सामग्री पर जाएँ

रॉबर्ट फ्रॉस्ट

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
रॉबर्ट फ़्रॉस्ट
रॉबर्ट फ़्रॉस्ट (1941)
जन्मरॉबर्ट ली फ्रॉस्ट
26 मार्च 1874
सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया,संयुक्त राज्य अमेरिका
मृत्युजनवरी 29, 1963(1963-01-29) (उम्र 88 वर्ष)
बोस्टन, मेसाचुसेट्स, संयुक्त राज्य अमेरिका
पेशाकवि, नाटककार
उच्च शिक्षाहार्वर्ड विश्वविद्यालय
(डिग्री नहीं)
उल्लेखनीय कामsए ब्वाॉयज विल, नॉर्थ ऑफ बोस्टन[1]
उपाधिकविता के लिए पुलित्ज़र पुरस्कार
जीवनसाथीElinor Miriam White (1895  1938)
बच्चे
  • इलियट (1896  1904)
  • लिसले (1899  1983)
  • कैरोल (1902  40)
  • इरमा (1903  67)
  • मैरजॉरी (1905  34)
  • एलिनार बेटिना (1907)

हस्ताक्षर

रॉबर्ट ली फ़्रॉस्ट (२६ मार्च १८७४ - २९ जनवरी १९६३) एक अमेरिकी कवि थे। उनकी रचनाएँ अमेरिका में प्रकाशित होने से पहले इंग्लैंड में प्रकाशित हो चुकी थीं। ग्रामीण जीवन के यथार्थपूर्ण चित्रण और अमेरिकी देशज भाषा पर अधिकार के कारण से उन्हें साहित्य जगत में बहुत सम्मान मिला। उनकी गिनती बीसवीं सदी के लोकप्रिय और समीक्षकों द्वारा सम्मानित कवि के रूप में की जाती है। फ़्रॉस्ट को उनके लेखन के लिए ढेर सारे सम्मान मिले। सिर्फ कविता लेखन के लिए ही फ़्रॉस्ट को चार बार पुलित्सर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।[2]

फ़्रॉस्ट ने प्रायः 20 वीं शताब्दी की शुरुआत में न्यू इंग्लैंड में ग्रामीण जीवन के परिस्थितियों के बारे में लिखा, उनका उपयोग जटिल सामाजिक और दार्शनिक विषयों की जांच करने के लिए किया।

जीवन परिचय

[संपादित करें]

रॉबर्ट फ्रॉस्ट का जन्म संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के सैन फ्रांसिस्को शहर में हुआ था। फ्रॉस्ट के पिता एक शिक्षक थे जो बाद में सैन फ्रांसिस्को एक सांध्य दैनिक अखबार के संपादक हो गए। उन्होंने सैन फ्रांसिस्को के टैक्स कलेक्टर के लिए भी आवेदन किया था लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। पिता की असमय मृत्यु का बाद फ्रॉस्ट अपने दादा के पास मेसाचुसेट्स आ गए जहां उनकी शिक्षा-दीक्षा हुई। हालांकि बतौर लेखक फ्रॉस्ट की पहचान आंचलिक या ग्राम्य भाषा के लेखक के रूप में हुई लेकिन उनकी परवरिश शहर में हुई थी। फ्रॉस्ट ने अपने पिता की तरह ही शुरुआत में एक शिक्षक के रूप में अपना करियर शुरू किया लेकिन जल्द ही समझ गए कि उनका क्षेत्र स्वतंत्र लेखन है।[3]

साहित्य सृजन

[संपादित करें]

अमेरिकी समीक्षक रेंडल जेरेल ने फ्रॉस्ट की रचनाओं के बारे में लिखा था कि फ्रॉस्ट बीसवीं सदी के महान अमेरिकी कवि थे। वे महान जीवन मूल्यों वाले लेखक थे। जिस तरीके के उन्होंने आम इंसान के जीवन को सहजता से चित्रित किया था वो अन्य रचनाकारों के लिए दुष्कर कार्य था। उनकी भाषा का प्रवाह इतना सहज था कि उनके नाटकों में संवाद सजीव हो उठते थे। फ्रॉस्ट ने मूलत: कविताएं और नाटक लिखे जिनमें प्रमुख रचनाएं हैं:

कविता संग्रह

[संपादित करें]
  • अ ब्वॉयज विल, 1913
  • नॉर्ख ऑफ बोस्टन
  • ऑफ्टर एपल पिकिंग, 1915
  • द डेथ ऑफ हायर्ड मैन
  • मैंडिंग वॉल
  • माउंटेन इंटरवल
  • सेलेक्टेड पोएम्स, 1923
  • न्यू हैंफसायर। 1923
  • द लोन स्ट्राइकर, 1933
  • फ्रॉम स्नो टू स्नो, 1936
  • एफोरसेड, 1954
  • इन द क्लियरिंग, 1962
  • यू कम टू, 1964
  • अ वे आउट : एकांकी नाटक, 1929
  • द काउज इन द कॉर्न : एकांकी नाटक, 1929
  • अ मॉस्क ऑफ रीजन, 1945
  • अ मॉस्क ऑफ मर्सी, 1947
RobertFrost

रॉबर्ट फ्रॉस्ट को साहित्य के नोबल पुरस्कार के लिए 31 बार नामांकित किया गया। तो वहीं जून 1922 में वेरमोंत के लीग ऑफ वुमन्स क्लब ने फ्रॉस्ट को पोएट लॉरेट ऑफ वेरमोंत चयनित किया, जिसका न्यू यॉर्क टाइम्स के संपादकीय में विरोध किया गया। हालांकि 22 जुलाई 1961 को राज्य विधायिका द्वारा प्रस्ताव पास करके एक विधेयक के जरिए फ्रॉस्ट को पोएट लॉरेट ऑफ वेरमोंत घोषित कर दिया गया। इसके अलावा फ्रॉस्ट को काव्य लेखन के लिए कुल चार बार पुलित्ज़र पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

पुलित्जर पुरस्कार

[संपादित करें]
  • 1924 - न्यू हैम्पशायर: ए पोएम विद नोट्स एंड ग्रेस नोट्स के लिए
  • 1931 - कलेक्टेड पोएम्स के लिए
  • 1937 - ए फरदर रेंज के लिए
  • 1943 - ए विटनेस ट्री' के लिए

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Robert Frost". The Poetry Foundation. 15 दिसंबर 2015 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 1 अगस्त 2017.
  2. "Robert Frost". Encyclopædia Britannica (Online)। (2008)। अभिगमन तिथि: 2017-07-31
  3. Contemporary Literary Criticism. Ed. Jean C. Stine, Bridget Broderick, and Daniel G. Marowski. Vol. 26. Detroit: Gale Research, 1983. p110