वार्ता:कार्य संतुष्टि

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
विषय जोड़ें
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

शीघ्र हटाने पर चर्चा[संपादित करें]

इस पृष्ठ को अर्थहीन होने के कारण नहीं हटाया जाना चाहिये क्योंकि... यह अर्थहीन नहीं हैं। ये एक मनोविज्ञान का भाग है और अनेक विकिपीडिया पर इसके संबंधित लेख हैं। हालांकि इसे नौकरी से संतुष्टि से विलय किया जा सकता हैं। --Dharmadhyaksha (वार्ता) 08:39, 18 जुलाई 2017 (UTC)उत्तर दें

--@Dharmadhyaksha: जी आपकी बात सच है पर विकिपीडिया के अनुसार यह पृष्ठ नीतियों का पालन नही करता है यानि इस पृष्ठ में संदर्भ नही है,जानकारी कम है और यह ज्ञानकोश के अनुरूप भी नही लगता है इसलिए इसका अर्थहीन हेतु शीह किया गया है।अगर आप इसे उल्लेखनीय बना सकते है तो आपका स्वागत है।VSR07 (संवाद ) 09:40, 18 जुलाई 2017 (UTC)उत्तर दें

यह अर्थहीन लेख नहीं है। जो इसे अर्थहीन लिख रहे हैं शायद उनके पास इतनी समझ नहीं है कि इस लेख के दो तीन वाक्यों को समझ सकें। इसलिए इसे नहीं हटाया जाना चाहिए। इसके बजाय उन लोगों पर ऐसे टैग लगाने से रोक लगनी चाहिए जो धड़ाधड़ बिना कुछ सोचे समझे, बिना थोड़ी मेहनत किए, 'सन्दर्भ' का सही मतलब समझे ही टैग लगा रहे हैं। अनुनाद सिंह (वार्ता) 13:40, 18 जुलाई 2017 (UTC)उत्तर दें
@VSR07: मैं इस लेख में सन्दर्भ जोड सकता हूँ। पर पहले आप सब तय कर ले कि लेख कार्य संतुष्टि पर रहेगा या नौकरी से संतुष्टि पर। मेरे खयाल से "कार्य संतुष्टि" ज्यादा उपयुक्त नाम हैं। Dharmadhyaksha (वार्ता) 04:37, 19 जुलाई 2017 (UTC)उत्तर दें
मेरा सुझाव (आपकी टिप्पणी के बाद) है कि इस लेख में अभी कुछ भी नहीं है अत: नौकरी से संतुष्टि पर अनुप्रेशित करके उक्त लेख का ही विस्तार करना चाहिये। आप नोकरी के बदले अन्य कार्य संतुष्टि पर लेख का विस्तार करना चाहते हैं तो स्वागत है।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 04:53, 19 जुलाई 2017 (UTC)उत्तर दें

--आर्यावर्त जी की बात ठीक है इसे अनुप्रेषित करके नौकरी से संतुष्टि का विस्तार किया जा सकता है।विकिपीडिया पर लाइन्स से ज्यादा संदर्भों को महत्व दिया जाता है।VSR07 (संवाद ) 10:24, 19 जुलाई 2017 (UTC)उत्तर दें