राहुल शर्मा (टीवी अभिनेता)
| राहुल शर्मा | |
|---|---|
| जन्म |
राहुल शर्मा दौसा, राजस्थान, भारत |
| राष्ट्रीयता | भारतीय |
| पेशा | अभिनेता |
| कार्यकाल | 2012-वर्तमान |
| प्रसिद्धि का कारण | एक घर बनाऊंगा |
राहुल शर्मा एक भारतीय टेलीविजन अभिनेता है। 2012 में इन्होंने स्टार प्लस के कार्यक्रम तेरी मेरी लव स्टोरी से अपने टेलीविजन जीवन की शुरुआत की। इन्होंने एक घर बनाउंगा में अाकाश गर्ग का महत्वपूर्ण किरदार निभाया था। इन्होंने सोनी पल के धारावाहिक एक रिश्ता ऐसा भी में भी मुख्य केन्द्रीय भूमिका निभाई।[1]
प्रारंभिक जीवन
[संपादित करें]राहुल राजस्थान के दौसा के रहने वाले हैं और अभिनेता बनने के लिए मुंबई आ गए। शर्मा एक विज्ञान स्नातक हैं जो एमबीए करना चाहते थे लेकिन नई दिल्ली में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में 50-दिवसीय थिएटर कार्यशाला में भाग लेने के बाद उनका जीवन बदल गया और उन्होंने एक अभिनेता बनने का फैसला किया। उन्होंने खुद को एक उत्साही यात्री के रूप में वर्णित किया है।
करियर
[संपादित करें]2012 में, उन्होंने तेरी मेरी लव स्टोरी के एक एपिसोड में मुख्य भूमिका निभाई । उन्होंने स्टार प्लस टीवी श्रृंखला एक घर बनाऊंगा में आकाश गर्ग की भूमिका निभाई , सोनी पल के एक रिश्ता ऐसा भी में राघव रॉय और एंड टीवी की मितेगी लक्ष्मण रेखा में शिवानी तोमर के साथ विशेष भूमिका निभाई।
टेलीविजन
[संपादित करें]| वर्ष | कार्यक्रम | भूमिका |
|---|---|---|
| 2012 | तेरी मेरी लव स्टोरी | आर्यन |
| 2011-2012 | कहानी चन्द्रकांता की | युवराज इन्द्रजित सिंह |
| 2012-2013 | एक घर बनाऊंगा | आकाश गर्ग |
| 2014-2015 | एक रिश्ता ऐसा भी | राघव रॉय |
| 2016 | सतरंगी ससुराल | भरत भूषण चौटाला |
| 2016 | नागार्जुन - एक योद्धा | अर्जुन |
| 2016 | डॉ॰ भानुमती ऑन ड्यूटी | राहुल |
| 2017 | तनहाईयां | राज़ा सिद्दीकी |
| 2017 | विघ्नहर्ता गणेश | विष्णु |
| 2017- 2018 | काल भैरव रहस्य | राहुल |
| 2018 | मिटेगी लक्ष्मण रेखा | विशेष दिव्यानी टाकुर |
| 2019 | लाल इश्क | बुर्जी बाटीवाला |
| अमन | ||
| राघव | ||
| 2019 | प्यार की लुका छुपी | सार्थक |
| 2022 | यशोमती मैया के नंदलाला | नंद |
| 2023-वर्तमान | कैसा है ये रिश्ता अनजाना | रजत |
वेब सीरीज
[संपादित करें]| साल | श्रृंखला | किरदार | संदर्भ |
|---|---|---|---|
| 2019 | माया 3 | राजीव सिंह | [2] |
| 2021 | हेलो जी | भूषण शर्मा | [3] |
लघु फिल्म
[संपादित करें]| साल | लघु फिल्म |
|---|---|
| 2019 | ख्वाबीदा |
| द बर्न्ड रोज |
संगीत वीडियो
[संपादित करें]| साल | संगीत वीडियो |
|---|---|
| 2018 | दिल आवारा |
| 2019 | तुम जान हो मेरी |
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "आलोचनाओं को छोड़ थामा सफलता का दामन - राहुल शर्मा". दैनिक भास्कर. 12 नवम्बर 2012. मूल से से 21 मई 2015 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 19 मई 2015.
- ↑ "Rahul not open to bold scenes". Tribune (अंग्रेज़ी भाषा में). 30 June 2019. अभिगमन तिथि: 11 January 2021.
- ↑ "Rahul Sharma Gets Candid About The New Web Series 'Hello Ji'". Mumbai Live (अंग्रेज़ी भाषा में). 29 January 2021. अभिगमन तिथि: 29 January 2021.