सामग्री पर जाएँ

यूनुस खान

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
यूनुस ख़ान

यूनिस ख़ान, 2010
व्यक्तिगत जानकारी
पूरा नाम मुहम्मद यूनिस ख़ान
जन्म 29 नवम्बर 1977 (1977-11-29) (आयु 48)[1]
मरदान, ख़ैबर पख़्तूनख़्वा, पाकिस्तान
कद 5 फीट 11 इंच (180 cमी॰)[2]
बल्लेबाजी की शैली Right-handed
गेंदबाजी की शैली Right-arm medium
भूमिका Middle-order batsman
अंतर्राष्ट्रीय जानकारी
राष्ट्रीय पक्ष
टेस्ट में पदार्पण (कैप 159)26 February 2000 बनाम Sri Lanka
अंतिम टेस्ट14 May 2017 बनाम West Indies
वनडे पदार्पण (कैप 131)13 February 2000 बनाम Sri Lanka
अंतिम एक दिवसीय11 November 2015 बनाम England
एक दिवसीय शर्ट सं॰75
टी20आई पदार्पण (कैप 11)28 August 2006 बनाम England
अंतिम टी20आई30 December 2010 बनाम New Zealand
घरेलू टीम की जानकारी
वर्षटीम
1998/99–2004/05 Peshawar
1999/00–2013/14 Habib Bank Limited
2005 Nottinghamshire
2006 Peshawar Panthers
2007 Yorkshire (शर्ट नंबर 75)
2008 Rajasthan Royals
2008/09 South Australia
2010 Surrey
2011/12–2015/16 Abbottabad Falcons
कैरियर के आँकड़े
प्रतियोगिता Test ODI T20I FC
मैच 118 265 25 229
रन बनाये 10,099 7,249 442 17,116
औसत बल्लेबाजी 52.05 31.24 22.10 49.90
शतक/अर्धशतक 34/33 7/48 0/2 56/64
उच्च स्कोर 313 144 51 313
गेंद किया 804 284 22 3,620
विकेट 9 3 3 44
औसत गेंदबाजी 54.55 90.33 6.00 48.18
एक पारी में ५ विकेट 0 0 0 0
मैच में १० विकेट 0 0 0 0
श्रेष्ठ गेंदबाजी 2/23 1/3 3/18 4/52
कैच/स्टम्प 139/– 135/– 12/– 243/–
स्रोत : ESPNcricinfo, 15 May 2017

मोहम्मद यूनुस खान (पश्तो: محمد یونس خان‎; जन्म 29 नवंबर 1977) पाकिस्तानी क्रिकेट कोच और खेल के तीनों प्रारूपों में पाकिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और कप्तान हैं।[3][4] साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे महान बल्लेबाजों में से एक के रूप में जाने जाते है।[5] इसके अलावा वह सभी ११ देशों में शतक बनाने वाले इतिहास के एकमात्र टेस्ट क्रिकेट खिलाड़ी हैं यह कारनामा अपने नाम किया।[6][7][8]

यूनिस खान टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के किसी बल्लेबाज़ द्वारा सर्वाधिक रन और सर्वाधिक शतक बनाने वाले बल्लेबाज है।[9] और एक पारी में ३०० या इससे अधिक रन बनाने वाले तीसरे पाकिस्तानी खिलाड़ी हैं।[10][11] उन्होंने २००९ आईसीसी विश्व ट्वेन्टी २० में पाकिस्तान टीम का नेतृत्व किया, जो पहला विश्व ट्वेंटी २० खिताब था।[12] २३ अप्रैल २०१७ को, वह टेस्ट क्रिकेट में १०,००० रन बनाने वाले पहले पाकिस्तानी और दुनिया के १३वें बल्लेबाज बने। वह छठे ऐसे बल्लेबाज़ बने जिन्होंने सबसे तेज १०,००० रन बनाए और साथ ही सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी यही है जिन्होंने इतने रन बनाए।[13]

२४ मार्च २०१० को, यूनुस खान को टीम के साथी खिलाड़ी मोहम्मद युसुफ की एक जांच रिपोर्ट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा खेलने से निलंबित कर दिया गया था, जिसमें कहा गया था कि वो टीम में समस्याएं पैदा करने में शामिल है।[14] लेकिन प्रतिबंध तीन महीने बाद हटा लिया गया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ २२ अक्टूबर २०१४ से शुरू हुए टेस्ट मैच में, यूनिस ने एक ही मैच में अपना २५वां और २६वां शतक बनाया, ऐसा करने वाले वे छठे पाकिस्तानी बल्लेबाज बने।[15] २५ जून २०१५ को, यूनिस खान १०० टेस्ट मैच खेलने वाले पांचवें पाकिस्तानी क्रिकेटर बने और १३ अक्टूबर २०१५ को, वह जावेद मियाँदाद के ८,८३२ रनों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए पाकिस्तान के सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए।[16][17][18]

नवंबर २०१५ में उन्होंने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय (वनडे) क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला लिया।[19] जबकि उन्होंने मई २०१७ में वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला के समापन पर सभी प्रारूप के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था।[20]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. ↑ "Shahid Afridi reveals his real age in autobiography". ESPNcricinfo. 2 May 2019.
  2. ↑ Younis Khan’s profile on Sportskeeda
  3. ↑ "Younis Khan — Pakistan's greatest ever?". 23 अप्रैल 2019 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 16 अक्तूबर 2019.
  4. ↑ "Fan-speak: How great is Younis Khan?". 16 नवंबर 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 16 अक्तूबर 2019.
  5. ↑ "Who is Pakistan's greatest Test batsman?". ESPNcricinfo. 14 मई 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 12 May 2017.
  6. ↑ "Younis completes unique set". ESPNcricinfo. 5 जनवरी 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 5 January 2017.
  7. ↑ "Can Younis Khan save Pakistan in Sydney?". DAWN. 6 जनवरी 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 5 January 2017.
  8. ↑ "A rare kind of century for Younis". ESPNcricinfo. 5 जनवरी 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 5 January 2017.
  9. ↑ "Younis Khan reaches 10,000 Test runs landmark". ESPNcricinfo. 23 अप्रैल 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 23 April 2017.
  10. ↑ "Record-eyeing Younis puts team first". ESPNcricinfo. 23 अक्तूबर 2016 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 24 February 2017.
  11. ↑ Editor (2017-04-27). "The Good, The Bad and the Ugly of Younis Khan". CurryFlow (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). मूल से से 3 जून 2019 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2019-06-03. {{cite web}}: |last= has generic name (help)
  12. ↑ "Younis retires from Twenty20 with a plea". ESPNcricinfo. 21 अगस्त 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 21 June 2017.
  13. ↑ "Pakistan's first in the 10,000 club". ESPN cricinfo. 23 अप्रैल 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 23 April 2017.
  14. ↑ "Rana, Malik get one-year bans, Younis and Yousuf axed from teams". Cricinfo. 10 March 2010. 11 मार्च 2010 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 10 March 2010.
  15. ↑ "Australia tour of United Arab Emirates, 1st Test: Australia v Pakistan at Dubai (DSC), Oct 22–26, 2014". ESPN Cricinfo. 22 अक्तूबर 2014 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 22 October 2014.
  16. ↑ "Younis breaks Miandad runs record". Cricinfo. 13 October 2015. 14 अक्तूबर 2015 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 15 October 2015.
  17. ↑ "Younis Khan's hard-earned hundred". 17 जनवरी 2019 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 16 अक्तूबर 2019.
  18. ↑ "Most fourth-innings tons, best average in Pak history". 5 अक्तूबर 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 16 अक्तूबर 2019.
  19. ↑ "Younis Khan announces ODI retirement". Cricinfo. 31 मई 2016 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2 June 2016.
  20. ↑ "Saying goodbye with a hug". ESPNcricinfo. 15 मई 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 15 May 2017.