मिस्र में सैन्य तख्तापलट २०१३
| मिस्र में सैन्य तख्तापलट २०१३ | |||
|---|---|---|---|
| Part of मिस्र क्रांति २०११ के बाद | |||
| तिथि | 3 जुलाई 2013 | ||
| स्थान | काहिरा में तहरीर चौक और हेलिओपोलिस महल तथा मिस्र के अन्य नगरों में सिकन्दरिया, पोर्ट सैड और सुएज शामील हैं। | ||
| लक्ष्य | संविधान निलंबित कर राष्ट्रपति मुहम्मद मुर्सी को पद से हटाया | ||
| पक्ष | |||
| |||
| Casualties | |||
| मृत्यु | 638[1] | ||
| चोटिल | 344+[2] | ||
पिछले दिनों ३० जून से आरम्भ हुये मिस्र के विरोध प्रदर्शनों के परिणामस्वरूप मिस्र की सेना ने राष्ट्रपति मुहम्मद मुर्सी को अपस्थ कर दिया है। जनरल अल-सीसी के अनुसार देश के राष्ट्रपति की शक्तियां अब मुख्य न्यायाधीश के पास होंगी।[3] इससे पूर्व सेना ने राष्ट्रपति को जनता की मांगे मानने के लिए २४ घण्टे का समय दिया था।[4] 3 जुलाई 2013 को शाम 5:00 बजे यह समय सीमा समाप्त हो गयी थी।[5] इस तख्तापलट के साथ ही मिस्र में हो रहे विरोध प्रदर्शन समाप्त हो गये हैं। इससे पहले मिस्त्र में हुई क्रांति ने राष्ट्रपति होस्नी मुबारक को सत्ता छोड़ने को मजबूर कर दिया था। गौरतलब है कि मूर्सी मिस्र के लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए पहले राष्ट्रपति हैं।[6]
अंतर्राष्ट्रीय प्रतिक्रिया
[संपादित करें]- अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि वह ताजा घटनाक्रम को लेकर बेहद चिंचित हैं और उन्होंने जल्द से जल्द नागरिक शासन बहाल होने की उम्मीद जताई है।[6]
आपातकाल
[संपादित करें]१४ अगस्त २०१३ को अपदस्थ राष्ट्रपति मुहम्मद मोरसी के समर्थकों एवं विरोधियों के बीच हिंसा में १४९ लोग हताहत हुए। इसके बाद राष्ट्र में आपातकाल की घोषणा कर दी गई है।[7]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "मिस्र में ताज़ा हिंसा में 38 लोगों की मौत". बीबीसी हिन्दी. 16 अगस्त 2013. 18 अगस्त 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 16 अगस्त 2013.
- ↑ Hamdi Alkhshali; Reza Sayah; Chelsea J. Carter (2 जुलाई 2013). "Showdown? Egypt's Morsy calls on military to withdraw 'ultimatum'". सीएनएन. 3 जुलाई 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2 जुलाई 2013.
- ↑ "मिस्र: सेना ने मुर्सी से सत्ता छीनी, संविधान निलंबित". बीबीसी हिन्दी. 4 जुलाई 2013 को 07:07 IST. 6 जुलाई 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 4 जुलाई 2013.
{{cite web}}: Check date values in:|date=(help) - ↑ "मुर्सी को सेना ने कुर्सी से हटाया, संविधान निलंबित". हिन्दुस्तान समाचार पत्र. 4 जुलाई 2013, 01:22 AM IST. मूल से से 17 अगस्त 2014 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 4 जुलाई 2013.
{{cite web}}: Check date values in:|date=(help) - ↑ "मिस्त्र में तख्ता पलट, मुर्सी सत्ता से बेदखल". (राजस्थान) पत्रिका. 4 जुलाई 2013. अभिगमन तिथि: 4 जुलाई 2013.[मृत कड़ियाँ]
- ↑ मिस्र में आपातकाल लागू, कार्रवाई में 149 लोगों की मौत Archived 2014-09-20 at the वेबैक मशीन। १५ अगस्त २०१३। ज़ी न्यूज़। अभिगमन तिथि: १५-०८-२०१३