वासिला, अलास्का

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
अलास्का में वासिला की स्थिति (लाल बिन्दू)

वासिला (अंग्रेज़ी: Wasilla) संयुक्त राज्य अमेरिका के अलास्का राज्य में स्थित एक छोटा कस्बा है। यह अलास्का का छठा सबसे बड़ा नगर है। अलास्का के सबसे बड़े नगर एंकोरेज से इसकी दूरी लगभग 69 किमी है। 2010 की अमेरिका की जनगणना के अनुसार यहाँ की कुल जनसंख्या 7,831 है। वासिला का क्षेत्रफल 32.1 वर्ग किमी है जिसमें से 30.3 वर्ग किमी भूमिक्षेत्र और 1.8 वर्ग किमी जलक्षेत्र है। यहाँ का जनसंख्या घनत्व (2010 में) 258.4/किमी2 है।

बर्ट कॉटल यहाँ के वर्तमान (जुलाई 2015 में) महापौर हैं।

मौसम[संपादित करें]

 वासिला के लिए मौसम के औसत 
महीने जनवरी फ़रवरी मार्च अप्रैल मई जून जुलाई अगस्त सितम्बर अक्टूबर नवम्बर दिसम्बर
औसत उच्च°C (°F) -4.6
(24)
-1.9
(29)
2.7
(37)
9.5
(49)
16.2
(61)
19.8
(68)
20.9
(70)
19.7
(67)
14.8
(59)
6.1
(43)
-2.1
(28)
-3.5
(26)
औसत निम्न °C (°F) -13.2
(8)
−11.2
(12)
−7.3
(19)
−2.1
(28)
2.6
(37)
6.9
(44)
9.6
(49)
8.2
(47)
4.3
(40)
−2.8
(27)
−10.4
(13)
−12.2
(10)
वर्षा mm (इंच) 20
(0.79)
23
(0.91)
13
(0.51)
18
(0.71)
20
(0.79)
41
(1.61)
64
(2.52)
69
(2.72)
69
(2.72)
46
(1.81)
30
(1.18)
25
(0.98)
स्रोत: NOAA (1981–2010 normals),[1] 09 सितम्बर 2013

सरकार[संपादित करें]

वासिला नगर परिषद इस नगर की विधायिका है। यह कानून बनाती है और नीतियाँ निर्धारित करती है, सम्पत्ति कर की दर तय करती है, और नागरिक सेवाओं के लिए व्ययिका और धन को स्वीकृति देती है। इसमें छह सदस्य होते हैं, जो मुक्त रूप से वासिला के निवासियों द्वारा तीन वर्षों की अवधि के लिए चुने जाते हैं।[2] महापौर का चुनाव अलग से किया जाता है। यदि किसी भी महापौर प्रत्याशी को कुल डाले गए मतों में से 40% से कम प्राप्त होते हैं तो एक चुनाव और कराया जाता है।

वासिला के महापौरों की सूची[संपादित करें]

कार्यावधि नाम नोट
1974–1976 लियो नन्ले
1976–1980 ऐलिज़ाबॅथ "पैट" चिएलन
1980–1983 हैरल्ड न्यूकम
1983–1984 मैरिलिन मग्वायर
1984–1985 रिचर्ड "कॅन" डिकैम्प [3]
1985–1986 चार्ली बम्पस [4]
कार्यावधि के दौरान निधन। डोरथी जी पेज को अभिनयिक महापौर नियुक्त किया गया।
1986–1987 हैरल्ड न्यूकम [5]
1987–1996 जॉन सी स्टीन [6]
1996–2002 सारा पालिन [7]
2002–2008 डाएन ऍम कॅलर [7]
2008–2014 वर्न ई रूपराइट [8]
2014–वर्तमान बर्ट ऍल कॉटल [9]

चित्र दीर्घा[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Station Name: AK WASILLA 3 S STATE AP". National Oceanic and Atmospheric Administration. अभिगमन तिथि 2013-03-09.[मृत कड़ियाँ]
  2. City Council - Department/Divisions. City of Wasilla Archived 2013-04-07 at the वेबैक मशीन (अंग्रेज़ी)
  3. City of Wasilla Certification of Election Results Archived 2013-04-07 at the वेबैक मशीन (अंग्रेज़ी)
  4. Charlie Bumpus Relishes His Maverick Reputation Archived 2015-04-17 at the वेबैक मशीन (अंग्रेज़ी)
  5. Wasilla Official Dismissed New Mayor's Move Riles Councilmen Archived 2015-04-16 at the वेबैक मशीन (अंग्रेज़ी)
  6. Mayor Palin – A Rough Record – Time Archived 2013-08-26 at the वेबैक मशीन (अंग्रेज़ी)
  7. Mayor of Wasilla Dianne Keller – Who Succeeded Sarah Palin in Wasilla? Archived 2014-07-12 at the वेबैक मशीन (अंग्रेज़ी)
  8. City of Wasilla : Mayor Verne E. Rupright Archived 2013-04-07 at the वेबैक मशीन (अंग्रेज़ी)
  9. CITY OF WASILLA — OFFICIAL RESULTS — REGULAR CITY ELECTION, 7 OCTOBER 2014 Archived 2015-09-23 at the वेबैक मशीन (अंग्रेज़ी)

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]