वासिला, अलास्का
वासिला (अंग्रेज़ी: Wasilla) संयुक्त राज्य अमेरिका के अलास्का राज्य में स्थित एक छोटा कस्बा है। यह अलास्का का छठा सबसे बड़ा नगर है। अलास्का के सबसे बड़े नगर एंकोरेज से इसकी दूरी लगभग 69 किमी है। 2010 की अमेरिका की जनगणना के अनुसार यहाँ की कुल जनसंख्या 7,831 है। वासिला का क्षेत्रफल 32.1 वर्ग किमी है जिसमें से 30.3 वर्ग किमी भूमिक्षेत्र और 1.8 वर्ग किमी जलक्षेत्र है। यहाँ का जनसंख्या घनत्व (2010 में) 258.4/किमी2 है।
बर्ट कॉटल यहाँ के वर्तमान (जुलाई 2015 में) महापौर हैं।
मौसम[संपादित करें]
![]() ![]() | |||||||||||||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
महीने | जनवरी | फ़रवरी | मार्च | अप्रैल | मई | जून | जुलाई | अगस्त | सितम्बर | अक्टूबर | नवम्बर | दिसम्बर | |
औसत उच्च°C (°F) | -4.6 (24) |
-1.9 (29) |
2.7 (37) |
9.5 (49) |
16.2 (61) |
19.8 (68) |
20.9 (70) |
19.7 (67) |
14.8 (59) |
6.1 (43) |
-2.1 (28) |
-3.5 (26) | |
औसत निम्न °C (°F) | -13.2 (8) |
−11.2 (12) |
−7.3 (19) |
−2.1 (28) |
2.6 (37) |
6.9 (44) |
9.6 (49) |
8.2 (47) |
4.3 (40) |
−2.8 (27) |
−10.4 (13) |
−12.2 (10) | |
वर्षा mm (इंच) | 20 (0.79) |
23 (0.91) |
13 (0.51) |
18 (0.71) |
20 (0.79) |
41 (1.61) |
64 (2.52) |
69 (2.72) |
69 (2.72) |
46 (1.81) |
30 (1.18) |
25 (0.98) | |
स्रोत: NOAA (1981–2010 normals),[1] 09 सितम्बर 2013 |
सरकार[संपादित करें]
वासिला नगर परिषद इस नगर की विधायिका है। यह कानून बनाती है और नीतियाँ निर्धारित करती है, सम्पत्ति कर की दर तय करती है, और नागरिक सेवाओं के लिए व्ययिका और धन को स्वीकृति देती है। इसमें छह सदस्य होते हैं, जो मुक्त रूप से वासिला के निवासियों द्वारा तीन वर्षों की अवधि के लिए चुने जाते हैं।[2] महापौर का चुनाव अलग से किया जाता है। यदि किसी भी महापौर प्रत्याशी को कुल डाले गए मतों में से 40% से कम प्राप्त होते हैं तो एक चुनाव और कराया जाता है।
वासिला के महापौरों की सूची[संपादित करें]
कार्यावधि | नाम | नोट |
---|---|---|
1974–1976 | लियो नन्ले | |
1976–1980 | ऐलिज़ाबॅथ "पैट" चिएलन | |
1980–1983 | हैरल्ड न्यूकम | |
1983–1984 | मैरिलिन मग्वायर | |
1984–1985 | रिचर्ड "कॅन" डिकैम्प | [3] |
1985–1986 | चार्ली बम्पस | [4] कार्यावधि के दौरान निधन। डोरथी जी पेज को अभिनयिक महापौर नियुक्त किया गया। |
1986–1987 | हैरल्ड न्यूकम | [5] |
1987–1996 | जॉन सी स्टीन | [6] |
1996–2002 | सारा पालिन | [7] |
2002–2008 | डाएन ऍम कॅलर | [7] |
2008–2014 | वर्न ई रूपराइट | [8] |
2014–वर्तमान | बर्ट ऍल कॉटल | [9] |
चित्र दीर्घा[संपादित करें]
सन्दर्भ[संपादित करें]
- ↑ "Station Name: AK WASILLA 3 S STATE AP". National Oceanic and Atmospheric Administration. अभिगमन तिथि 2013-03-09.[मृत कड़ियाँ]
- ↑ City Council - Department/Divisions. City of Wasilla Archived 7 अप्रैल 2013 at the वेबैक मशीन. (अंग्रेज़ी)
- ↑ City of Wasilla Certification of Election Results Archived 7 अप्रैल 2013 at the वेबैक मशीन. (अंग्रेज़ी)
- ↑ Charlie Bumpus Relishes His Maverick Reputation Archived 17 अप्रैल 2015 at the वेबैक मशीन. (अंग्रेज़ी)
- ↑ Wasilla Official Dismissed New Mayor's Move Riles Councilmen Archived 16 अप्रैल 2015 at the वेबैक मशीन. (अंग्रेज़ी)
- ↑ Mayor Palin – A Rough Record – Time Archived 26 अगस्त 2013 at the वेबैक मशीन. (अंग्रेज़ी)
- ↑ अ आ Mayor of Wasilla Dianne Keller – Who Succeeded Sarah Palin in Wasilla? Archived 12 जुलाई 2014 at the वेबैक मशीन. (अंग्रेज़ी)
- ↑ City of Wasilla : Mayor Verne E. Rupright Archived 7 अप्रैल 2013 at the वेबैक मशीन. (अंग्रेज़ी)
- ↑ CITY OF WASILLA — OFFICIAL RESULTS — REGULAR CITY ELECTION, 7 OCTOBER 2014 Archived 23 सितंबर 2015 at the वेबैक मशीन. (अंग्रेज़ी)
बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]
![]() |
Wasilla, Alaska से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |
- आधिकारिक जालपृष्ठ (अंग्रेज़ी)
![]() | यह संयुक्त राज्य अमेरिका-सम्बन्धी लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |