मौली दवे

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मौली दवे
पृष्ठभूमि
जन्म3 जून १९८७ (१९८७-06-03) (आयु 36)
अहमदाबाद, भारत
पेशागायक, अभिनेत्री, नृतक, और टेलीविज़न मेजबान
वेबसाइटwww.maulidave.com

मौली दवे (जन्म-३ जून, १९८७), एक भारतीय गायक, अभिनेत्री, नृतक, और टेलीविज़न मेजबान हैं। वह ज़ी टीवी के शो "सा रे गा मा पा चैलेंज २००७"[1] में फाइनलिस्ट थी। उन्हें २००७ में "मिस टीन इंडिया टेक्सास"[2] के ताज से नवाजा गया था। १९ वर्ष की आयु में मौली गायकी और अभिनय में करियर बनाने के लिए मुंबई चली गयी। २००८ में उन्होंने ज़ी टीवी पर एक पारिवारिक शो "रॉक एन रोल फॅमिली" की मेजबानी की, व ज़ूम टीवी की एक टेली मूवी "एक अनहोनी" में भी काम किया। उन्होंने "फियर फैक्टर" में भी हिस्सा लिया और वह खतरों के खिलाड़ी सेअसोन४ में अन्तिम २[3] में शामिल हुई।

सा रे गा मा पा चैलेंज २००७[संपादित करें]

जब भारत के लोकप्रिय संगीत रियलिटी शो "सा रे गा मा पा" ने अम्रीका, कनाडा, ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, और पकिस्तान में ऑडिशन लेने की घोषणा की तो मौली ने यूएसऐ[2] का प्रतिनिधितव करने की सोची। उन्होंने यूएस में ५-६ राउंड्स में ऑडिशन दिए उसके बाद कुछ ऑडिशन उन्होंने मुंबई में भी दिए। उनके गाने "म्या म्या" के बाद उन्हें चुना गया और वह "बप्पी लाहिरी"[4] की टीम का हिस्सा रही। वह शीर्ष १०[5] की सूची में शामिल थी।

पुरस्कार[संपादित करें]

  1. " २००७ मिस टीन इंडिया टेक्सास (ताज से नवाजा गया)"
  2. " २०१० गुजराती गर्व वती पुरस्कार (आगामी गायक के लिए)"

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Zee Sa Re Ga Ma Pa challenge". www.rediff.com. Retrieved 2016-10-11.
  2. "Mauli Dave is back!". timesofindia. 30 December 2011. Retrieved 26 September 2012.
  3. "Mauli Dave is back! - Times of India". The Times of India. Retrieved 2016-10-11.
  4. "Mikey McCleary to jam with Shalmali Kholgade, Mauli Dave - Hindustan Times". 2013-08-23. Archived from the original on 23 August 2013. Retrieved 2016-10-11.
  5. "Indian Shakira Mauli Dave on The Best of Sa Re Ga Ma Pa on Zee Muzic". www.indiantelevision.org.in. Retrieved 2016-10-11.