तो कोई समस्या नहीं है। आप 2000 से भी अधिक की सूची से ऐसे लेख चुन ही सकते हैं जिसमें 200 शब्द की न्यूनतम आवश्यकता पूरी हो जाय। यह भी ज़रूरी नहीं कि जो कुछ अंग्रेज़ी में लिखा गया है वही आप लिखें। आप अन्य स्रोत से भी तो लेख का आकार अपेक्षित सीमा तक कर सकते हैं। अजीत कुमार तिवारी बातचीत 02:55, 5 जून 2023 (UTC)उत्तर दें
@अजीत कुमार तिवारी जी, अभी विस्तार कर सकता हूं? DreamRimmer (वार्ता) 03:07, 5 जून 2023 (UTC)उत्तर दें
बिलकुल कर सकते हैं। बस आगे से इसका ध्यान रखें। अजीत कुमार तिवारी बातचीत 03:09, 5 जून 2023 (UTC)उत्तर दें
जी, धन्यवाद! DreamRimmer (वार्ता) 03:13, 5 जून 2023 (UTC)उत्तर दें

प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र एवं बार्नस्टार[संपादित करें]

नमस्कार @अनिरुद्ध कुमार जी,

प्रतियोगिता की पुरस्कार सूची में पाँचवे नंबर पर यह नियम बताया गया है (लेख स्वीकृत होने एवं अंक पाने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र एवं बार्नस्टार दिया जाएगा।) क्या इसका मतलब यह हुआ कि मात्र 1 अंक पाने वाले को भी प्रमाण - पत्र तथा बार्नस्टार प्रदान किया जाएगा? धन्यवाद RJ Raawat (वार्ता) 17:23, 22 जून 2023 (UTC)उत्तर दें

आपने सही समझा है। प्रतिभागी होने का प्रमाण-पत्र सभी को दिया जाएगा। पुरस्कार विजेताओं के प्रमाण-पत्र में अतिरिक्त रूप से पुरस्कार जीतने का भी उल्लेख होगा। वैसे किसी का एक लेख भी स्वीकृत हुआ तो उसके १+ गुणवत्ता के २० अंकों में से कुछ अंक मिलाकर दस या उससे अधिक अंक होंगे। अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) 16:58, 26 जून 2023 (UTC)उत्तर दें
जी आपका बहुत - बहुत धन्यवाद इस महत्वपूर्ण जानकारी के लिए। RJ Raawat (वार्ता) 09:55, 1 जुलाई 2023 (UTC)उत्तर दें