सामग्री पर जाएँ

रेडियो मिर्ची

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

रेडियो मिर्ची भारत का एक लोकप्रिय गैर सरकारी एफ. एम. रेडियो चैनल है। यह चैनल एंटरटेनमेंट नेटवर्क इंडिया लिमिटेड (ENIL) द्वारा संचालित किया जाता है जो कि टाईम्स ग्रुप कि एक सहायक संस्था है। इसका प्रसारण ९८.3 मेगाहर्ट्ज़ एफएम बैंड पर होता है।

रेडियो मिर्ची
अनुज्ञप्ति शहर ३२ शहर भारत में, १ UAE में
प्रसारण क्षेत्र राष्ट्रीय
दाहांकन रेडियो मिर्ची
नारा इट्स हॉट! (It's hot!)
आवृत्ति ९८.३ FM, १०४.० FM (in कोच्चि), 95 FM (in गुवाहाटी)
प्रथम प्रसारण तिथि १९९३ (टाइम्स एफ़एम, बाद में रेडियो मिर्ची)
Format mp3
मालिक एंटरटेनमेंट नेटवर्क इंडिया लिमिटेड
जालस्थल पात्र http://gir.fm/?play=del-0983
आधिकारिक जालस्थल

रेडियो मिर्ची, टाईम्स एफ. एम. का एक रूप है जो कि १९९३ से भारत में लागू हुआ। पहले भारत में एक ही रडियो चैनल प्रसारित होता था जो कि शासकीय है और हम उसे आकाशवाणी या आल इंडिया रडियो या विविध भारती के नाम से बेहतर जानतें हैं। १९९३ के बाद भारत सरकार ने रडियो प्रसारण क्षेत्र का निजीकरण करने का फ़ैसला लिया, इसके बाद ही रडियो मिर्ची का उदभव और विकास हुआ।

संचालन क्षेत्र

[संपादित करें]

वर्तमान में, रेडियो मिर्ची की भारत में 63 शहरों में 76 स्टेशन हैं, जिसमें तीन इश्क एफएम स्टेशन भी शामिल हैं। ऑनलाइन और अंतर्राष्ट्रीय स्टेशनों को मिलाकर नेटवर्क 112 स्टेशनों तक पहुँचता है।[1]

अन्यथा उल्लेख न हो तो सभी स्टेशन 98.3 MHz पर प्रसारित होते हैं।

रेडियो मिर्ची दिल्ली में लगभग 52% और मुंबई में 44%, इंदौर में 40%, जयपुर में 35%, भोपाल में 30%, चेन्नई में 20%, कोलकाता में 27%, नागपुर में 15%, मंगलुरु में 60% और बेंगलुरु में 12% FM रेडियो श्रोताओं तक पहुँचता है। दिल्ली में 25 जुलाई 2006 और मुंबई में सितंबर 2006 से 'विज़ुअल रेडियो' सेवा आरंभ हुई।[web:263][web:266]

रेडियो मिर्ची दिल्ली में मुख्य फर्म है और मुंबई, कोलकाता में अग्रणी है। कोलकाता में, SEC ABC वर्ग में बिग एफएम, बाद में फ्रेंड्स एफएम ने बाज़ार संभाला, जबकि SEC D और E श्रेणी में मिर्ची का दबदबा है।

संयुक्त अरब अमीरात

[संपादित करें]

अबू धाबी मीडिया के स्वामित्व में Radio Mirchi ब्रांड के चार स्टेशन संचालित थे, बाद में ये 'कड़क FM' में बदल गए। 2021 में 'मिर्ची 102.4 FM' (mirchi.ae) के रूप में फिर से वापसी हुई।[2]

संयुक्त राज्य अमेरिका

[संपादित करें]

संयुक्त राज्य अमेरिका में ENIL और आरोही मीडिया के समझौते के तहत संचालित। यहाँ रेडियो मिर्ची 26 जनवरी 2019 से 'मिर्ची USA' के रूप में है:

जल्द शुरू होने वाले स्टेशन:

बाहरी कडियाँ

[संपादित करें]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]
  1. "Radio Mirchi: Not just a radio firm". इकनॉमिक टाइम्स. 21 October 2016. 23 November 2021 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 23 November 2021.
  2. "Radio Mirchi brings desi beats to listeners in UAE". exchange4media.com. 3 February 2012.