यामी गौतम
यामी गौतम | |
---|---|
![]() | |
जन्म |
28 नवम्बर 1988 हिमाचल प्रदेश |
आवास |
मुम्बई ![]() |
नागरिकता |
भारत ![]() |
व्यवसाय |
अभिनेता, टेलीविज़न अभिनेता ![]() |
ऊंचाई |
1.61 मान ![]() |
भार |
1.61 मान ![]() |
प्रसिद्धि कारण |
बाला (२०१९ फ़िल्म),[1] विकी डोनर[2] ![]() |
यामी गौतम (जन्म: 28 नवंबर, 1988) हिन्दी फ़िल्मों एवं धारावाहिकों की एक अभिनेत्री हैं।
व्यक्तिगत जीवन[संपादित करें]
यामी के पिता मुकेश गौतम ज़ी न्यूज़ चैनल में संयोजक हैं। यामी पहले एक आई ए एस अधिकारी बनना चाहती थीं क्योंकि वह एक बहुत अच्छी विद्यार्थी थीं। वह मूल रूप से हिमाचल प्रदेश से हैं। उन्होंने दूरदर्शन कैरियर की शुरुआत चाँद के पार चलो धारावाहिक से की पर वह कलर्स चैनल पर आने वाले ये प्यार न होगा कम धारावाहिक से प्रसिद्ध हुईं। उनको आखिरी बार दूरदर्शन पर ये प्यार न होगा कम धारावाहिक में ही देखा गया, उसके पश्चात वह फिल्मों की ओर बढ़ गईं।
उन्होंने कन्नड़ भाषा की फिल्म उल्लासा उत्साहा में मुख्य किरदार का पात्र निभाया। उन्होंने एन डी टी वी इमेजिन चैन के वास्तविक कार्यक्रम मीठी छुरी नंबर वन में भी काम किया।
२०११ में उन्होंने तेलुगु सिनेमा में प्रवेश किया और रवि बाबू के साथ फिल्म नुव्विला में काम किया। उनका बॉलीवुड में प्रवेश विकी डोनर फिल्म से हुआ। उन्होंने एक बंगाली लड़की का किरदार बहुत खूबी से निभाया जो पंजाबी लड़के विकी से प्यार करती है।[3]
धारावाहिक[संपादित करें]
- (२००८) चाँद के पार चलो
- (२००८) राजकुमार आर्यन
- (२००९) ये प्यार न होगा कम
प्रमुख फिल्में[संपादित करें]
वर्ष | फ़िल्म | चरित्र | टिप्पणी |
---|---|---|---|
2012 | विकी डोनर | आशिमा रॉय | इस फिल्म के द्वारा वे चार पुरस्कार जीत चुकीं हैं। |
2014 | एक्शन जैकसन | अनुषा | 5 दिसम्बर 2014 को प्रदर्शित हुई। |
2015 | बदलापुर | मीषा | 20 फरवरी 2015 को प्रदर्शित हुई। |
इन्हें भी देखें[संपादित करें]
सन्दर्भ[संपादित करें]
- ↑ https://theworldofmovies.com/bala-movie-review/.
- ↑ https://theworldofmovies.com/vicky-donor-review/.
- ↑ सुप्रिया सोगले (24 फ़रवरी 2014). "मुझे आइटम सॉन्ग पसंद नहीं: यामी गौतम". बीबीसी हिन्दी. मूल से 12 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २४ फरवरी २०१४.
बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]
![]() |
विकिमीडिया कॉमन्स पर यामी गौतम से सम्बन्धित मीडिया है। |
![]() | यह जीवनचरित लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |