सामग्री पर जाएँ

मिस्र के मुहाफ़ज़ात

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मिस्र के मुहाफ़ज़ात

मिस्र के २७ बड़े प्रशासनिक क्षेत्रीय विभाग हैं जिन्हें मुहाफ़ज़ाह (बहुवचन - मुहाफ़ज़ात) कहते हैं, यानि किसी राज्यपाल (मुहाफ़िज़) की हिफ़ाज़त या निगरानी में रखा गया क्षेत्र। इनका दर्जा लगभग भारत के प्रान्तों जैसा है। मिस्र के मुहाफ़ज़ात या तो शहरी होते हैं या फिर शहरी-देहाती का मिश्रण होते हैं।[1]

शहरी-देहाती मिश्रित मुहाफ़ज़ात को 'मरकज़' (बहुवचन - मराकज़) नाम के क्षेत्रों में बांटा जाता है। यह वही शब्द है जिसका मतलब हिन्दी-उर्दु में 'केन्द्र' होता है लेकिन मिस्र की अरबी उपभाषा में इसका अर्थ 'गाँवों का समूह' है। पूर्ण रूप से शहरी मुहाफ़ज़ात में गाँव नहीं होते इसलिए उन्हें मराकज़ में भी नहीं बाँटा जाता।

२०११-२०१२ काल में मिस्र के मुहाफ़ज़ात का ब्योरा कुछ इस प्रकार है:

मिस्र के मुहाफ़ज़ात
विभाग अरबी में नाम अंग्रेज़ी में नाम केंद्र क्षेत्रफल (किमी²) जनसँख्या[2] नक़्शे में
सिकन्दरियाurAlexandriaसिकन्दरिया२,९००४५,०९,०००1
असवानurAswanअसवान३४,६०८१३,२३,०००2
असयूतurAsyutअसयूत१३,७२०३८,८८,०००3
बेहेइराurBeheiraदमनहूर९,८२६५३,२७,०००4
बनी सुएफ़urBeni Suefबनी सुएफ़१०,९५४२५,९७,०००5
क़ाहिराurCairoक़ाहिरा३,०८५८७,६२,०००6
दक़ैहलेयाurDakahliaमनसूरा३,५३८५५,५९,०००7
दुमयातurDamiettaदुमयात९१०१२,४०,०००8
फ़य्यूमurFaiyumफ़य्यूम६,०६८२८,८२,०००9
ग़रबीयाurGharbiaतन्ता१,९४२४४,३९,०००10
गीज़ाurGizaगीज़ा१३,१८४६९,७९,०००11
इस्माईलियाurIsmailiaइस्माईलिया५,०६७१०,७७,०००12
कफ़्र अल-शेख़urKafr el-Sheikhकफ़्र अल-शेख़३,४६७२९,४०,०००13
मत्रूहurMatruhमरसा मत्रूह१,६६,५६३३,८९,०००14
मिन्याurMinyaमिन्या२,२६२४७,०१,०००15
मोनूफ़ियाurMonufiaशिबीन अल-कौम२,४९९३६,५७,०००16
वादी अल-जदीदurNew Valleyख़ारगा४,४०,०९८२,०८,०००17
उत्तर सीनाईurNorth Sinaiअरीश२७,५६४३,९५,०००18
पोर्ट सईदurPort Saidपोर्ट सईद१,३४५६,२८,०००19
क़ल्यूबीयाurQalyubiaबनहा१,१२४४७,५४,०००20
क़ेनाurQenaक़ेना८,९८०२८,०१,०००21
लाल सागरurRed Seaग़ुरदक़ा१,२०,०००३,२१,०००22
अल-शरक़ियाurAl Sharqiaज़क़ाज़ीक़४,९११६०,१०,०००23
सोहागurSohagसोहाग११,२१८४२,११,०००24
दक्षिण सीनाईurSouth Sinaiअल-तूर३१,२७२१,५९,०००25
सुएज़urSuezसुएज़९,००२५,७६,०००26
लक्सरurLuxorलक्सर२,९६०१०,६४,०००27

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Central Agency for Public Mobilization And Statistics 2011 and 2012 (CAPMAS)
  2. Population estimate for January 2012