मीनाक्षी दीक्षित
मीनाक्षी दीक्षित | |
---|---|
![]() मीनाक्षी दीक्षित लेमके फेशन वीक – २०१९ के दौरान | |
जन्म |
12 अक्टूबर 1993 रायबरेली, उत्तर प्रदेश, भारत |
आवास | मुंबई, भारत |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
शिक्षा की जगह | कानपुर विश्वविद्यालय |
पेशा | अभिनेत्री |
कार्यकाल | २००८ – वर्तमान |
ऊंचाई | 1.67 मी॰ (5 फीट 6 इंच)* |
माता-पिता |
ईश्वर चन्द्र दीक्षित गीता दीक्षित |
वेबसाइट meenakshidixit |
मीनाक्षी दीक्षित एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं जिन्होंने तेलुगु, तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में काम किया है।
व्यक्तिगत जीवन
[संपादित करें]मीनाक्षी दीक्षित का जन्म उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में हुआ था। वह रायबरेली में सिविल कोर्ट में वरिष्ठ वकील ईश्वर चंद्र दीक्षित की बेटी हैं, और उनकी माँ का नाम गीता दीक्षित हैं।[1] उन्होंने वनस्पति विज्ञान, जूलॉजी और रसायन विज्ञान में स्नातक की डिग्री की। साथ ही उन्होंने कथक और पश्चिमी नृत्य में प्रशिक्षण लिया है।[2]
करियर
[संपादित करें]२००८ में मीनाक्षी दीक्षित एनडीटीवी इमेजिन के डांस रियलिटी शो नचले वे विद सरोज खान में एक प्रतियोगी के रूप में दिखाई दीं थीं, जिसके बाद उन्हें भारतीय फिल्म उद्योग में प्रवेश करने का मौका मिला।[2] वह पहली बार एक तेलुगु फिल्म, लाइफस्टाइल में दिखाई दीं।[3][4][5] बाद में, उन्होंने मॉडलिंग में कदम रखा और स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय ब्रांडों जैसे कि जोलुकस ज्वेलरी, माइक्रोसॉफ्ट विंडोज, फेयर एंड हैंडसम क्रीम, चेन्नई सिल्क्स, शंकरम डायमंड ज्वेलरी, ब्रुक बॉन्ड ताज़ा चाय, पनेरी साड़ी, ली कूपर, रेड स्क्वायर एनर्जी ड्रिंक, रेडियो मिर्ची, एस्सार, एनिटाइम फिटनेस जिम एंड एक्वागार्ड के साथ काम किया। वह फैशन इंडस्ट्री के साथ-साथ प्रमुख भारतीय पत्रिकाओं में भी एक नियमित मॉडल रह चुकी है।[4][5]
२०११ में, उन्होंने डुकुडु में एक डांस नंबर में विशेष उपस्थिति का किरदार निभाया, जो कि सबसे अधिक कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म रही थी।[6][7] डुकुडु के बाद, उन्हें बॉडीगार्ड रीमेक के निर्माताओं द्वारा डांस नंबर करने के लिए भी चुना गया था, उन्हें उम्मीद थी कि यह डुकुडु की तरह सफलतम फिल्म बनेगी।.[8] उन्होंने तमिल फिल्म बिल्ला II में एक आइटम नंबर भी किया, जिसे उनकी अब तक की सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक माना जाता है। २०१४ में उन्होंने दो फिल्मों में मुख्य भूमिकाएँ निभाई। इसके अलावा उन्होंने तमिल पीरियड-कॉमेडी तेनालीरामन में एक राजकुमारी की भूमिका निभाई,[9] जबकि थ्रिलर-ड्रामा फिल्म अदवी कचीना वेनेला में उन्होंने एक शार्पशूटर का किरदार निभाया।[10]
उन्हें २०१५ में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक कुंदन शाह ने पी से पीएम तक में बॉलीवुड में कदम रखने का मौका दिया। इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसी वेश्या का किरदार निभाया जो खुद मुख्यमंत्री की कुर्सी पाना चाहती है और फिर देश की प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में शामिल होती है। फिल्म निर्माता कुंदन शाह ने कहा: "वह प्रकाशजनित और एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं"। वह २०१६ में लाला रंग में रणदीप हुड्डा के काम किया, जहां उन्होंने एक मेडिकल छात्रा की भूमिका निभाई।
मीनाक्षी हिन्दी सिनेमा में पी से पीएम तक के अलावा २०१८ में लुप्त फिल्म में भी काम कर चुकी है। जबकि उनकी पहली कन्नड़ फिल्म चिन्ना चिन्ना आसे है।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Super Dancer Junior 2 Off Camera – Actress Meenakshi Dixit Exclusive Interview". Archived from the original on 1 मार्च 2014. Retrieved 22 January 2012.
- ↑ अ आ Mainstream moves. The Hindu (29 July 2014). Retrieved on 2015-04-28.
- ↑ "MEENAKSHI DIXIT – SOUTH INDIAN ACTRESS AND PERFORMER". Archived from the original on 4 मई 2012. Retrieved 16 January 2012.
- ↑ अ आ "Dreamgirls of Bollywood". Archived from the original on 23 जनवरी 2012. Retrieved 16 January 2012.
- ↑ अ आ "The M factor". Retrieved 16 January 2012.
- ↑ Tollywood top hits of 2011 Archived 2018-12-26 at the वेबैक मशीन. Sify.com. Retrieved on 28 April 2015.
- ↑ Dookudu touches the one billion mark – The Times of India Archived 2018-09-17 at the वेबैक मशीन. Timesofindia.indiatimes.com (20 November 2011). Retrieved on 2015-04-28.
- ↑ "Dookudu Sentiment Works Out For Bodyguard?". Archived from the original on 4 फ़रवरी 2013. Retrieved 22 जनवरी 2012.
- ↑ Didn't want to miss working with Vadivelu: Meenakshi Dixit Archived 18 अक्टूबर 2014 at the वेबैक मशीन. Hindustantimes.com (17 April 2014). Retrieved on 2015-04-28.
- ↑ Meenakshi Dixit is back with a bang – The Times of India Archived 2019-01-04 at the वेबैक मशीन. Timesofindia.indiatimes.com (31 July 2014). Retrieved on 2015-04-28.
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]![]() |
Meenakshi Dixit से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |